---विज्ञापन---

गैजेट्स angle-right

क्या आपके WhatsApp पर सेव नंबर फोन में नहीं दिख रहे? यहां जानें आसान सेटिंग!

अगर आपके WhatsApp पर सेव किए गए नंबर आपके फोन की कॉन्टेक्ट लिस्ट में नहीं दिख रहे हैं, तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। यहां जानें कैसे आप एक सेटिंग ऑन करके इस समस्या का समाधान कर सकते हैं।

---विज्ञापन---

अक्सर ऐसा होता है कि हम कोई नया नंबर व्हाट्सएप पर सेव कर लेते हैं, लेकिन जब उसी नंबर को फोन की कॉन्टैक्ट लिस्ट में ढूंढते हैं तो वह दिखाई नहीं देता। ऐसे में कई लोग समझते हैं कि शायद उनके फोन या व्हाट्सएप में दिक्कत है। लेकिन असल में ऐसा नहीं है। यह व्हाट्सएप का एक खास फीचर है, जो कई बार यूजर्स को कंफ्यूज़ कर देता है।

WhatsApp का खास Contacts फीचर

व्हाट्सएप ने एक फीचर दिया है, जिसे WhatsApp Contacts कहा जाता है। इसकी मदद से आप सीधे व्हाट्सएप पर नंबर सेव कर सकते हैं। सबसे बड़ी सुविधा यह है कि अगर आप फोन बदलते हैं, तब भी यह नंबर व्हाट्सएप में सुरक्षित रहते हैं और आप उन्हें नए डिवाइस पर भी आसानी से एक्सेस कर सकते हैं।

---विज्ञापन---

नंबर सिर्फ WhatsApp में क्यों दिखते हैं?

अगर आपने यह फीचर ऑन किया है और किसी का नंबर सेव किया है, तो वह सिर्फ व्हाट्सएप पर ही दिखाई देगा। यही वजह है कि कई बार जब आप फोन की कॉन्टैक्ट लिस्ट में उस नंबर को ढूंढते हैं, तो वह नहीं मिलता। यह असल में कोई खराबी नहीं बल्कि सेटिंग से जुड़ी एक ट्रिक है।

ये भी पढ़ें- WhatsApp पर फिर आया नया अपेडट, अब मिला स्टेटस शेयर करने का ये शानदार फीचर

---विज्ञापन---

ऐसे करें सेटिंग

अगर आप चाहते हैं कि व्हाट्सएप पर सेव किया गया नंबर आपके फोन की कॉन्टैक्ट लिस्ट में भी दिखाई दे, तो आपको एक आसान सेटिंग करनी होगी।

  • सबसे पहले व्हाट्सएप की Settings में जाएं।
  • वहां से Privacy ऑप्शन चुनें।
  • अब आपको Contacts का ऑप्शन दिखाई देगा।
  • इसके सामने बने टॉगल को ऑन कर दें।

Sync Contact to Phone का रोल

जब आप व्हाट्सएप पर नंबर सेव करते हैं, तब एक विकल्प आता है Sync contact to phone। अगर आप इस ऑप्शन को ऑन कर देते हैं, तो वह नंबर व्हाट्सएप के साथ-साथ आपके फोन की कॉन्टैक्ट लिस्ट में भी सेव हो जाएगा। लेकिन अगर आप चाहते हैं कि नंबर सिर्फ व्हाट्सएप पर ही रहे, तो इस ऑप्शन को ऑफ रखें।

---विज्ञापन---

जरूरत के हिसाब से करें इस्तेमाल

इस फीचर की सबसे अच्छी बात यह है कि आप इसे अपनी जरूरत के हिसाब से इस्तेमाल कर सकते हैं। अगर आप चाहते हैं कि सभी नंबर फोन और व्हाट्सएप दोनों जगह दिखें, तो सिंक ऑप्शन ऑन रखें। लेकिन अगर कुछ नंबर सिर्फ व्हाट्सएप तक सीमित रखने हैं, तो इसे ऑफ भी कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें- सावधान! कहीं हैक तो नहीं हो गया आपका स्मार्ट फोन, कैसे पहचाने?

---विज्ञापन---
First published on: Aug 27, 2025 09:49 AM

End of Article

About the Author

Mikita Acharya

Mikita Acharya (मिकिता आचार्य): इन्होंने पत्रकारिता की डिग्री देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर के स्कूल ऑफ जर्नालिज्म से 2019 में पूरी की। इसी साल अपने करियर की शुरुआत ETV Bharat के स्टेट डेस्क से की। मिकिता ने दैनिक भास्कर में 3 साल से ज्यादा समय तक काम करते हुए जमीनी रिपोर्टिंग से लेकर डिजिटल प्लेटफॉर्म तक अपनी मजबूत पकड़ बनाई। बाद में उन्होंने पंजाब केसरी ग्रुप के साथ भी काम किया। पत्रकारिता में 5.5 साल के अनुभव के साथ वर्तमान में ये News 24 में सीनियर कॉन्टेंट राइटर हैं और यहां ऑटो व टेक बीट को कवर करती हैं। तेज रफ्तार ऑटोमोबाइल दुनिया और बदलती टेक्नोलॉजी को सरल भाषा में पेश करना इनकी खासियत है।

Read More

संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola