Gmail यूजर्स के लिए खतरे की घंटी! AI स्कैमर हैक कर रहे अकाउंट, कैसे बचें?

Gmail यूजर्स के लिए Google ने चेतावनी दी है कि AI-पावर्ड फिशिंग और वॉइस फिशिंग जैसे खतरनाक स्कैम तेजी से बढ़ रहे हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, 1.8 से 2.5 अरब अकाउंट्स जोखिम में हैं। ऐसे में जानें आसान सुरक्षा टिप्स और बचाव के तरीके।

gmail

Credit: News 24 Graphic

आज के समय में Gmail केवल एक ईमेल सेवा नहीं रहा, बल्कि यह हमारी डिजिटल पहचान बन चुका है। इसमें हमारी निजी जानकारी, ऑफिस से जुड़े डाटा, बैंकिंग ट्रांजैक्शन, क्लाउड फाइलें और यहां तक कि सोशल मीडिया अकाउंट्स तक जुड़ जाते हैं। ऐसे में अगर यह अकाउंट खतरे में पड़ जाए तो नुकसान बहुत बड़ा हो सकता है। हाल ही में Google ने इसी खतरे को लेकर एक गंभीर चेतावनी जारी की है।

AI-पावर्ड स्कैम्स

Google ने बताया है कि अब हैकर्स AI-पावर्ड फिशिंग और व्हाट्सफिशिंग (Voice Phishing) का इस्तेमाल कर रहे हैं। ये स्कैम पारंपरिक फिशिंग से कहीं ज्यादा खतरनाक हैं, क्योंकि इसमें हैकर्स AI की मदद से ऐसे मैसेज और कॉल तैयार करते हैं जो असली जैसे लगते हैं। इन कॉल्स और ईमेल्स में अक्सर यूजर का नाम और हाल की गतिविधियां शामिल होती हैं, जिससे यूजर उन्हें सच मान लेता है।

डेटा लीक का खतरा

कुछ रिपोर्ट्स के मुताबिक, करीब 1.8 से 2.5 अरब Gmail अकाउंट्स इस तरह के हमलों की जद में आ सकते हैं। यानी हर यूजर को अब पहले से ज्यादा सतर्क रहना होगा।

कैसे काम करते हैं ये AI स्कैम?

AI तकनीक की मदद से स्कैमर्स ऐसे ईमेल और वॉइस कॉल्स तैयार करते हैं, जो बिल्कुल Google की ओर से भेजे गए लगते हैं। कई बार एक कॉल पर AI-जनरेटेड आवाज यूजर से कहती है कि उसका अकाउंट हैक हो गया है और तुरंत पासवर्ड या OTP बताना जरूरी है। कुछ मामलों में Gmail का Gemini AI Assistant ही indirect prompt injection तकनीक से धोखा खा सकता है और नकली सिस्टम नोटिफिकेशन दिखा सकता है।

बचाव के आसान तरीके

  • दो-फैक्टर ऑथेंटिकेशन (2FA) चालू करें – यह Gmail अकाउंट सुरक्षित रखने का सबसे आसान तरीका है।
  • कॉल या ईमेल तुरंत वेरीफाई करें – अगर कोई अलर्ट या कॉल मिले तो सीधे Gmail में लॉगइन कर जांचें।
  • AI summary पर भरोसा न करें – Gemini या AI की दिखाई चेतावनी को हमेशा मैन्युअल चेक करें।
  • मजबूत और यूनिक पासवर्ड बनाएं – हर अकाउंट का अलग और कठिन पासवर्ड रखें।
  • सुरक्षा सेटिंग्स चेक करते रहें – Google Security Checkup और रीसेंट एक्टिविटी की समय-समय पर जांच करें।

    ये भी पढ़ें- iPhone 17: सामने आई लॉन्चिंग की फाइनल डेट, कंपनी CEO ने बताया कब होगा इवेंट

    न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

    First published on:

    और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

    लेख समाप्त

    लेखक के बारे में

    Mikita Acharya

    Mikita Acharya

    मिकिता आचार्य News24 में ऑटो एंड टेक राइटर हैं. पत्रकारिता में उन्हें 6 साल से ज्यादा का अनुभव है. मूल रूप से मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले की रहने वाली मिकिता ने इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के स्कूल और जर्नलिज्म एंड मास कम्यनिकेशन (SJMC, DAVV) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म किया है. वहीं श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, इंदौर से बीएससी की डिग्री ली है. अपने करियर की शुरुआत मिकिता ने 2019 में ईटीवी भारत, हैदराबाद से की, जहां उन्होंने कई ऑटो, टेक के अलावा न्यूज के लिए कॉटेंट लिखा. इसके बाद दैनिक भास्कर सब-एडिटर के तौर पर उन्होंने न्यूज के साथ इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म के लिए भी काम किया. साइंस बैकग्राउंड होने की वजह से ऑटोमोबाइल और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरें लिखने में मिकिता की गहरी रूचि है. News24 में इस पद पर रहते हुए वे ऑटो और टेक्नोलॉजी से जुड़ी प्रोडक्ट लॉन्च, इंडस्ट्री ट्रेंड्स और रिव्यूज पर रोजाना लेख लिख रही हैं. मिकिता ने ऑटो और टेक से जुड़े कई बड़े इवेंट में ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है. वह ऑटो और टेक इंडस्ट्री से जुड़े एक्सपर्ट्स के संपर्क में रहती हैं. कितने साल का अनुभव: 6+ योग्यता : SJMC, DAVV से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में बीएससी पिछला अनुभव: दैनिक भास्कर, ETV भारत
    ... और पढ़ें
    होम पेज पर वापस जाएँ