How To Fix Slow SmartTV: स्मार्ट टीवी बार-बार हो रहा है हैंग? ये 5 सेटिंग्स बदलें, बढ़ जाएगी स्पीड

अगर आपका स्मार्टटीवी पहले की तरह तेज नहीं चल रहा और ऐप खोलने या चैनल बदलने में बार-बार रुक रहा तो तो नया टीवी खरीदने की जरूरत नहीं है. इन 5 आसान तरीकों से आप घर बैठे इसकी स्पीड बेहतर कर सकते हैं.

smarttv

Smart TV हो गया है स्लो? नया टीवी खरीदने से पहले ये 5 सेटिंग्स बदलें, तुरंत फर्क दिखेगा. (Photo-AI)

विज्ञापन

आजकल स्मार्ट टीवी सिर्फ टीवी देखने के काम नहीं आता.  Netflix, YouTube से लेकर कई दूसरे ऐप्स तक, लोग टीवी पर ही काफी कंटेंट देखते हैं. लेकिन लंबे समय तक इस्तेमाल के बाद कई स्मार्ट टीवी धीरे चलने लगते हैं. ऐप खुलने में समय लगना, चैनल बदलते वक्त रुकना या स्क्रीन पर बार-बार लैग होना जैसी परेशानियां आम हो सकती हैं. ऐसे में तुरंत नया टीवी खरीदने की जरूरत नहीं है. कुछ आसान सेटिंग और छोटी-छोटी चीजों का ध्यान रखकर पुराने स्मार्ट टीवी की परफॉर्मेंस की काफी हद तक बेहतर किया जा सकता है.

सबसे पहले टीवी को करें रीस्टार्ट

अगस स्मार्ट टीवी अचानक स्लो चलने लगा है तो सबसे पहले उसे रीस्टार्ट करके देखें. रिमोट से टीवी बंद करने के बाद कुछ सेकंड इंतजार करें और फिर दोबारा ऑन करें. अगर टीवी में पावर बटन दिया गया है तो उसे कुछ सेंकड दबाकर भी रीस्टार्ट किया जा सकता है. इससे अस्थायी मेमोरी साफ हो सकती है और बैकग्राउंड में अटकी कुछ प्रक्रियाएं बंद हो सकती हैं.

विज्ञापन

बेकार ऐप्स और कैश करें साफ

टीवी में जरूरत से ज्यादा ऐप्स रखना भी उसकी परफॉरमेंस पर असर डाल सकता है. अगर ऐसे कई ऐप्स हैं जिनका आप इस्तेमाल नहीं करते तो उन्हें अनइंस्टाल कर दें. इससे इंटरनल स्टोरेज में जगह खाली होती. इसके अलावा Settings में जाकर Apps सेक्शन खोलें और ज्यादा इस्तेमाल होने वाले ऐप्स का कैश भी क्लियर करें. हालांकि हालांकि, अलग-अलग ब्रांड के स्मार्ट टीवी में कैश क्लियर करने का विकल्प अलग जगह पर हो सकता है.

टीवी की स्टोरेज रखें खाली

स्मार्ट टीवी की इंटरनल स्टोरेज लगभग भर जाने पर ऐप्स की सही तरीके से काम करने के लिए पर्याप्त जगह नहीं मिल पाती. इसका असर टीवी की स्पीड पर भी पड़ सकता है. इसलिए पुराने डाउनलोड, बेकार ऐप्स और ऐसी फाइल्स जिन्हें अब जरूरत नहीं है, उन्हें समय-समय र डिलीट करते रहें. कम स्टोरेज वाले टीवी ये यह समस्या ज्यादा महसूस होती सकती है.

विज्ञापन

सॉफ्टवेयर अपडेट को न करें नजरअंदाज

कई बार टीवी स्लो होने की वजह उसका पुराना सॉफ्टवेयर भी हो सकता है. ऐसे में टीवी की Settings में जाकर Software Update या System Update का विकल्प चेक करें. अगर कोई नया अपडेट उपलब्ध है, तो उसे इंस्टॉल कर लें. कंपनियां समय-समय पर अपडेट के जरिए बग फिक्स और परफॉर्मेंस से जुड़े सुधार भी देती हैं.

इंटरनेट कनेक्शन भी करें चेक

अगर टीवी का मेन्यू और ऐप्स ठीक चल रहे हैं लेकिन Netflix, YouTube या दूसरे स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म पर वीडियो बार-बार रुक रहा है, तो समस्या टीवी की स्पीड में नहीं बल्कि इंटरनेट कनेक्शन में हो सकती है. ऐसी स्थिति में Wi-Fi राउटर को एक बार रीस्टार्ट करके देखें. टीवी को राउटर के थोड़ा करीब रखने से भी कनेक्शन बेहतर हो सकता है. अगर संभव हो तो ज्यादा स्थिर कनेक्शन के लिए Ethernet केबल का इस्तेमाल किया जा सकता है.

विज्ञापन

नया टीवी खरीदने से पहले ये तरीके आजमाएं

स्मार्ट टीवी का स्लो होना हमेशा हार्डवेयर की खराबी का संकेत नहीं होता. कई बार कैश, कम स्टोरेज, पुराने सॉफ्टवेयर या इंटरनेट कनेक्शन की वजह से भी टीवी धीमा महसूस हो सकता है. इसलिए नया टीवी खरीदने से पहले इन आसान तरीकों को एक-एक करके आजमाना बेहतर रहेगा. अगर इसके बाद भी टीवी लगातार स्लो रहता है, तभी सर्विस या हार्डवेयर से जुड़ी समस्या की जांच करवानी चाहिए.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Mikita Acharya

Mikita Acharya

मिकिता आचार्य News24 में ऑटो एंड टेक राइटर हैं. पत्रकारिता में उन्हें 6 साल से ज्यादा का अनुभव है. मूल रूप से मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले की रहने वाली मिकिता ने इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के स्कूल और जर्नलिज्म एंड मास कम्यनिकेशन (SJMC, DAVV) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म किया है. वहीं श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, इंदौर से बीएससी की डिग्री ली है. अपने करियर की शुरुआत मिकिता ने 2019 में ईटीवी भारत, हैदराबाद से की, जहां उन्होंने कई ऑटो, टेक के अलावा न्यूज के लिए कॉटेंट लिखा. इसके बाद दैनिक भास्कर सब-एडिटर के तौर पर उन्होंने न्यूज के साथ इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म के लिए भी काम किया. साइंस बैकग्राउंड होने की वजह से ऑटोमोबाइल और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरें लिखने में मिकिता की गहरी रूचि है. News24 में इस पद पर रहते हुए वे ऑटो और टेक्नोलॉजी से जुड़ी प्रोडक्ट लॉन्च, इंडस्ट्री ट्रेंड्स और रिव्यूज पर रोजाना लेख लिख रही हैं. मिकिता ने ऑटो और टेक से जुड़े कई बड़े इवेंट में ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है. वह ऑटो और टेक इंडस्ट्री से जुड़े एक्सपर्ट्स के संपर्क में रहती हैं. कितने साल का अनुभव: 6+ योग्यता : SJMC, DAVV से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में बीएससी पिछला अनुभव: दैनिक भास्कर, ETV भारत
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ