Tricks and Tips: यूट्यूब पर मनपसंद वीडियो देखते-देखते फालतू की ऐड से हो चुके हैं परेशान, बस कर लें ये काम
Edited By Sumit Kumar

YouTube Tricks and Tips
Edited By Sumit Kumar

YouTube Tricks and Tips
YouTube Tricks and Tips: आज के समय में यूट्यूब एक ऐसा प्लेटफार्म बन चुका है, जिसका इस्तेमाल लगभग हर कोई कर रहा है। यूट्यूब के माध्यम से लोग वीडियो देखने के साथ-साथ पैसे तक कमा रहे हैं। हालांकि, यूट्यूब से जुड़े कई ऐसे उपयोगी टिप्स हैं, जो लोगों को नहीं पता होता। आपने देखा होगा कि यूट्यूब वीडियो देखने के समय ऐड चलने लगते हैं, जिसे आप शायद पसंद नहीं करते होंगे। इसी को ध्यान में रखते हुए आज हम यहां कुछ ऐसे तरीके बता रहे हैं, जिसके बाद आप बिना ऐड के वीडियो देख सकेंगे।
यूट्यूब विज्ञापनों से छुटकारा पाने का यह सबसे सीधा और सरल तरीका है। यूट्यूब अपने यूजर्स को बिना ऐड के वीडियो देखने के लिए YouTube प्रीमियम प्लान ऑफर करता है। आप यूट्यूब के इस प्लान का सबस्क्रीप्शन प्राप्त करके बिना ऐड के यूट्यूब वीडियो देख सकेंगे। इतना ही नहीं यूट्यूब प्रीमियम का सब्सक्रिप्शन खरीदने के बाद आप यूट्यूब म्यूजिक का भी आनंद उठा सकेंगे।
कई ऐसे ऐप्स उपलब्ध हैं, जिसका इस्तेमाल करके मोबाइल डिवाइस पर YouTube विज्ञापनों को ब्लॉक किया जा सकता है। आम तौर पर केवल एंड्रॉयड स्मार्टफोन पर साइड-लोडेड ऐप्स के रूप में उपलब्ध हैं। जब तक आप अपने iOS डिवाइस को जेलब्रेक नहीं करते, ऐप को साइडलोड करना असंभव है। हालांकि, गूगल इसके लिए थर्ड पार्टी ऐप का समर्थन नहीं करता है। ऐसे में आपको ये ऐप गूगल प्ले स्टोर पर नहीं मिलेंगे।
यह भी पढ़ेंः फोन रीस्टार्ट करने से पहले इन बातों का रखें ध्यान
अगर आप किसी तरह का शुल्क भुगतान नहीं करना चाहते हैं और बिना विज्ञापन के यूट्यूब वीडियो देखना चाहते हैं, तो सबसे आसान तरीका है आप उस वीडियो को डाउनलोड कर लें। इसके बाद आप बिना ऐड के यूट्यूब वीडियो देख सकेंगे। हालांकि, आपको इस बात का ध्यान रखना होगा कि यूट्यूब सभी वीडियो डाउनलोड करने की अनुमति नहीं देता है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: