iPhone दुनिया की सबसे पॉपुलर स्मार्टफोन्स में से एक है. शानदार फीचर्स, प्रीमियन डिजाइन और Apple ब्रांड की वजह से इसकी मांग हमेशा बनी रहती है. लेकिन इसकी बढ़ती डिमांड का फायदा उठाकर बाजार में नकली iPhone भी बड़ी संख्या में बेचे जा रहे हैं या रिपेयर के लिए किसी अनवेरिफाइल मार्केट में दे रहे हैं, तो कुछ जरूरी बातें जरूर जांच लेनी चाहिए.
IMEI और Serial Number से करें पहचान
iPhone की असलियत जांचने का सबसे आसान तरीका उसका IMEA और Serial Number चेक करना है. इसके लिए सबसे पहले Settings में जाएं वहां General के ऑप्श पर क्लिक कर About में जाएं. यहां आपको फोन का IMEI और Serial Number मिल जाएगा. इसके बाद Apple की ऑफिशियल checkcoverage.apple.com जाकार सीरियल नंबर डालें. अगर फोन असली है, तो वहां उसके मॉडल, वांरटी और सपोर्ट से जुड़ी जानकारी दिखेगी.
बॉक्स और पैकेजिंग को ध्यान से देखें
Apple अपनी प्रीमियन पैकेजिंग के लिए जाना जाता है. कई बार नकली फोन देखने में बिल्कुल असली लगते हैं, लेकिन उनके बॉक्स में अतर आसानी से पकड़ में आ जाता है. असली iPhone के बॉक्स पर सस्ता प्लास्टिक रैप नहीं होता, बल्कि खास pull-Tab स्टिकर दिया जाता है. इसके अलावा बॉक्स पर लिखी जानकारी को ध्यान से पढ़ें. अगर स्पेलिंग में गलती हो, प्रिंटिंग धुंधली हो या फिनिशिंग खराब लगे, तो सावधान हो जाएं.
ये भी पढ़ें- Keyboard की शुरुआत QWERTY से ही क्यों होती है? वजह जानकर रह जाएंगे हैरान
App Store खोलकर करें आसान जांच
नकली iPhone की पहचान करने का यह भी एक आसान तरीका है. कई फर्जी iPhone असल में Android पर चलते हैं, लेकिन उन्हें iPhone जैसा दिखाने की कोशिश की जाती है. ऐसे में App Store खोलकर देखें. अगर ऐप स्टोर की जगह गूगल प्ले स्टोर खुल जाता है या इंटरफेस अलग दिखाई देता है, तो समझ लें कि फोन असली नहीं है. असली iPhone में सिर्फ Apple का App Store ही काम करता है.
फोन के डिजाइन और बटन भी बताते हैं सच्चाई
फोन को ध्यान से देखने पर कई बार उसकी असलियत पता चल जाती है. नकली iPhone में स्क्रीन के चारो तरफ मौजूद बेजल्स अक्सर ज्यादा मोट होते हैं, खासकर नीचे की तरफ. वहीं चार्जिंग पोर्ट के पास लगे स्क्रू भी पहचान का आसान तरीका है. असली iPhone में पांच कोनों वाले Pentalobe स्क्रू होते हैं, जबकि नकली फोन में सामान्य क्रॉस या स्टार स्क्रू देखने को मिल सकते हैं. इसके अलावा असली iPhone के पावर और वॉल्यूम बटन दबाने पर साफ क्लिक महसूस होती है और वे ढीले नहीं लगते.
Siri से भी हो सकती है पहचान
Apple वॉयस असिस्टेंट Siri सिर्फ असली Apple डिवाइस में ही काम करता है. फोन पावर बटन कुछ सेकंड दबाकर रखें या कहें Hey Siri. अगर Siri एक्टिवेट हो जाती है तो ये अच्छा संकेत है. लेकिन अगर Siri की जगह कोई दूसरी वॉयस असिस्टेंट खुल जाए Siri बिल्कुल काम न करे, तो फोन की असलियत पर सवाल उठ सकता है.
ये भी पढ़ें- क्या इन्वर्टर की बैटरी में बारिश का पानी डालना चाहिए, डाल दिया तो क्या होगा?
संबंधित खबरें
256GB, 512GB या 1TB? आपके लिए कौन-सा स्मार्टफोन स्टोरेज ऑप्शन है बेस्ट?
17 hrs agoएक ही जगह का AQI दो मोबाइल में अलग क्यों? कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलती
20 hrs agoएक बार रिचार्ज और 3 साल की छुट्टी, Jio लाया धांसू लंबी वैलिडिटी वाला प्लान
22 hrs agoएयर प्यूरीफायर खरीदने से पहले चेक करें ये 7 जरूरी बातें
22 hrs agoइलेक्ट्रॉनिक सामान खरीदते समय एक्सटेंडेड वारंटी लेना कितना जरूरी?
1 day ago80% ऑफ देखकर न करें पेमेंट! दिवाली पर ऐसे खाली हो सकता है बैंक अकाउंट
1 day agoकॉल ड्रॉप और खराब नेटवर्क से मिलेगी राहत, TRAI ने बदले नियम
1 day agoसामने वाले के फोन में नहीं है WhatsApp? फिर भी कर पाएंगे कॉल, जानें कैसे
1 day agoअब घर बैठे पता करें किस कंपनी का नेटवर्क है सबसे खराब, यहां मिलेगी जानकारी
2 days agoApple यूजर्स की मौज! iOS 27.3 अपडेट में मिलेंगे ये 5 बड़े बदलाव
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines