स्मार्टफोन मार्केट में नई देसी कंपनी की एंट्री, 25 अगस्त को लॉन्च करेगी नए फोन, Flipkart पर होगी पहली सेल

इंडिया के स्मार्टफोन बाजार में एक और देसी ब्रांड की एंट्री होने जा रही है. ये कंपनी 25 अगस्त को अपने दो नए बजट फोन लॉन्च करने वाली है. आइए जानते हैं इनकी डिटेल्स.

fireboltt

पहली बार स्मार्टफोन मार्केट में उतरेगा Fire-Boltt.

भारतीय बाजार में जल्द ही एक और देसी ब्रांड कदम रखने जा रहा है. अब तक स्मार्टवॉच और दूसरे वियरेबल डिवाइसेज के लिए पहचानी जाने वाली  Fire Boltt पहली बार स्मार्टफोन सेगमेंट में अपना हाथ आजमाने वाली है. कंपनी 25 अगस्त को अपने दो नए स्मार्टफोन्स लॉन्च करेगी. खास बात ये है कि दोनों फोन बजट सेगमेंट में आएंगे और इन्हें फ्लिपकार्ट से खरीदा जा सकेगा.

विज्ञापन

25 अगस्त को लॉन्च होंगे दो नए स्मार्टफोन

Fire-Boltt ने अपने Boltt ब्रांड के तहत Evo 4G और Ace 5G नाम से दो स्मार्टफोन लॉन्च करने का ऐलान किया है. कंपनी ने लॉन्च डेट की पुष्टि कर दी है और दोनो फोन 25 अगस्त को दोपहर 12 बजे पेश किए जाएंगे. इससे पहले भी इन स्मार्टफोन्स को कई सर्टिफिकेशन वेबसाइट्स पर देखा जा चुका है, लेकिन अब कंपनी ने ऑफिशियली इसके लॉन्च की घोषणा कर दी है.

विज्ञापन

फ्लिपकार्ट पर होगी बिक्री

Boltt ने फ्लिपकार्ट पर एक टीजर जारी किया है, जिसमें कंपनी के पहले स्मार्टफोन की लॉन्चिंग की जानकारी दी है. लॉन्च के बाद दोनों फोन फ्लिपकार्ट पर ही मिलेंगे. लिस्टिंग में यह भी दावा किया गया है कि फोन क्लीन सॉफ्टवेयर एक्सपीरियंस के साथ आएंगे, जिससे यूजर्स को बिना एक्स्ट्रा ऐप्स के स्मूद परफॉर्मेंस मिलेगी.

विज्ञापन

डिजाइन की पहली झलक आई सामने

फ्लिपकार्ट लिस्टिंग में फोन का फ्रंट डिजाइन भी दिखाया गया है. इसमें सेंटर पंच होल डिस्प्ले दिया गया है, जबकि स्क्रीन के चारों तरफ थोड़े मोटे बेजल्स नजर आते हैं. फोन के दाईं ओर पावर बटन और वॉल्यूम बटन दिए गए हैं. माना जा रहा है कि कंपनी इन दोनों स्मार्टफोन्स को बजट प्राइस रेंज में लॉन्च करेगी.

Geekbench पर सामने आए Evo 4G के फीचर्स

Fire-Boltt Evo 4G को हाल ही में Geekbench पर भी देखा गया था. लिस्टिंग के मुताबिक इस फोन में Unisoc T7250 प्रोसेसर मिलेगा. इसके साथ 4जीबी रैम और Android 16 ऑपरेटिंग सिस्टम दिया जाएगा. बेंचमार्क टेस्ट में फोन को सिंगल कोर में 440 और मल्टीकोर में 1470 नंबर मिले हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Mikita Acharya

Mikita Acharya

मिकिता आचार्य News24 में ऑटो एंड टेक राइटर हैं. पत्रकारिता में उन्हें 6 साल से ज्यादा का अनुभव है. मूल रूप से मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले की रहने वाली मिकिता ने इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के स्कूल और जर्नलिज्म एंड मास कम्यनिकेशन (SJMC, DAVV) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म किया है. वहीं श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, इंदौर से बीएससी की डिग्री ली है. अपने करियर की शुरुआत मिकिता ने 2019 में ईटीवी भारत, हैदराबाद से की, जहां उन्होंने कई ऑटो, टेक के अलावा न्यूज के लिए कॉटेंट लिखा. इसके बाद दैनिक भास्कर सब-एडिटर के तौर पर उन्होंने न्यूज के साथ इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म के लिए भी काम किया. साइंस बैकग्राउंड होने की वजह से ऑटोमोबाइल और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरें लिखने में मिकिता की गहरी रूचि है. News24 में इस पद पर रहते हुए वे ऑटो और टेक्नोलॉजी से जुड़ी प्रोडक्ट लॉन्च, इंडस्ट्री ट्रेंड्स और रिव्यूज पर रोजाना लेख लिख रही हैं. मिकिता ने ऑटो और टेक से जुड़े कई बड़े इवेंट में ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है. वह ऑटो और टेक इंडस्ट्री से जुड़े एक्सपर्ट्स के संपर्क में रहती हैं. कितने साल का अनुभव: 6+ योग्यता : SJMC, DAVV से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में बीएससी पिछला अनुभव: दैनिक भास्कर, ETV भारत
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ