Payment Feature on X: जब से एलन मस्क ने ट्विटर यानी X को खरीदा है तब से वे इसे “एवरीथिंग ऐप” में बदलने पर काम कर रहे हैं। एक्स के मालिक कई बार प्लेटफार्म को लेकर अपने व्यू पॉइंट के बारे में बता चुके हैं। मस्क का कहना है कि वे चाहते हैं कि लोग एक्स पर दुनिया के साथ अपने विचार शेयर करने के अलावा और भी कामों को इसी प्लेटफार्म से कर सकें। वहीं इस साल की शुरुआत में, एक रिपोर्ट सामने आई थी जिसमें पुष्टि की थी कि मस्क चाहते हैं कि लोग जल्द ही फाइनेंसियल ट्रांसक्शन्स के लिए भी एक्स का यूज करें। अब एक नई रिपोर्ट से पता चलता है कि कंपनी इसे वास्तविकता में बदलने के काफी करीब पहुंच गई है।
कंपनी को मिला मनी ट्रांसफर लाइसेंस
फर्स्टपोस्ट की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि एक्स ने पेंसिल्वेनिया में मनी-ट्रांसमीटर लाइसेंस हासिल कर लिया है। जानकारी के अनुसार संयुक्त राज्य अमेरिका में एक्स द्वारा प्राप्त ये 13वां ऐसा लाइसेंस है। इस सप्ताह की शुरुआत में कंपनी को इसकी मंजूरी मिली थी। हालांकि पहले इसका खुलासा नहीं हुआ था। एक्स को एक एवरीथिंग ऐप में बदलने के मस्क के सपने की दिशा में अब ये एक और महत्वपूर्ण कदम है।
वीडियो से भी जानें इसके बारे में…
https://www.youtube.com/shorts/q2LFF3wSWDw
बता दें कि सोमवार को एक पब्लिक लाइसेंसिंग डेटाबेस के जरिए से ये जानकारी सामने आई है जिसमें बताया गया है कि एक्स को अब मनी ट्रांसफर करने का अधिकार मिल गया है। इससे एक्स के लिए अपने प्लेटफॉर्म पर पेमेंट फैसिलिटी को पेश करने का रास्ता साफ कर दिया है, जिससे यूजर्स जल्द ही एक-दूसरे को पैसे भेज सकेंगे।
इस रिपोर्ट में मस्क ने किया था खुलासा
इस साल अक्टूबर महीने में द वर्ज की एक रिपोर्ट सामने आई थी जिसमें खुलासा हुआ था कि मस्क चाहते हैं कि पूरी दुनिया वित्त से जुड़े हर काम के लिए एक्स को अपने प्लेटफॉर्म के रूप में यूज करे। उन्होंने यह भी कहा था कि एक्स से पेमेंट करने के लिए यूजर्स को बैंक अकाउंट की भी जरूरत नहीं होगी और एप्लिकेशन यूजर्स की सभी फाइनेंशियल जरूरतों का ख्याल रखने में सक्षम होगा।
इस वीडियो से जानें बिना इंटरनेट पेमेंट कैसे करें
संबंधित खबरें
कौन-सा ऐप इस्तेमाल कर रहा आपका कैमरा और माइक? ऐसे करें चेक
1 day agoक्या आप भी वेबसाइट खोलते ही Cookies पर करते हैं Accept All? तो ये जान लें
1 day agoएप्पल-सैमसंग को टक्कर देने भारत बनाएगा अपना स्मार्टफोन ब्रांड!
1 day agoअब नोटिफिकेशन में नहीं दिखेगा OTP? TRAI ला रहा नया ये सिस्टम
1 day agoफोन में हमेशा Battery Saver ऑन रखने पर क्या होता है? ये हो सकते हैं नुकसान
1 day agoस्मार्टफोन चार्ज नहीं हो रहा? खराब बैटरी समझने से पहले चेक करें ये चीजें
2 days ago30 हजार से कम में खरीदें ये 5 धांसू स्मार्टफोन, मिलेंगे शानदार कैमरा ऑप्शन
2 days agoiPhone Duo की बिक्री शुरू, खरीदने से पहले जान लें ये ऑफर्स
2 days agoDark.ai क्या है? दीपिंदर गोयल का नया AI प्रोजेक्ट क्यों है चर्चा में
2 days agoWhatsApp- Telegram पर सरकार का नया नियम, फोन में SIM रखना होगा जरूरी!
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines