पुराने हाथ से लिखे हुए बर्थ सर्टिफिकेट को अब डिजिटल फॉर्मेट में बदला जा सकता है और इसके लिए ऑनलाइन प्रक्रिया मौजूद है.
डिजिटल बर्थ सर्टिफिकेट ज्यादा सुरक्षित होता है, जिसे जरूरत पड़ने पर कभी भी ऑनलाइन डाउनलोड और इस्तेमाल किया जा सकता है.
CRS पोर्टल पर General Public Sign Up करके पुराने जन्म प्रमाण पत्र की जानकारी दर्ज करनी होगी फिर वहीं से आसानी से नया डिजिटल सर्टिफिकेट मिल जाएगा.
भारत में बीते कुछ सालों से पैदा हो रहे बच्चों को डिजिटल बर्थ सर्टिफिकेट मिल रहा है. हालांकि, पहले के वक्त में जो भी बच्चा भारत में किसी भी राज्य के किसी भी शहर व गांव में पैदा होता था, उन्हें हाथ से लिखा बर्थ सर्टिफिकेट मिलता था. लेकिन अब हर जगह डिजिटल प्रिंटेड ही बर्थ सर्टिफिकेट ही मिल रहा है, ऐसे में लोगों के मन में सवाल रहता है कि आखिर कैसे वह इस जरूरी डॉक्यूमेंट को डिजिटल करवा सकते हैं? इस स्टोरी में हम आपको बिना किसी भारी मेहनत व पैसे के मुफ्त में पुराने हाथ से लिखे बर्थ सर्टिफिकेट को डिजिटल बनाने के बारे में बताएंगे, ताकि आपको जगह-जगह के चक्कर नहीं लगना पड़ेगा और आप आसानी से उसे इस्तेमाल कर सकेंगे.
सबसे पहले आपको मालूम होना चाहिए कि आपका बर्थ सर्टिफिकेट यानी जन्म प्रमाण पत्र कितना जरूरी व महत्वपूर्ण है. यह दस्तावेज किसी भी व्यक्ति के जीवन का पहला और सबसे महत्वपूर्ण कानूनी दस्तावेज है, जो उसकी पहचान, नागरिकता और जन्मतिथि को प्रामाणिक रूप से प्रमाणित करता है. इसके बिना स्कूल या कॉलेज में एडमिशन लेना, पासपोर्ट बनवाना, सरकारी योजनाओं का लाभ उठाना आदि जरूरी दस्तावेज हासिल करना काफी मुश्किल हो जाता है.
---विज्ञापन---
हाथ से लिखे पुराने बर्थ सर्टिफिकेट से कैसे बेहतर है डिजिटल?
अब आते हैं अगर आपके पास पुराने हाथ से लिखे बर्थ सर्टिफिकेट है, तो उससे बेहतर डिजिटल वाले बर्थ सर्टिफिकेट कैसे बेहतर हैं? दरअसल, पुराने वाले से यह नए डिजिटल सर्टिफिकेट ज्यादा सुरक्षित, सुविधाजनक और भरोसेमंद होता है. पुराने कागजी प्रमाण पत्र के खोने, फटने या खराब होने की संभावना ज्यादा रहती है, जिसके बाद उन्हें दोबारा बनवाना काफी मुश्किल हो जाता है. वहीं डिजिटल बर्थ सर्टिफिकेट ज्यादा सुरक्षित और जरूरत पड़ने पर कभी भी कहीं भी डाउनलोड किया जा सकता है. इसके अलावा डिजिटल सर्टिफिकेट में जानकारी हाथ से लिखे हुए के मुकाबले काफी साफ और स्पष्ट होती है और ऑनलाइन जांच व सत्यापन आसानी से किया जा सकता है. इसलिए अगर आपका भी बर्थ सर्टिफिकेट हाथ से लिखा हुआ है, तो आप तुरंत उसे नया डिजिटल वाला कर ली जीए.
विवरण
जानकारी
सेवा का नाम
पुराने हाथ से लिखे Birth Certificate को Digital Birth Certificate में बदलना
पोर्टल
CRS (Civil Registration System) Portal
कौन कर सकता है आवेदन?
जिनके पास पुराना हाथ से लिखा हुआ जन्म प्रमाण पत्र है
आवेदन का माध्यम
ऑनलाइन (मोबाइल या कंप्यूटर से)
जरूरी दस्तावेज
पुराना Birth Certificate की स्कैन कॉपी और माता-पिता का पहचान पत्र
रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया
General Public Sign Up के जरिए अकाउंट बनाना होगा
वेरिफिकेशन प्रक्रिया
मोबाइल नंबर पर आए OTP से अकाउंट Verify करना होगा
फॉर्म का नाम
Add Old Birth Event
आवेदन शुल्क
मुफ्त (Free Online Process)
प्रोसेसिंग समय
लगभग 7-10 दिन (विभागीय सत्यापन के बाद)
सर्टिफिकेट डाउनलोड
CRS Portal पर लॉगिन करके Digital Birth Certificate डाउनलोड कर सकते हैं
कैसे करें हाथ से बने बर्थ सर्टिफिकेट को बनवाएं डिजिटल?
सबसे पहले अपने मोबाइल या कंप्यूटर के ब्राउजर में CRS पोर्टल सर्च करें और आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं.
वेबसाइट खुलने के बाद ‘General Public Sign Up’ के विकल्प पर क्लिक करें. यहां अपना नाम, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी और मांगी गई अन्य जानकारी भरकर नया अकाउंट बना लें.
रजिस्ट्रेशन पूरा होने के बाद आपके मोबाइल नंबर पर एक OTP आएगा. OTP दर्ज करके अपने अकाउंट को वेरीफाई करें और फिर यूजर आईडी व पासवर्ड से लॉगिन करें.
लॉगिन करने के बाद पोर्टल के डैशबोर्ड में ‘Birth’ सेक्शन पर जाएं और वहां दिए गए ‘Add Old Birth Event’ ऑप्शन को चुनें.
अब आपके सामने एक फॉर्म खुलेगा, जिसमें पुराने बर्थ सर्टिफिकेट को देखकर उसमें नाम, जन्म तारीख, जन्म स्थान और माता-पिता से जुड़ी सभी जानकारी सही-सही भरें.
इसके बाद पुराने हाथ से लिखे बर्थ सर्टिफिकेट की स्कैन कॉपी (PDF) और माता-पिता के वैध पहचान पत्र की स्कैन कॉपी अपलोड करें.
फॉर्म जमा करने से पहले सभी जानकारी को ध्यान से जांच लें. किसी भी गलती को सुधारने के बाद Submit बटन पर क्लिक करें.
आवेदन जमा होने के बाद संबंधित विभाग आपके दस्तावेजों की जांच करेगा. सत्यापन पूरा होने के बाद लगभग 7-10 दिनों में आपका ओरिजनल डिजिटल बर्थ सर्टिफिकेट तैयार हो जाएगा.
आप CRS पोर्टल पर दोबारा लॉगिन करके अपना Digital Birth Certificate ऑनलाइन डाउनलोड कर सकते हैं.
मुख्य निष्कर्ष:- अगर आपका बर्थ सर्टिफिकेट अभी भी हाथ से लिखा हुआ है, तो उसे डिजिटल बनवाना काफी आसान है. डिजिटल सर्टिफिकेट से दस्तावेज सुरक्षित रहता है और स्कूल एडमिशन, पासपोर्ट, सरकारी योजनाओं समेत कई जरूरी कामों में इसका इस्तेमाल आसानी से किया जा सकता है. CRS पोर्टल के जरिए आप घर बैठे इस प्रक्रिया को पूरा कर सकते हैं.