WhatsApp के इस नए फीचर ने हैकर्स को कर दिया 'बेरोजगार'! चैट हुई डबल सिक्योर

WhatsApp New Feature: WhatsApp का इस्तेमाल करने वालों के लिए गुड न्यूज है। कंपनी जल्द ही चैट को डबल सिक्योर करने वाली है। इसके लिए एक जबरदस्त पासकी फीचर आ रहा है। चलिए इसके बारे में जानें

WhatsApp New Feature
विज्ञापन

WhatsApp New Feature: व्हाट्सएप लगातार अपने प्लेटफॉर्म पर नए फीचर्स जोड़कर यूजर्स के एक्सपीरियंस को बेहतर बनाने का प्रयास कर रहा है। हाल ही में, WhatsApp ने एक नए फीचर पर काम करना शुरू किया है जो यूजर्स की चैट बैकअप को और ज्यादा सिक्योर बनाएगा। इस नए फीचर में यूजर्स को अपने एंड-टू-एंड एन्क्रिप्टेड बैकअप को पासकी के जरिए सिक्योर करने का ऑप्शन दिया जाएगा। चलिए पहले समझते हैं कि आखिर ये पासकी क्या है? और इससे आपको क्या फायदा होगा।

क्या है पासकी?

पासकी एक डिजिटल क्रेडेंशियल है जो यूजर्स को अपने अकाउंट में लॉग इन करने के लिए एक मजबूत और सिक्योर तरीका देता है। यह रेगुलर पासवर्ड की जगह ले सकता है और इसे आपके डिवाइस के हार्डवेयर में सेफली स्टोर किया जाता है।

Advertisment

WhatsApp में पासकी का इस्तेमाल क्यों?

पासकी के साथ, आपके चैट बैकअप को हैक करना और भी मुश्किल हो जाएगा क्योंकि यह आपके डिवाइस के हार्डवेयर से जुड़ा होता है। आपको मुश्किल पासवर्ड याद रखने की जरूरत नहीं होगी। आप बस अपने डिवाइस का इस्तेमाल करके अपने बैकअप को अनलॉक कर सकते हैं। आप पासकी के साथ-साथ बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन जैसे फिंगरप्रिंट या फेस आईडी का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

Image

विज्ञापन

यह फीचर कैसे काम करेगा?

यूजर्स अपने बैकअप को सिक्योर करने के लिए एक कस्टम पासवर्ड या 64-डिजिटल एन्क्रिप्शन key का इस्तेमाल कर सकते हैं। यूजर्स पासकी का इस्तेमाल करके भी अपने बैकअप को सिक्योर कर सकते हैं। इस फीचर से आपको कई फायदे भी होंगे। आपके चैट बैकअप ज्यादा सिक्योर होंगे। आपके पास अपने बैकअप को अनलॉक करने के लिए कई ऑप्शन होंगे।

यह फीचर कब उपलब्ध होगा?

यह फीचर अभी भी टेस्टिंग फेज में है और वर्तमान में बीटा टेस्टर्स के लिए उपलब्ध है, लेकिन उम्मीद है कि यह जल्द ही सभी यूजर्स के लिए उपलब्ध होगा। कंपनी ने फीचर के रिलीज की अभी तक कोई भी डेट अनाउंस नहीं की है।

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ