आजकल स्मार्ट टीवी सिर्फ टीवी देखने के काम नहीं आता. Netflix, YouTube से लेकर कई दूसरे ऐप्स तक, लोग टीवी पर ही काफी कंटेंट देखते हैं. लेकिन लंबे समय तक इस्तेमाल के बाद कई स्मार्ट टीवी धीरे चलने लगते हैं. ऐप खुलने में समय लगना, चैनल बदलते वक्त रुकना या स्क्रीन पर बार-बार लैग होना जैसी परेशानियां आम हो सकती हैं. ऐसे में तुरंत नया टीवी खरीदने की जरूरत नहीं है. कुछ आसान सेटिंग और छोटी-छोटी चीजों का ध्यान रखकर पुराने स्मार्ट टीवी की परफॉर्मेंस की काफी हद तक बेहतर किया जा सकता है.
सबसे पहले टीवी को करें रीस्टार्ट
अगस स्मार्ट टीवी अचानक स्लो चलने लगा है तो सबसे पहले उसे रीस्टार्ट करके देखें. रिमोट से टीवी बंद करने के बाद कुछ सेकंड इंतजार करें और फिर दोबारा ऑन करें. अगर टीवी में पावर बटन दिया गया है तो उसे कुछ सेंकड दबाकर भी रीस्टार्ट किया जा सकता है. इससे अस्थायी मेमोरी साफ हो सकती है और बैकग्राउंड में अटकी कुछ प्रक्रियाएं बंद हो सकती हैं.
बेकार ऐप्स और कैश करें साफ
टीवी में जरूरत से ज्यादा ऐप्स रखना भी उसकी परफॉरमेंस पर असर डाल सकता है. अगर ऐसे कई ऐप्स हैं जिनका आप इस्तेमाल नहीं करते तो उन्हें अनइंस्टाल कर दें. इससे इंटरनल स्टोरेज में जगह खाली होती. इसके अलावा Settings में जाकर Apps सेक्शन खोलें और ज्यादा इस्तेमाल होने वाले ऐप्स का कैश भी क्लियर करें. हालांकि हालांकि, अलग-अलग ब्रांड के स्मार्ट टीवी में कैश क्लियर करने का विकल्प अलग जगह पर हो सकता है.
टीवी की स्टोरेज रखें खाली
स्मार्ट टीवी की इंटरनल स्टोरेज लगभग भर जाने पर ऐप्स की सही तरीके से काम करने के लिए पर्याप्त जगह नहीं मिल पाती. इसका असर टीवी की स्पीड पर भी पड़ सकता है. इसलिए पुराने डाउनलोड, बेकार ऐप्स और ऐसी फाइल्स जिन्हें अब जरूरत नहीं है, उन्हें समय-समय र डिलीट करते रहें. कम स्टोरेज वाले टीवी ये यह समस्या ज्यादा महसूस होती सकती है.
ये भी पढ़ें- Instagram New Logo: इंस्टग्राम ने 10 साल बाद बदला लोगो, इंटरनेट पर मचा बवाल, जानें इस चेंज पर क्या बोले यूजर्स
सॉफ्टवेयर अपडेट को न करें नजरअंदाज
कई बार टीवी स्लो होने की वजह उसका पुराना सॉफ्टवेयर भी हो सकता है. ऐसे में टीवी की Settings में जाकर Software Update या System Update का विकल्प चेक करें. अगर कोई नया अपडेट उपलब्ध है, तो उसे इंस्टॉल कर लें. कंपनियां समय-समय पर अपडेट के जरिए बग फिक्स और परफॉर्मेंस से जुड़े सुधार भी देती हैं.
इंटरनेट कनेक्शन भी करें चेक
अगर टीवी का मेन्यू और ऐप्स ठीक चल रहे हैं लेकिन Netflix, YouTube या दूसरे स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म पर वीडियो बार-बार रुक रहा है, तो समस्या टीवी की स्पीड में नहीं बल्कि इंटरनेट कनेक्शन में हो सकती है. ऐसी स्थिति में Wi-Fi राउटर को एक बार रीस्टार्ट करके देखें. टीवी को राउटर के थोड़ा करीब रखने से भी कनेक्शन बेहतर हो सकता है. अगर संभव हो तो ज्यादा स्थिर कनेक्शन के लिए Ethernet केबल का इस्तेमाल किया जा सकता है.
नया टीवी खरीदने से पहले ये तरीके आजमाएं
स्मार्ट टीवी का स्लो होना हमेशा हार्डवेयर की खराबी का संकेत नहीं होता. कई बार कैश, कम स्टोरेज, पुराने सॉफ्टवेयर या इंटरनेट कनेक्शन की वजह से भी टीवी धीमा महसूस हो सकता है. इसलिए नया टीवी खरीदने से पहले इन आसान तरीकों को एक-एक करके आजमाना बेहतर रहेगा. अगर इसके बाद भी टीवी लगातार स्लो रहता है, तभी सर्विस या हार्डवेयर से जुड़ी समस्या की जांच करवानी चाहिए.
ये भी पढ़ें- लैपटॉप चार्जर के केबल पर क्यों लगा होता है ये छोटा सिलिंडर? क्या होता है इसका काम
संबंधित खबरें
WhatsApp में नंबर बदलने से पहले इन 5 बातों का रखें ध्यान, वरना चैट और डेटा की हो सकती है परेशानी
5 hrs agoनया Android फोन भी लग रहा है स्लो? बस ये 3 सेटिंग बदलें, पहले से तेज महसूस होगा फोन
1 day agoWhatsApp पर बच्चे क्या कर रहे हैं, अब पैरेंट्स कर सकेंगे कंट्रोल, जानें क्या है नया फीचर और कैसे करेगा काम?
1 day agoApple का बड़ा धमाका! 13 अक्टूबर को लॉन्च होंगे 3 नए डिवाइस, HomePad Smart Hub से उठेगा पर्दा
2 days agoVirat Kohli कौन सा फोन चलाते हैं? जिम सेल्फी से खुला राज, हाथ में दिखा ये धांसू मॉडल
2 days agoयूजर्स की बल्ले-बल्ले! Jio दे रहा 1,499 रुपये में 4G फोन और 6 महीने का रिचार्ज फ्री
2 days agoAmazon या Flipkart सेल में iPhone पर कितना डिस्काउंट, कहां मिल रहा सबसे बड़ा ऑफर? जानें डील्स
2 days agoUpcoming Phone Launch in October: तैयार कर लें बजट! 10,000mAh बैटरी वाला फोन से 200MP कैमरा तक, अक्टूबर में होंगे ये बड़े लॉन्च
2 days agoFlipkart-Amazon की सेल में सिर्फ फोन नहीं, इन सामानों पर भी 80% तक की छूट, देखें क्या-क्या मिलेगा सस्ता?
3 days agoभारत में आ गया Apple Pay, बिना OTP-PIN ऐसे करें पेमेंट, जानें किन लोगों को मिलेगा फायदा
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines