WhatsApp के Username फीचर पर सरकार को शक क्यों? Meta को जारी किया नोटिस!

यह कदम ऐसे समय में उठाया जा रहा है जब भारत में डिजिटल और ऑनलाइन स्कैम के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं, जहां जालसाज लोगों को ठगने के लिए मैसेजिंग प्लेटफॉर्म का सहारा लेते हैं.

WhatSApp
विज्ञापन

वॉट्सऐप (WhatsApp) अपने यूजर्स के लिए अब तक का सबसे बड़ा प्राइवेसी बदलाव करने जा रहा है. कंपनी एक नया ‘यूजरनेम’ फीचर ला रही है, जिसके बाद यूजर्स को किसी से चैट करने के लिए अपना मोबाइल नंबर शेयर करने की जरूरत नहीं होगी. हालांकि, प्राइवेसी बढ़ाने के दावे के साथ आ रहे इस फीचर ने भारत सरकार की चिंता बढ़ा दी है.

सूत्रों के मुताबिक, केंद्र सरकार इस नए सिस्टम की बारीकी से जांच करने की योजना बना रही है, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि इसका इस्तेमाल ऑनलाइन फ्रॉड के लिए न हो.

विज्ञापन

सूत्रों के मुताबिक, सरकार ने भारत में यूजरनेम फीचर को लेकर Meta को नोटिस भेजा है. Meta से इस फीचर के बारे में 3 दिनों के भीतर विस्तृत जानकारी देने को कहा है. सरकार ने कहा है कि जब तक इस मामले पर बातचीत पूरी नहीं हो जाती, तब तक इस फीचर को शुरू ना किया जाए.

यह भी पढ़ें : WhatsApp में Username सेट करते ही क्या हटा सकते हैं आपना मोबाइल नंबर? जानिए सच

यह कदम ऐसे समय में उठाया जा रहा है जब भारत में डिजिटल और ऑनलाइन स्कैम के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं, जहां जालसाज लोगों को ठगने के लिए मैसेजिंग प्लेटफॉर्म का सहारा लेते हैं. अधिकारी इस बात का अध्ययन करेंगे कि क्या यूजरनेम आधारित व्यवस्था से स्कैमर्स की पहचान करना मुश्किल हो जाएगा या यह सुरक्षा से समझौता किए बिना प्राइवेसी को मजबूत करेगी.

विज्ञापन

क्या है इस फीचर में?

वॉट्सऐप का कहना है कि वह आने वाले महीनों में दुनिया भर के यूजर्स के लिए धीरे-धीरे यूजरनेम फीचर पेश करेगा. इसके तहत लोग मोबाइल नंबर छिपाकर एक यूनिक यूजरनेम के जरिए बातचीत शुरू कर सकेंगे. ऐप के भीतर प्रोफाइल सेटिंग्स में जाकर यूजरनेम रिजर्व करने का विकल्प मिलेगा, हालांकि इसे बनाना पूरी तरह से ऑप्शनल होगा. यूजर्स जब चाहें अपना यूजरनेम बदल या हटा भी सकेंगे.

विज्ञापन
  • यूजरनेम अधिकतम 35 कैरेक्टर का हो सकता है.
  • जानी-मानी हस्तियों और पब्लिक फिगर्स के नाम वाले यूजरनेम सुरक्षित रखे जाएंगे ताकि कोई दूसरा उनका गलत इस्तेमाल न कर सके.
  • इंस्टाग्राम या फेसबुक पर पहले से मौजूद यूजरनेम को ही वॉट्सऐप पर भी क्लेम करने का विकल्प मिलेगा.
  • शुरुआत में यूजरनेम रिजर्व करने की सुविधा केवल मोबाइल ऐप पर मिलेगी.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ