How to Upgrade Your Laptop: आजकल कोई ऑफिस का काम हो या बच्चों की ऑनलाइन Classes या कोई और काम, लैपटॉप का यूज काफी ज्यादा बढ़ गया है लेकिन अगर ऐसे में लैपटॉप या PC स्लो हो जाए तो बड़ी मुश्किल खड़ी हो जाती है। बार-बार लैपटॉप का हैंग होना काम करने की प्रोडक्टिविटी को भी कम कर देता है। कई बार तो ऐसा भी देखा गया है कि नॉर्मल यूज में भी लैपटॉप स्लो होने लगता है। जिसके बाद हम में बहुत से लोग इसे रिपेयर शॉप पर लेकर पहुंच जाते हैं जहां एक छोटे से काम के भी रिपेयर करने वाला हजारों रुपये ले लेता है।
क्या है हैंग होने की वजह?
अगर आपके साथ भी ऐसी कोई समस्या हो रही है तो पहले ये समझिए कि क्या सच में दिक्कत आपके लैपटॉप में है? या आपका यूसेज बढ़ गया है। आसान शब्दों में कहें तो जहां आप पहले विंडोज के 2 या 3 ऐप्स यूज करते थे लेकिन अब इसकी जगह आप 6-7 सॉफ्टवेयर एक साथ रन कर रहे हैं, तो गलती लैपटॉप की नहीं बल्कि आपकी है। आइये जानते हैं ऐसे में कैसे लैपटॉप की स्पीड बढ़ाएं।
वीडियो से भी जानें इसके बारे में
ये भी पढ़ें : स्मार्टफोन की RAM हो जाएगी डबल! जानिए कैसे
RAM को करें अपग्रेड
हैवी यूसेज होने से लैपटॉप की RAM भी तेजी से भरने लगती है लेकिन अगर आप इसे कुछ अपग्रेड करा लेते हैं तो कुछ और समय तक अपने पुराने लैपटॉप का ही मजा ले सकते हैं। अगर आपके लैपटॉप में 4GB RAM है तो आप इसे 4GB या 8GB और अपग्रेड करा सकते हैं। आपको लैपटॉप को ज्यादा से ज्यादा सिर्फ 16GB तक ही अपग्रेड कराना चाहिए। इससे ज्यादा पुराने लैपटॉप पर खर्च करना सही नहीं है।
SSD का करें यूज
इसके अलावा आप हार्ड डिस्क की जगह SSD का यूज करके भी अपने लैपटॉप की स्पीड को बढ़ा सकते हैं। हालांकि इसमें भी आपको कम से कम 256GB SSD के साथ जाना चाहिए। कभी भी 128GB SSD न खरीदें। इसके अलावा आप ग्राफिक्स कार्ड, वायरलेस नेटवर्क कार्ड और प्रोसेसर को भी अपने लैपटॉप में अपग्रेड कर सकते हैं। जिससे लैपटॉप की लाइफ काफी बढ़ जाती है।
ये भी पढ़ें : Vi भी जल्द लॉन्च करेगा 5G Service
संबंधित खबरें
WhatsApp यूजर्स के लिए काम की खबर, स्कैम चैट का तुरंत मिलेगा अलर्ट
6 hrs agoiPhone की वारंटी खत्म हो गई या एक्टिव है? ऐसे करें चेक
10 hrs agoJio, Airtel या Vi 200 रुपये के कम में किसका प्रीपेड प्लान सबसे फायदेमंद?
12 hrs agoWhatsApp में नंबर बदलने से पहले इन 5 बातों का रखें ध्यान, वरना...
2 days agoAndroid फोन हो गया स्लो? ये छिपी सेटिंग बदलते ही पहले से तेज चलेगा फोन!
3 days agoWhatsApp पर बच्चे क्या कर रहे हैं, अब पैरेंट्स कर सकेंगे कंट्रोल
4 days agoApple का बड़ा धमाका! 13 अक्टूबर को लॉन्च होंगे ये 3 नए डिवाइस
4 days agoविराट कोहली यूज करते हैं कौन-सा फोन? एक सेल्फी से खुला राज
4 days agoयूजर्स की मौज! Jio के इस ऑफर में फ्री मिल रहा 6 महीने का रिचार्ज
4 days agoAmazon या Flipkart किस सेल में ज्यादा सस्ता मिलेगा iPhone?
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines