OnePlus 11 5G का नया अवतार लॉन्च होने के लिए तैयार, Jupiter ग्रह से प्रेरित है डिजाइन!
Edited By Simran Singh

Edited By Simran Singh

OnePlus 11 5G Marble Odyssey Limited Edition: अपने धांसू स्मार्टफोनों से लोगों का दिल जीतने वाली फोन निर्माता कंपनी वनप्लस एक बार फिर बाजार में तहलका मचाने आ रही है। कंपनी की ओर से ऐलान किया गया है कि वो अपने मौजूदा वनप्लस 11 को नए अंदाज में पेश करने की तैयारी में है।
भारतीय बाजार में पहले से ही वनप्लस 11 5जी लोगों के बीच सुर्खियों में है। वहीं, अब इसका नया वेरिएंट बड़ा तहलका मचा सकता है। कंपनी की ओर से घोषणा कर दी गई है कि वनप्लस 11 5जी मार्बल ओडिसी लिमिटेड एडिशन (OnePlus 11 5G Marble Odyssey Limited Edition) को पेश करने वाली है।
हालांकि, कंपनी ने अभी वनप्लस 11 मार्बल ओडिसी लिमिटेड एडिशन की घोषणा की है, लेकिन ये कब तक भारत में लॉन्च होगा इसके बारे में किसी तरह का कोई खुलासा नहीं किया है। बता दें कि चीन में इस लिमिटेड एडिशन को Jupiter Rock के नाम से जाना जाता है, जिसका कारण फोन का Jupiter ग्रह से प्रेरित डिजाइन बताया जाता है।
बात करें वनप्लस 11 5जी के नए वेरिएंट- मार्बल ओडिसी लिमिटेड एडिशन के लुक की तो ये चीनी जुपिटर रॉक एडिशन की तरह है। ये लिमिटेड एडिशन एक प्रकृतिक टेक्सचर है। इसमें वॉल्यूमेट्रिक माइक्रोक्रिस्टलाइन रॉक मटेरियल का इस्तेमाल किया है। फोन का हर पीस जुपिटर के सरफेस के जैसा है।
इसके मार्बल ओडिसी लिमिटेड एडिशन के बैक पैनल का व्हाइट और ब्राउन कलर के साथ है। आगामी फोन स्टेंडर्ड ऑप्शन से अलग हो सकता है। हालांकि, अभी तक वनप्लस 11 5जी मार्बल ओडिसी लिमिटेड एडिशन के बारे में कोई खुलासा नहीं किया गया है।
वनप्लस 11 5जी मार्बल ओडिसी लिमिटेड एडिशन के मुख्य स्पेसिफिकेशन्स में कोई बदलाव नहीं होगा। ये वनप्लस 11 5जी के जैसे स्पेसिफिकेशन के साथ आ सकता है। फोन में 6.7 इंच का QHD+ कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले है। इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट और 1,300 निट्स का ब्राइटनेस पीक है।
वनप्लस 11 5जी में 100W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट की 5,000mAh की बैटरी है। ये फोन एक स्नैपड्रैगन 8 Gen 2 SoC पर काम करता है। इसमें 16GB रैम और 256GB स्टोरेज है। फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है, जो 50 मेगापिक्सल मुख्य सेंसर, 48 मेगापिक्सल अल्ट्रा-वाइड-एंगल लेंस और 32 मेगापिक्सल टेलीफोटो यूनिट के साथ है।
ये भी पढ़ेंः गैजेट्स से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ेंं
(Xanax)
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: