WhatsApp यूजर्स की टेंशन खत्म, अब PDF डाउनलोड करने की नहीं पड़ेगी जरूरत, चैट में ही खुलेगी और होगी एडिट

WhatsApp ने अपने यूजर्स की एक बड़ी परेशानी हल कर दी है. WhatsApp ने PDF फाइल भेजने और देखने का तरीका पूरी तरह बदल दिया है. जिसकी वहज से अब बिना डाउनलोड किए है चैट में PDF को खोला और एडिट किया जा सकेगा.

Whatsap

अब PDF डाउनलोड करने की नहीं पड़ेगी जरूरत, चैट में ही खुलेगी और होगी एडिट. (Photo AI)

विज्ञापन

आप अगर WhatsApp पर अक्सर PDF फाइल भेजते या ये आपको मिलती हैं, तो अब आपका काम पहले से कहीं आसान होने वाला है. अब किसी PDF को देखने या उसमें कुछ चेंजेस करने के लिए उसे अलग से डाउनलोड करने की जरूरत नहीं होगी. WhatsApp ने Adobe Acrobat के साथ मिलकर नया फीचर लॉन्च किया है. जिसकी मदद से यूजर्स WhatsApp के अंदर ही  PDF खोल सकेंगे और कुछ जरूरी एडिट भी कर पाएंगे. यह फीचर फिलहाल WhatsApp Web और Desktop यूजर्स के लिए उपलब्ध कर दिया गया है.

डाउनलोड किए बिना ही खुलेगी PDF

अब तक WhatsApp पर आई PDF को देखने के लिए पहले उसे फोन या कंप्यूटर मं डाउनलोड करना पड़ता था और फिर किसी दूसरे PDF रीडर ऐप में खोलना पड़ता था, लेकिन नए अपडेट के बाद ये झंझट खत्म हो गया है. अब PDF सीधे WhatsApp के अंदर फुल स्क्रीन मोड में खुलेगी, जिससे फाइल देखना पहले से ज्यादा आसान हो जाएगा.

विज्ञापन

WhatsApp में ही कर सकेंगे बेसिक एडिटिंग

नए फीचर के साथ यूजर्स PDF में कई जरूरी बदलाव भी कर सकेंगे. इसमें टेक्स्ट को हाइलाइट करना, अंडरलाइन करना, स्ट्राइक थ्रू करना और  नोट्स या ड्रॉइंग जोड़ने जैसी सुविधाएं मिलेंगी. यानी छोटी-मोटी एडिटिंग के लिए अब अलग ऐप खोलने की जरूरत नहीं पड़ेगी.

प्राइवेसी पर नहीं पड़ेगा कोई असर

WhatsApp ने साफ किया है कि इस फीचर के आने के बाद एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन पहले की तरह ही सुरक्षित रहेगा. यानी चैट में मौजूद PDF फाइलें और उनका डेटा पूरी तरह सुरक्षित रहेगा. कंपनी के मुताबिक पासवर्ड से लॉक फाइल्स भी इसमें खोली जा सकेगी.

विज्ञापन

एडवांस एडिटिंग के लिए मिलेगा Acrobat का विकल्प

अगर किसी PDF में बड़े बदलाव करने हैं, तो WhatsApp में Edit in Acrobat का नया ऑप्शन एड किया गया है. इस पर क्लिकर करते ही फाइल Adobe Acrobat के वेब वर्जन में खुल जाएगी. वहां आप इसे मौजूद कई एडवांस फीचर्स के साथ एडिट कर सकेंगे. हालांकि इनमें से अधिकांश सुविधाओं के लिए Acrobat Pro सब्सक्रिप्शन की जरूरत होगी. एडिटिंग पूरी होने के बाद फाइल को सीधे WhatsApp चैट में वापस शेयर भी किया जा सकेगा.

दूसरे नए फीचर्स भी हुए रोलआउट

WhatsApp ने इस अपडेट के साथ कुछ और नए फीचर्स भी जोड़े हैं. अब iPad पर पहली बार सीधे नए WhatsApp अकाउंट बनाया जा स करेगा. इसके अलावा CarPlay और Android Auto का एक्सपीरियंस भी बेहतर किया गया है. जिससे यूजर्स बिना हाथ लगाए मैसेज सुन कर जवाब दे सकेंगे और कॉल मैनेज कर सकेंगे.

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Mikita Acharya

Mikita Acharya

मिकिता आचार्य News24 में ऑटो एंड टेक राइटर हैं. पत्रकारिता में उन्हें 6 साल से ज्यादा का अनुभव है. मूल रूप से मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले की रहने वाली मिकिता ने इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के स्कूल और जर्नलिज्म एंड मास कम्यनिकेशन (SJMC, DAVV) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म किया है. वहीं श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, इंदौर से बीएससी की डिग्री ली है. अपने करियर की शुरुआत मिकिता ने 2019 में ईटीवी भारत, हैदराबाद से की, जहां उन्होंने कई ऑटो, टेक के अलावा न्यूज के लिए कॉटेंट लिखा. इसके बाद दैनिक भास्कर सब-एडिटर के तौर पर उन्होंने न्यूज के साथ इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म के लिए भी काम किया. साइंस बैकग्राउंड होने की वजह से ऑटोमोबाइल और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरें लिखने में मिकिता की गहरी रूचि है. News24 में इस पद पर रहते हुए वे ऑटो और टेक्नोलॉजी से जुड़ी प्रोडक्ट लॉन्च, इंडस्ट्री ट्रेंड्स और रिव्यूज पर रोजाना लेख लिख रही हैं. मिकिता ने ऑटो और टेक से जुड़े कई बड़े इवेंट में ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है. वह ऑटो और टेक इंडस्ट्री से जुड़े एक्सपर्ट्स के संपर्क में रहती हैं. कितने साल का अनुभव: 6+ योग्यता : SJMC, DAVV से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में बीएससी पिछला अनुभव: दैनिक भास्कर, ETV भारत
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ