Redmi Note 10 Pro: यहां से खरीद सकते हैं सिर्फ 749 रुपये में ये स्मार्टफोन, जानिए
Edited By Simran Singh

Edited By Simran Singh

Flipkart Redmi Note 10 Pro Sale: क्या आप नया स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहे हैं? हालांकि, जेब पैसे उतने नहीं है जितने में एक अच्छे फीचर्स और कैमरे का फोन आ सके? तो अब आपको चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है। बजट कम होने पर भी आपको 128GB स्टोरेज वाला स्मार्टफोन मिल सकता है।
जी हां, फ्लिपकार्ट पर करीब 20,000 रुपये का फोन डिस्काउंट और ऑफर्स के बाद काफी कम कीमत में मिल रहा है। अगर आपके पास कोई पुराना फोन है और आप डेबिट और क्रेडिट कार्ड भी यूज करते हैं तो फ्लिपकार्ट से एकदम नया स्मार्टफोन सिर्फ 749 रुपये में खरीद सकते हैं।
फ्लिपकार्ट पर रेडमी नोट 10 प्रो (Redmi Note 10 Pro) पर ऑफर्स दिए जा रहे हैं। इस पर प्राइस डिस्काउंट, बैंक ऑफर और एक्सचेंज ऑफर के बाद फोन की कीमत 20,000 रुपये से काफी कम ज्यादा कम हो सकती है। आइए इस पर मिल रहे ऑफर्स के बारे में जानते हैं।
रेडमी नोट 10 प्रो का 6GB रैम और 128GB स्टोरेज वेरिएंट का लॉन्च प्राइस 19,999 रुपये है। हालांकि, फ्लिपकार्ट पर ये फोन 20 फीसदी छूट के साथ सेल किया जा रहा है, जिसके बाद फोन की कीमत 15,999 रुपये जाती है। इस तरह से आप 4 हजार रुपये की छूट के साथ रेडमी नोट 10 प्रो को खरीद सकते हैं।
रेडमी नोट 10 प्रो को बैंक ऑफर के साथ भी सेल किया जा रहा है। अगर आप फ्लिपकार्ट एक्सीस बैंक (Flipkart Axis Bank) के कार्ड से पेमेंट करेंगे तो फोन पर 5 प्रतिशत छूट का फायदा पा सकते हैं।
अगर आप बैंक ऑफर को अप्लाई नहीं करना चाहते हैं तो एक्सचेंज ऑफर का फायदा उठा सकते हैं। रेडमी नोट 10 प्रो पर 15,250 रुपये का एक्सचेंज ऑफर दिया जा रहा है। इस छूट का पूरा फायदा पाने के लिए ग्राहक को एक पुराना फोन जो लेटेस्ट मॉडल और अच्छे कंडिशन के साथ हो वो चेंज करना होगा। एक्सचेंज ऑफर का पूरा लाभ मिलने के बाद फोन की कीमत सिर्फ 749 रुपये हो सकती है।
और पढ़िए – गैजेट्स से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: