---विज्ञापन---

गैजेट्स

Heat Lamp: सर्दियों में हीटर नहीं ‘इंफ्रारेड लैंप’ का करें यूज, बिजली का बिल आधा आएगा, गर्मी भी होगी ज्यादा

Heat Lamp: सर्दियों का मौसम आ चुका है। ठंड से बचने के लिए लोग हीटर का प्रयोग कर रहे हैं। हीटर से उन्हें सर्दी से तो राहत मिलती है लेकिन बिजली का बिल बहुत ज्यादा आता है। ऐसे में आप चाहें तो हीटर के बजाय इन्फ्रारेड लैंप भी खरीद सकते हैं और इलेक्ट्रिसिटी का बिल […]

Heat Lamp: सर्दियों का मौसम आ चुका है। ठंड से बचने के लिए लोग हीटर का प्रयोग कर रहे हैं। हीटर से उन्हें सर्दी से तो राहत मिलती है लेकिन बिजली का बिल बहुत ज्यादा आता है। ऐसे में आप चाहें तो हीटर के बजाय इन्फ्रारेड लैंप भी खरीद सकते हैं और इलेक्ट्रिसिटी का बिल बचा सकते हैं।

जानिए क्या है इंफ्रारेड लैंप (Infrared Heat Lamp)

यह वास्तव में एक इलेक्ट्रिक बल्ब की तरह की डिवाईस है। यह कम वॉट पर रेडिएशन जनरेट करती है। बल्ब में इंफ्रारेड रेडिएशन होने से हीट पैदा होती है जिससे आस-पास का वातावरण गर्म हो जाता है। सबसे बड़ी बात हीटर चलाते वक्त उसमें रोशनी भी होती है लेकिन इंफ्रारेड लैंप में ऐसा नहीं होता। यह बिना रोशनी या आवाज किए रेडिएशन करता रहता है ताकि रूम में गर्मी बनी रहे।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: ₹ 7000 में लॉन्च हुआ 4GB रैम, 128GB स्टोरेज वाला फोन, लुक भी iPhone जैसा, मिलेंगे ये फीचर्स

यह एक सेरेमिक हीटिंग लैप हैं। इसमें नाइक्रोम वायर्स का प्रयोग करके हीट पैदा की जाती है। यही कारण है कि इसमें बिना प्रकाश के गर्मी पैदा होती है। ये हीट को कंट्रोल्ड तरीके से जनरेट करते हैं ताकि एक लिमिट तक ही वातावरण में गर्मी हो।

---विज्ञापन---

क्या काम आता है इंफ्रारेड लैंप

इस डिवाईस को कई तरह से उपयोग लिया जा सकता है। इसे हॉस्पिटल्स में बच्चों को गर्म रखने के लिए प्रयोग किया जाता है। इसे फैक्ट्रीज में गर्म टेम्परेचर सेट करने के लिए प्रयोग किया जाता है। बहुत से घरों में इसे पालतू पशुओं (पैट्स) के निवासस्थान को गर्म रखने के लिए भी प्रयोग किया जाता है। अब इन दिनों मार्केट में ज्यादा पावरफुल डिवाईसेज भी आ चुकी हैं जो पूरे रूम को गर्म कर सकती हैं। ऐसे में इसे घरों में भी कमरे का टेम्परेचर गर्म बनाए रखने के लिए प्रयोग किया जाता है।

यह भी पढ़ें: सिर्फ 5,999 रुपए में खरीद पाएंगे Xiomi का यह शानदार फोन, मिलेंगे ये दमदार फीचर्स भी

---विज्ञापन---

घर के लिए कौनसा Infrared Heat Lamp खरीदें

वर्तमान में अलग-अलग पावर वाले इंफ्रारेड लैंप उपबल्ध हैं। आप 50W से लेकर 200W तक कै लैंप खरीद सकते हैं। ये Amazon, Flipkart सहित कई अन्य ऑनलाइन शॉपिंग पोर्टल्स पर उपलब्ध हैं। आप चाहें तो इन्हें अपने नजदीकी इलेक्ट्रिक स्टोर से भी खरीद सकते हैं।

First published on: Nov 19, 2022 02:22 PM

End of Article

About the Author

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.
Sponsored Links by Taboola