बिना खरीदे चला सकेंगे iPhone! Apple ला रहा नया प्रोग्राम, किराये पर मिलेंगे iPhone, MacBook और iPad

अब महंगा iPhone खरीदने की जरूरत नहीं पड़ेगी. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक Apple ऐसा प्रोग्राम ला रही है जिससे तहत आप iPhone, MacBook और iPad को किराए पर ले पाएंगे.

iPHone (3)

बिना खरीदे चला सकेंगे iPhone! (Photo-Freepik)

विज्ञापन

अगर आप iPhone या MacBook खरीदना चाहते हैं, लेकिन ज्यादा कीमत की वजह से ऐसा नहीं कर पा रहे तो जल्द ही आपके लिए नया ऑप्शन आने वाला है. मिडिया रिपोर्ट के मुताबिक Apple एक नया प्रोग्राम शुरू करने की तैयारी में है. इस प्रोग्राम से ग्राहक iPhone, MacBook, iPad और Apple Watch जैसे प्रोडक्ट्स को मंथली सब्सक्रिप्श पर इस्तेमाल कर सकेंगे. यानी एक तय रकम देकर डिवाइस घर ला सकेंगे और जरूरत पड़ने पर बाद में उसे अपग्रेड भी कर पाएंगे

क्या है Apple Upgrade Program?

ब्यूमबर्ग की रिपोर्ट के मुताबिक कंपनी एक नया सब्सक्रिप्शन Apple Upgrade Program मॉडल लॉन्च करने की जा रही है. इसके जरिए ग्राहक कंपनी के कई प्रोडक्ट्स को खरीदने का बजाय किराए पर लेकर इस्तेमाल कर सकेंगे. इसके लिए हर महीने तय फीस देकर डिवाइस का उपयोग कर सकेंगे. यह मॉडल उन लोगों के फायदेमंद हो सकता है, जो हर बार नया डिवाइस लेने की बजाय कम खर्च में लेटेस्ट प्रोडक्ट इस्तेमाल करना चाहते हैं.

विज्ञापन

कब शुरू होगा नया प्रोग्राम?

रिपोर्ट के मुताबिक कंपनी इस नए प्रोग्राम को 28 जुलाई को कर सकती है. इस प्रोग्राम के लिए फाइनेंसिंग सपोर्ट Klarna Group देगा. इसकी शुरुआत अमेरिका से होगी. ग्राहक एप्पल स्टोर के साथ-साथ ऑनलाइन स्टोर के जरिए भी इसका फायदा उठा सकेंगे. 

कैसे करेगा काम?

एप्पल का ये प्रोग्राम का तरीका काफी हद तक कार लीज मॉडल जैसे होगा. ग्राहक तय समय के लिए डिवाइस लेंगे और उस अवधि के खत्म होने पर उसे वापस करना होगा. अगर यूजर चाहे, तो लीज के दौरान कुछ एक्स्ट्रा शुल्क देकर नए मॉडल में अपग्रेड भी कर सकेगा.

विज्ञापन

अलग-अलग प्रोडक्ट्स के लिए अलग अवधि

रिपोर्ट के मुताबिक iPhone और Apple Watch कि लिए लीज का पीरियड 24 महीने हो सकता है. वहीं MacBook ये टाइम 36 महीने का हो सकता है. यानी हर प्रोडक्ट के लिए इस्तेमाल की समय सीमा अलग-अलग होगी.

वेरिफिकेशन के बाद मिलेगा फायदा

इस प्रोग्राम का लाभ लेने के लिए ग्राहको को कुछ जरूरी डॉक्यूमेंट जमा करने होंगे. इसके अलावा फाइनेंशियल वेरिफिकेशन और क्रेडिट स्कोर की जांच भी की जा सकती है. ये जांच पूरी होने के बाद ही यूजर इस सुविधा का इस्तेमाल कर सकेंगे.

विज्ञापन

इन प्रोडक्ट्स को नहीं मिल सकता फायदा

रिपोर्ट में ये भी कहा गया है कि AppleCare इस प्रोग्राम का हिस्सा नही होगा. इसके अलावा कंपनी कुछ एंट्री लेवल  iPhone और iPad मॉडल्स को भी इस योजना से बाहर रख सकती है. हालांकि, लॉन्च के समय ही यह साफ होगा कि किन-किन डिवाइस को इस प्रोग्राम में शामिल किया जाएगा.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Mikita Acharya

Mikita Acharya

मिकिता आचार्य News24 में ऑटो एंड टेक राइटर हैं. पत्रकारिता में उन्हें 6 साल से ज्यादा का अनुभव है. मूल रूप से मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले की रहने वाली मिकिता ने इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के स्कूल और जर्नलिज्म एंड मास कम्यनिकेशन (SJMC, DAVV) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म किया है. वहीं श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, इंदौर से बीएससी की डिग्री ली है. अपने करियर की शुरुआत मिकिता ने 2019 में ईटीवी भारत, हैदराबाद से की, जहां उन्होंने कई ऑटो, टेक के अलावा न्यूज के लिए कॉटेंट लिखा. इसके बाद दैनिक भास्कर सब-एडिटर के तौर पर उन्होंने न्यूज के साथ इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म के लिए भी काम किया. साइंस बैकग्राउंड होने की वजह से ऑटोमोबाइल और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरें लिखने में मिकिता की गहरी रूचि है. News24 में इस पद पर रहते हुए वे ऑटो और टेक्नोलॉजी से जुड़ी प्रोडक्ट लॉन्च, इंडस्ट्री ट्रेंड्स और रिव्यूज पर रोजाना लेख लिख रही हैं. मिकिता ने ऑटो और टेक से जुड़े कई बड़े इवेंट में ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है. वह ऑटो और टेक इंडस्ट्री से जुड़े एक्सपर्ट्स के संपर्क में रहती हैं. कितने साल का अनुभव: 6+ योग्यता : SJMC, DAVV से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में बीएससी पिछला अनुभव: दैनिक भास्कर, ETV भारत
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ