Google Searching Tips: आपकी ये गलती पहुंचा सकती है जेल! भूलकर भी गूगल पर सर्च न करें ये 4 चीजें, जानिए

, Best Google Search, Google Crime, Google Search Crime, How to Search on Google, Best Google Search Tips, Google Search Jail in India

Google Searching Tips: “गूगल बाबा” कहलाया जाने वाला दुनियाभर में सबसे प्रसिद्ध सर्चिंग प्लेटफॉर्म हर सवाल के जवाब के लिए जाना जाता है। दुनियाभर की तमाम चीजों को गूगल पर सर्च किया जा सकता है। शायद ही कोई ऐसा सवाल हो जिसका गूगल के पास कोई जवाब ना हो, वरना तो इस प्लेटफॉर्म पर हर तरह के ज्ञान के तौर पर जाना जाता है।

विज्ञापन

हालांकि, गूगल सर्च का होना जितना फायदेमंद है उतना ये हमारे लिए नुकसानदायक हो सकता है। क्या आप जानते हैं कि इस प्लेटफॉर्म पर हर चीज सर्च (Google Search Jail) करने की अनुमति नहीं होती है। अगर आप ऐसा सोचते हैं कि यहां पर आप कुछ भी बिना सोचे समझे सर्च कर सकते हैं, तो ये आपकी गलतफहमी है।

विज्ञापन

दरअसल, गूगल पर कुछ चीजों के बारे में सर्च (Google Searching Send you Jail) करना या फिर कहें कि जानकारी हासिल करना आपके लिए समस्या खड़ी कर सकता है। अगर आप इन चीजों को सर्च करते हैं तो आपको जेल जाने के साथ भारी जुर्माना (Google Searching Tips in Hindi) भी भरना पड़ सकता है। आइए जानते हैं कि गूगल पर कौन सी 4 चीजें सर्च करना सही नहीं है।

विज्ञापन

हथियारों की जानकारी

गूगल सर्च पर हथियारों के बारे में जानकारी हासिल करना आपके लिए मुसीबत बन सकता है। अगर आप ऐसा करते हैं तो आपको जेल जाना पड़ सकता है। ऐसा इसलिए क्योंकि कई अपराधी इस तरह से हथियारों के बारे में जानकारी हासिल कर लेते हैं। ये ही कारण है कि इसे गैरकानूनी मानते हुए सर्चकर्ता को जेल जाना पड़ सकता है।

चाइल्ड क्राइम

गूगल पर चाइल्ड पोर्न या कोई अन्य तरह का ऐसा कंटेंट जो चाइल्ड क्राइम से जुड़ा हुआ है, उसे सर्च करना एक बड़ा अपराध है। खासतौर पर भारत में इसे एक संवेदनशील मुद्दा माना जाता है। इसे संबंधित चीजें सर्च करने वाले को जेल जाने के साथ भारी जुर्माना भी भरना पड़ सकता है।

विज्ञापन

बम-बारूद बनाने का तरीका

गूगल पर बम-बारूद बनाने का तरीका सर्च करना एक बहुत बड़ा अपराध है। भारत में इसे भी एक संवेदनशील मुद्दा कहा जाता है। इस तरह की सर्चिंग पर भारतीय सुरक्षा एजेंसियां की हमेशा नजर रहती है। अगर ऐसा कोई करता है तो तुरंत उसके खिलाफ एक्शन लिया जाता है। ऐसे में उसे जेल में भी डाला जा सकता है। साथ में जुर्माना भी भरना पड़ सकता है।

विज्ञापन

महिला अपराध

गूगल पर महिला अपराधों से संबंधित कंटेंट भी सर्च करना मना है। कई लोग मनोरंजन के लिए गूगल पर ऐसी वीडियो या  फोटोग्राफ सर्च करते हैं जो महिला अपराध में आते हैं। इससे आपको जेल जाना पड़ सकता है या फिर भारी जुर्माना भी भरना पड़ सकता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ