Google Translate new feature: अगर आप नई भाषा सीखना चाहते हैं या अलग-अलग भाषाओं में बातचीत करने में दिक्कत महसूस करते हैं, तो अब आपके लिए खुशखबरी है। गूगल ने अपने Translate ऐप में AI-पावर्ड लाइव ट्रांसलेशन फीचर लॉन्च किया है। इसकी मदद से न सिर्फ अनुवाद मिलेगा, बल्कि नई भाषा सीखने और प्रैक्टिस करने का भी मौका मिलेगा।
क्यों खास है यह फीचर?
यह नया फीचर गूगल को सीधे-सीधे Duolingo जैसी भाषा सीखने वाली ऐप्स का मुकाबला देता है। अब Google Translate सिर्फ एक ट्रांसलेशन ऐप नहीं, बल्कि एक लैंग्वेज टीचर की तरह काम करेगा। शुरुआती (Basic) से लेकर एडवांस्ड (Advanced) लेवल के यूजर्स इस फीचर से फायदा उठा सकेंगे।
सीखने का तरीका
यूजर अपने स्किल लेवल और सीखने का लक्ष्य सेट करेंगे। उसके बाद ऐप खुद-ब-खुद आपके लिए लिसनिंग और स्पीकिंग प्रैक्टिस सेशंस तैयार करेगा। इसमें गेमिफिकेशन का तड़का भी लगाया गया है ताकि सीखना मजेदार हो। इस फीचर से यूजर्स लगभग 40 भाषाएं सीख सकते हैं।
ये भी पढ़ें- क्या आपके WhatsApp पर सेव नंबर फोन में नहीं दिख रहे? यहां जानें आसान सेटिंग!
कैसे करता है काम?
मान लीजिए ऐप आपको प्रॉम्प्ट देता है – Ask about meal times। आप चाहें तो इसका सही जवाब सुन सकते हैं, विकल्प चुन सकते हैं या खुद बोलकर प्रैक्टिस कर सकते हैं। ऐप आपको तुरंत हिंट्स और फीडबैक भी देगा। साथ ही, डेली प्रोग्रेस ट्रैक होगी ताकि सीखने में निरंतरता बनी रहे।
किन भाषाओं में मिलेगा फीचर
फिलहाल यह फीचर बीटा वर्जन में उपलब्ध है। शुरुआत में इंग्लिश स्पीकर्स Spanish और French सीख सकते हैं। वहीं Spanish, French और Portuguese बोलने वाले यूजर्स इंग्लिश सीख सकते हैं। यह फीचर अभी फ्री में टेस्टिंग फेज के दौरान इस्तेमाल किया जा सकता है।
कैसे मिलेगा यह नया फीचर?
अपने मोबाइल में Google Translate ऐप खोलें। यहां आपको Practice का नया विकल्प मिलेगा। लेवल और गोल्स सेट करने के बाद आप तुरंत भाषा सीखना और लाइव ट्रांसलेशन फीचर इस्तेमाल करना शुरू कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें- Gmail यूजर्स के लिए खतरे की घंटी! AI स्कैमर हैक कर रहे अकाउंट, कैसे बचें?
Google Gemini AI की ताकत
इस फीचर को खास बनाने के लिए गूगल ने इसमें अपना Gemini AI मॉडल जोड़ा है। इससे ट्रांसलेशन और भी ज्यादा सटीक हो गया है। यह हिंदी, तमिल, अरबी, फ्रेंच और स्पैनिश सहित कई भाषाओं को सपोर्ट करता है।
शोर में भी करेगा काम
यह फीचर भीड़-भाड़ या शोरगुल वाले माहौल में भी बैकग्राउंड नॉइज को फिल्टर कर देता है। बातचीत के दौरान यह आपको रियल-टाइम ऑडियो और ऑन-स्क्रीन ट्रांसलेशन दिखाएगा। यानी अब आप कहीं भी हों, भाषा सीखना और समझना और भी आसान हो जाएगा।
संबंधित खबरें
सरकार ने Apple यूजर्स को चेताया! iPhone, iPad और MacBook तुरंत करें अपडेट
4 hrs agoपानी गर्म करने के लिए रॉड सही या गीजर? किससे आएगा ज्यादा बिजली बिल
6 hrs agoसर्दियों में AC जितना बिल बना देगा गीजर, बिल्कुल न करें ये गलतियां
23 hrs agoApple ने जारी किया iOS 27.2 अपडेट, जानें किन iPhones पर करेगा सपोर्ट?
1 day agoफिर Jio ने Airtel को पछाड़ा, सितंबर में जुड़े सबसे ज्यादा नए मोबाइल ग्राहक
1 day agoApple का नया MacBook Pro हुआ लॉन्च, इतनी है कीमत
1 day agoस्विच ऑफ होने पर भी क्या ट्रैक हो सकता है मोबाइल? लोकेशन पता करने के तरीके
1 day agoYouTube की टक्कर में Instagram! अपलोड कर सकेंगे 90 मिनट तक का वीडियो
1 day agoखराबी वाले iPhone Duo को बदलकर नया फोन देगा Apple, जानें कैसे?
2 days agoGmail में ऐसे सेट करें ऑटो रिप्लाई, अपने आप जाएगा ईमेल का जवाब
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines