Infinix Hot 12 Launch Price in India: आजकल मार्केट में कई स्मार्टफोन 50MP कैमरे के साथ पेश किए जा रहे हैं। हालांकि, फीचर्स और बैटरी के चलते उन फोन को अधिक कीमत में लॉन्च किया जा रहा है। बात करें अगर फोन निर्माता कंपनी इनफिनिक्स की तो ये कंपनी कम दाम में बेहतरीन फोन को पेश करने की कोशिश में रहती है।
पिछले कुछ समय से कंपनी अपने कई फोन को पेश कर चुकी हैं जो तगड़ी बैटरी और जबरदस्त कैमरे के साथ होने के बाद भी कीमत के मामले में सस्ते होते हैं। भारतीय बाजार में इनफिनिक्स ने हॉट 12 नामक स्मार्टफोन को पेश कर दिया है। इनफिनिक्स हॉट 12 स्मार्टफोन में 50 मेगापिक्सल का कैमरा और 6000mAh बैटरी है। आइए इसके बारे में विस्तार से बताते हैं।
और पढ़िए – WhatsApp पर जारी हुआ नया अपडेट, चैटिंग करते हुए सुन सकेंगे किसी और यूजर का वॉयस मैसेज
Infinix Hot 12 Price in India
इनफिनिक्स हॉट 12 को भारत में लॉन्च कर दिया गया है। फ्लिपकार्ट पर 23 अगस्त से इस फोन की सेल शुरू हो जाएगी। इसकी कीमत 9,499 रुपये है। इसके 4 कलर ऑप्शन- फिरोजा सियान, डिग्री पर्पल, पोलर ब्लैक और एक्सप्लोरेटरी ब्लू मौजूद है।
Infinix Hot 12 Specifications
इनफिनिक्स हॉट 12 में 6.82-इंच का डिस्प्ले है जो HD+ रिजॉल्यूशन, 90Hz रिफ्रेश रेट, वाटरड्रॉप नॉच और 460 निट्स पीक ब्राइटनेस है। इसमें एक डुअल-टोन बैक पैनल है जो ऊपर की ओर से वर्टिकल स्टाइप्स के साथ है। इसमें फिंगरप्रिंट स्कैनर और एक रेक्टेंगुलर कैमरा मॉड्यूल है।
और पढ़िए – Redmi Note 10 Pro: यहां से खरीद सकते हैं सिर्फ 749 रुपये में ये स्मार्टफोन, जानिए
Infinix Hot 12 Camera
इस फोन में मीडियाटेक हीलियो G37 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर है। बात करें कैमरे की तो ये ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ है। इसमें मुख्य कैमरा 50 मेगापिक्सल, दूसरा कैमरा 2 मेगापिक्सल और तीसरा AI लेंस के साथ है। इसमें सेल्फी और वीडियो के लिए 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है।
Infinix Hot 12 Battery
बात करें बैटरी की तो इसमें 6,000mAh की बैटरी है जो 18W चार्जिंग को सपोर्ट करती है। एंड्रॉइड 11 पर आधारित ये फोन 4GB रैम और 64GB ऑनबोर्ड स्टोरेज के साथ है। इसमें 3GB वर्चुअल रैम भी शामिल है।
और पढ़िए – गैजेट्स से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
स्मार्टफोन चार्ज नहीं हो रहा? खराब बैटरी समझने से पहले चेक करें ये चीजें
5 hrs ago30 हजार से कम में खरीदें ये 5 धांसू स्मार्टफोन, मिलेंगे शानदार कैमरा ऑप्शन
7 hrs agoiPhone Duo की बिक्री शुरू, खरीदने से पहले जान लें ये ऑफर्स
9 hrs agoDark.ai क्या है? दीपिंदर गोयल का नया AI प्रोजेक्ट क्यों है चर्चा में
10 hrs agoWhatsApp- Telegram पर सरकार का नया नियम, फोन में SIM रखना होगा जरूरी!
12 hrs agoChatGPT पर मिनटों में लॉक करें अपनी चैट, जानें क्या है तरीका
1 day agoApple ने iPhone खरीदने पर लगाई पाबंदी! इन मॉडलों पर लागू हुआ नया नियम
1 day agoTruecaller से अपना मोबाइल नंबर कैसे हटाएं? जानें पूरा तरीका
1 day agoeMudhra की सिक्योरिटी में सेंध को लेकर सरकार गंभीर, जांच के लिए बनी टीम
2 days agoस्मार्ट या नॉर्मल गीजर, सर्दियों में कौन-सा रहेगा बेहतर? जानें अंतर
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines