आज आपके नाम से जुड़ा मोबाइल नंबर ही हर जगह जैसे बैंकिंग, यूपीआई, सोशल मीडिया और सरकारी सेवाओं से लेकर हर जरूरी काम में उपयोग होता है. ऐसे में अगर आपकी जानकारी के बिना आपके नाम पर कोई दूसरा व्यक्ति सिम कार्ड चला रहा हो तो ये आपके लिए बड़ी परेशानी खड़ी कर सकता है. अच्छी बात ये है कि दूरसंचार विभाग ने ऐसा ऑनलाइन पोर्ट्स शुरू किया है, जिसकी मदद से घर बैठे कुछ ही मिनटों में पता लगा सकते हैं कि आपकी आईडी पर कितने मोबाइल नंबर एक्टिव हैं.
सबसे पहले सरकारी पोर्टल पर जाएं
अगर आप अपने नाम पर जारी सभी मोबाइल नंबरों की डिटेल्स लेना चाहते हैं, तो सबसे पहले अपने फोन या लैपटॉप के ब्राउजर में दूरसंचार विभाग की आधिकारिक वेबसाइट Sanchar Saathi खोलें. फिर होमपेज पर स्क्रॉल करने के बाद Citizen Centric Services सेक्शन में Know Mobile Connections in your name का ऑप्शन मिलेगा, इस पर क्लिक करें.
मोबाइल नंबर और OTP से करें लॉगिन
इसके बाद अपना फोन नंबर एंटर करें और कैप्चा को भरें. फिर आपके फोन नंबर पर OTP आएगा उसे डालकर लॉन इन करें. इसके बाद आपको आपकी आईडी पर एक्टिव सभी मोबाइल नंबर्स की डिटेल्स स्क्रीन पर दिखाई देगी.
ये भी पढ़ें-स्मार्टफोन मार्केट में नई देसी कंपनी की एंट्री, 25 अगस्त को लॉन्च करेगी नए फोन, Flipkart पर होगी पहली सेल
लिस्ट में दिख रहे सभी नंबरों की जांच करें
लॉगिन के बाद सामने आई लिस्ट को देखें. अगर उसमें कोई ऐसा नंबर दिखाई देता है जिसे आपने कभी नहीं लिया या जो अब आपके इस्तेमाल में नहीं है तो उसे नजरअंदाज न करें. ऐसे नंबर भविष्य में साइबर फ्रॉड या किसी कानूनी मामले की वजह बन सकते हैं.
फर्जी नंबर की तुरंत शिकायत करें
अगर लिस्ट में कोई अनजान नंबर दिखे तो उसके सामने दिए Not My Number या Required ऑप्शन पर क्लिक करके शिकायत दर्ज करें. इसे उस नंबर की जांच प्रोसेस शुरू हो जाएगी. शिकायत दर्ज करने के लिए आपको किसी टेलीकॉम स्टोर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी.
शिकायत के बाद क्या होता है?
जैसे ही आपकी शिकायत दर्ज होती है सरकार का सिस्टम और संबंधित टेलीकॉम कंपनी उस नंबर की जांच शुरू कर देती है. अगर जांच में शिकायत सही पाई जाती है तो उस सिम कार्ड को ब्लॉक कर दिया जाता है.इससे आपके नाम का गलत इस्तेमाल रुक जाता है और आप साइबर ठगी या किसी कानूनी परेशानी से बच सकते हैं.
ये भी पढ़ें- मेट्रो में मोबाइल छूट जाए या खो जाए तो कैसे मिलेगा वापस, कहां करनी होती है शिकायत?
संबंधित खबरें
Google Maps को ऐसे करें Offline डाउनलोड, बिना इंटरनेट भी मिलेगा रास्ता
1 day agoDebit या Credit कार्ड खो जाए तो सबसे पहले क्या करें?
1 day agoजंतर-मंतर पर दिल्ली पुलिस की वर्दी पर लगे ये छोटे कैमरे क्या हैं?
1 day agoक्या है Instagram पर आया MUSE? जानिए कैसे और क्या-क्या करेगा काम
1 day agoफोटो असली है या AI से बनी? Google के इस टूल से खुलेगा पूरा राज
2 days agoJioHotstar पर आने वाले Ads से हैं परेशान? एक बार ट्राई करें ये ट्रिक
2 days agoसिर्फ 56,990 में iPhone 17 Pro और 45,599 में खरीदें iPhone 17, जानें कैसे?
2 days agoसेल में जरा संभलकर! एक गलती और खाली हो सकता है बैंक अकाउंट
2 days agoWhatsApp में आने वाला है बड़ा बदलाव, आ रहा ये कमाल का फीचर
3 days agoसर्दियों में गीजर चलाने से पहले कर लें ये 7 काम, वरना होगी परेशानी
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines