Google Privacy Alert: क्या Google पर फोटो या ऑडियो सर्च करना पड़ सकता है भारी? जानिए कौन-सा डेटा हो रहा है सेव और कैसे करें इसे बंद

अक्सर सुने को मिलता है कि गूगल कुछ मामलों में फोटो, ऑडियो और अन्य मीडिया फाइलों की Search History सेव कर लेता है और उसे इस्तेमाल करता है. इससी न सिर्फ निजी डेटा को लेकर डर पैदा हो जाता है. आइए जानते हैं इस बात में कितनी सच्चाई है और कैसे इस सेटिंग को बंद कर सकते हैं?

Google Privacy Alert 2026

गूगल क्या सच में निजी डेटा सेव कर लेता है? (Image: AI/Pexels)

विज्ञापन

खबर की मुख्य बातें

  • Google कुछ मामलों में फोटो, ऑडियो और अन्य मीडिया फाइलों की Search History सेव कर सकता है.
  • कंपनी का कहना है कि इस डेटा का उपयोग AI और यूजर एक्सपीरियंस को बेहतर बनाने के लिए किया जाता है.
  • Google Search, Lens, Maps, Translate, Shopping और News जैसी सेवाएं इस फीचर के दायरे में आ सकती हैं.
  • यूजर चाहें तो Manage Settings के जरिए इस सुविधा को बंद कर सकते हैं.
  • समय-समय पर Google Account की Privacy Settings और Activity History जांचना जरूरी है.

Google Search Privacy Reality: अगर आप Google Search, Google Lens, Maps या Translate जैसी सेवाओं पर फोटो, ऑडियो या अन्य मीडिया फाइलें अपलोड करके जानकारी खोजते हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, Google के नए सिस्टम के तहत कुछ मामलों में आपकी अपलोड की गई मीडिया फाइलें कंपनी के सर्वर पर सेव हो सकती हैं. हालांकि Google का कहना है कि इसका उद्देश्य AI तकनीक और यूजर एक्सपीरियंस को बेहतर बनाना है, लेकिन कई यूजर्स इसे अपनी प्राइवेसी के लिए चिंता का विषय मान रहे हैं. आइए इस स्टोरी में समझते हैं पूरे मामले के बारे में और कैसे आप अपने डेटा को गूगल से बचा सकते हैं.

विज्ञापन

Google Search में क्या बदला?

आज के समय में लगभग हर इंटरनेट यूजर किसी न किसी जानकारी के लिए Google Search का इस्तेमाल करता है. कई लोग Google Lens के जरिए फोटो सर्च करते हैं, तो कुछ ऑडियो या अन्य फाइलों की मदद से जानकारी खोजते हैं. अब Google ने अपने Search सिस्टम में ऐसा फीचर शामिल किया है, जिसके तहत कुछ परिस्थितियों में यूजर द्वारा अपलोड की गई मीडिया फाइलें और उनसे जुड़ी एक्टिविटी रिकॉर्ड की जा सकती है. कंपनी का कहना है कि इस डेटा का इस्तेमाल सेवाओं को बेहतर बनाने और AI मॉडल को अधिक सटीक बनाने के लिए किया जाता है. हालांकि, अगर यूजर नहीं चाहता तो इस सुविधा को बंद भी किया जा सकता है. यानी आप अपने डेटा को शेयर करना चाहते हैं या नहीं इसका छूट आपके पास है, आप चाहें, तो मिनटों में इसे बंद कर सकते हैं.

किन Google सेवाओं का डेटा हो सकता है रिकॉर्ड?

Google के नए Search Services History फीचर के अंतर्गत कई लोकप्रिय सेवाओं में इस्तेमाल होने वाली मीडिया फाइलें सेव की जा सकती हैं. इनमें Google Search, Google Lens, Search Live, Google Shopping, Google Maps, Google Translate, Google News और Google Flights जैसी सेवाएं शामिल हैं. अगर आप इन प्लेटफॉर्म पर कोई फोटो, स्क्रीनशॉट, ऑडियो या अन्य फाइल अपलोड करके जानकारी खोजते हैं, तो उससे जुड़ी जानकारी आपके अकाउंट की हिस्ट्री में सुरक्षित हो सकती है. रिपोर्ट्स के अनुसार, यह डेटा सीमित अवधि तक रखा जा सकता है और जरूरत पड़ने पर AI सिस्टम को बेहतर बनाने में उपयोग किया जा सकता है.

विज्ञापन

अगर नहीं चाहते डेटा सेव हो, तो ऐसे करें फीचर बंद

अगर आपके Android फोन पर Google की ओर से इस फीचर से जुड़ा नोटिफिकेशन दिखाई देता है, तो आप कुछ आसान स्टेप्स में इसे बंद कर सकते हैं.

फीचर बंद करने का तरीका:

विज्ञापन
  • Google द्वारा भेजे गए नोटिफिकेशन में Manage Settings पर टैप करें.
    नीचे स्क्रॉल करके Search Services History या संबंधित सेटिंग पर जाएं.
    वहां Disable या Turn Off विकल्प चुनें.
    इसके बाद आपकी मीडिया फाइलों की रिकॉर्डिंग बंद हो जाएगी.
  • साथ ही समय-समय पर अपने Google Account की Privacy Settings और Activity Controls भी जरूर जांचते रहें, ताकि गलती से कुछ ON हो जाए, तो तुंरत बंद किया जा सके.

AI के दौर में क्यों जरूरी हो गई है डिजिटल प्राइवेसी?

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के बढ़ते इस्तेमाल के साथ यूजर्स का डेटा पहले से कहीं ज्यादा महत्वपूर्ण बन गया है. यही कारण है कि हर इंटरनेट यूजर को यह पता होना चाहिए कि उसका कौन-सा डेटा ऑनलाइन सेव हो रहा है और उसका उपयोग किस उद्देश्य से किया जा रहा है. विशेषज्ञों का मानना है कि समय-समय पर Google Account की प्राइवेसी सेटिंग्स, एक्टिविटी हिस्ट्री और डेटा कंट्रोल विकल्पों की समीक्षा करना अच्छी डिजिटल आदत है. इससे आप अपनी निजी जानकारी पर बेहतर नियंत्रण बनाए रख सकते हैं और अनचाहे डेटा स्टोरेज से बच सकते हैं.

मुख्य निष्कर्ष:- Google का नया Search Services History फीचर AI तकनीक को बेहतर बनाने के उद्देश्य से लाया गया है, लेकिन यह यूजर्स की प्राइवेसी से भी जुड़ा अहम विषय है. अगर आप अपनी फोटो, ऑडियो या अन्य मीडिया फाइलों को रिकॉर्ड नहीं होने देना चाहते, तो अपने Google Account की सेटिंग्स की जांच करें और जरूरत पड़ने पर इस फीचर को बंद कर दें.

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Azhar Naim

Azhar Naim

अज़हर नईम एक डिजिटल पत्रकार हैं. अज़हर नईम News24 Bag Convergence में सब-एडिटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ और वायरल सेक्शन से जुड़ी खबरें लिखते हैं. उन्होंने साल 2024 में श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने इंडिया न्यूज और खबरफास्ट जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम किया, जहां उन्हें डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला. इसके बाद उन्होंने एक साल से ज्यादा समय तक (2024-2026) इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में ट्रेनी के तौर पर काम किया और हेल्थ, लाइफस्टाइल, वायरल, ट्रेंडिंग, न्यूज और टेक्नोलॉजी समेत कई बीट्स पर डिजिटल कंटेंट तैयार किया. अपने अब तक के अनुभव में अज़हर डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स को समझने, SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करने और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए उपयोगी व आकर्षक स्टोरीज लिख रहे हैं. अज़हर नईम का पत्रकारिता में अनुभव कुल अनुभव: 2 साल से ज्यादा योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: उन्होंने श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पिछला अनुभव: अज़हर ने न्यूज 24 से पहले इंडिया न्यूज़, खबरफास्ट और इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में अपनी पत्रकारिता की समझ और अनुभव को और मजबूत किया. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने दिल्ली ब्लास्ट, जम्मू-कश्मीर ब्लास्ट, ईरान-अमेरिका युद्ध, रूस-यूक्रेन युद्ध और कई विधानसभा चुनावों के अलावा लाइफस्टाइल और हेल्थ जैसे विविध विषयों पर कंटेंट तैयार किया है. विशेषज्ञता और फोकस अज़हर नईम को लाइफस्टाइल और हेल्थ का खासा अनुभव है, वह इन खबरों को आसान भाषा में समझाने में माहिर हैं और इन्हीं से जुड़ी स्टोरी पर लगातार काम कर रहे हैं. इसके अलावा उन्हें टिप्स और ट्रिक्स, स्किन केयर, हेयर केयर, किचन-गार्डनिंग और फैशन से जुड़ी खबरों में भी महारत हासिल है.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ