हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

WhatsApp से सीधे डाउनलोड करें आधार कार्ड, यहां देखें Step-by-Step प्रोसेस

अब आधार कार्ड डाउनलोड करना अब बहुत आसान हो गया है. सिर्फ WhatsApp पर कुछ स्टेप्स फॉलो करके आप अपना डिजिटल आधार PDF तुरंत पा सकते हैं. यहां जानें पूरा तरीका और इसके फायदे.

विज्ञापन
News 24 GFX

How to download Aadhar Card on WhatsApp: आधार कार्ड आज हर भारतीय के लिए सबसे जरूरी डॉक्यूमेंट्स में से एक है. बैंक से लेकर सिम कार्ड खरीदने तक, हर जगह इसकी जरूरत पड़ती है. लेकिन कई बार अचानक किसी काम में आधार की कॉपी मांग ली जाती है और आपके पास उसका प्रिंट या हार्ड कॉपी नहीं होती. ऐसे में दिक्कत बढ़ जाती है. इसी समस्या का हल अब WhatsApp ने निकाल दिया है. अब आप कुछ आसान स्टेप्स फॉलो करके सीधे WhatsApp पर ही अपना डिजिटल आधार कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं.

WhatsApp चैटबॉट देगा सुविधा

इस नई सुविधा के लिए MyGov Helpdesk चैटबॉट का इस्तेमाल किया जाता है, जो कि DigiLocker से जुड़ा है. DigiLocker एक सुरक्षित सरकारी प्लेटफॉर्म है, जहां से आधार समेत कई जरूरी डॉक्यूमेंट्स का पीडीएफ डाउनलोड किया जा सकता है. इसकी सबसे खास बात यह है कि इसमें किसी तरह का सिक्योरिटी रिस्क नहीं होता.

डाउनलोड करने के लिए ये स्टेप्स फॉलो करें

  1. सबसे पहले अपने मोबाइल में MyGov Helpdesk का नंबर +91-9013151515 सेव करें.
  2. अब WhatsApp खोलकर इस नंबर पर Hi या Namaste लिखकर भेजें.
  3. आपको कई सरकारी सेवाओं की लिस्ट दिखाई देगी. यहां से Digital Aadhaar download ऑप्शन चुनें.
  4. इसके बाद अपना आधार नंबर डालकर उसे वेरिफाई करें.
  5. आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक OTP (वन-टाइम पासवर्ड) आएगा. उसे एंटर करके कन्फर्म करें.
  6. वेरिफिकेशन पूरा होते ही आपका आधार कार्ड सीधे WhatsApp चैट में PDF फॉर्मेट में आ जाएगा.

ये भी पढ़ें-Baal Aadhar: अब घर बैठे बनेगा बच्चों का कार्ड, जानें कब करवाना होगा अपडेट?

विज्ञापन

जब चाहें इस्तेमाल करें

एक बार आधार कार्ड WhatsApp पर डाउनलोड हो जाने के बाद आप इसे कभी भी खोल सकते हैं, किसी को भेज सकते हैं या प्रिंट आउट निकाल सकते हैं. इसके लिए आपको बार-बार UIDAI की वेबसाइट पर जाकर लॉगइन और कैप्चा भरने की परेशानी नहीं झेलनी पड़ेगी.

क्यों है यह तरीका खास?

  • इसमें सिक्योरिटी रिस्क नहीं है, क्योंकि डॉक्यूमेंट्स सीधे DigiLocker से आते हैं.
  • हर बार वेबसाइट खोलने की झंझट नहीं.
  • आप जितनी बार चाहें, उतनी बार आधार कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं.

अब आधार कार्ड की कॉपी अपने पास न होने पर टेंशन लेने की जरूरत नहीं. सिर्फ WhatsApp में कुछ क्लिक और आपका डिजिटल आधार कार्ड हमेशा जेब में रहेगा.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- PAN-AADHAR के डिटेल्स मैच नहीं हुए तो अटक जाएंगे काम, निकलेगा PF का पैसा, घर बैठे करें ठीक

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Mikita Acharya

मिकिता आचार्य News24 में ऑटो एंड टेक राइटर हैं. पत्रकारिता में उन्हें 6 साल से ज्यादा का अनुभव है. मूल रूप से मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले की रहने वाली मिकिता ने इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के स्कूल और जर्नलिज्म एंड मास कम्यनिकेशन (SJMC, DAVV) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म किया है. वहीं श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, इंदौर से बीएससी की डिग्री ली है. अपने करियर की शुरुआत मिकिता ने 2019 में ईटीवी भारत, हैदराबाद से की, जहां उन्होंने कई ऑटो, टेक के अलावा न्यूज के लिए कॉटेंट लिखा. इसके बाद दैनिक भास्कर सब-एडिटर के तौर पर उन्होंने न्यूज के साथ इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म के लिए भी काम किया. साइंस बैकग्राउंड होने की वजह से ऑटोमोबाइल और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरें लिखने में मिकिता की गहरी रूचि है. News24 में इस पद पर रहते हुए वे ऑटो और टेक्नोलॉजी से जुड़ी प्रोडक्ट लॉन्च, इंडस्ट्री ट्रेंड्स और रिव्यूज पर रोजाना लेख लिख रही हैं. मिकिता ने ऑटो और टेक से जुड़े कई बड़े इवेंट में ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है. वह ऑटो और टेक इंडस्ट्री से जुड़े एक्सपर्ट्स के संपर्क में रहती हैं. कितने साल का अनुभव: 6+ योग्यता : SJMC, DAVV से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में बीएससी पिछला अनुभव: दैनिक भास्कर, ETV भारत
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola