Google New Feature: Google ने भारत में अपने लोकप्रिय सर्च इंजन, Google Search, में एक नया फीचर पेश किया है जिसे “AI Overviews” कहा जा रहा है। इस फीचर की खास बात यह है कि अब यह हिंदी में भी उपलब्ध है, साथ ही इसमें टेक्स्ट-टू-स्पीच (टेक्स्ट को आवाज में बदलने) की सुविधा भी दी गई है। इस नए फीचर से भारत के हिंदी भाषी यूजर्स को Google Search का इस्तेमाल करना और भी आसान हो जाएगा।
यह भी पढ़े: iPhone 15 के यूजर्स को झटका, iOS 18 अपडेट से किया गया बाहर
Google New Feature: क्या है AI Overview फीचर?
AI Overview फीचर एक तरह की स्मार्ट सुविधा है जो Google Search पर किसी भी सवाल का डिटेल्ड में और स्पष्ट उत्तर देती है। जब आप कोई सवाल Google पर सर्च करते हैं, तो यह फीचर आपकी क्वेरी को समझकर उसका समरी तैयार करता है और आपको वह जानकारी सीधे दिखाता है जिसकी आपको सबसे ज्यादा जरूरत होती है। अब यह सुविधा हिंदी में भी उपलब्ध है, जिससे हिंदी यूजर्स को जानकारी प्राप्त करने में आसानी होगी।
टेक्स्ट-टू-स्पीच फीचर की खासियत
AI Overview फीचर के साथ ही Google ने टेक्स्ट-टू-स्पीच फीचर भी जोड़ा है। इस फीचर की मदद से यूजर्स सर्च किए गए टेक्स्ट को सुन भी सकते हैं। यह सुविधा खासकर उन लोगों के लिए बेहद है जो पढ़ने में कठिनाई महसूस करते हैं या जो अपनी जानकारी को सुनना पसंद करते हैं। अब आप Google Search पर जो भी सर्च करेंगे, उसे पढ़ने के बजाय सुन भी सकते हैं, वो भी हिंदी में।
यह भी पढ़े: AI रेस में गूगल क्यों रह गया पीछे? पूर्व CEO ने किया खुलासा
Google New Feature: भारत में AI का बढ़ता यूज
भारत में AI (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) का यूज तेजी से बढ़ रहा है, और Google का यह कदम इसी दिशा में एक और इम्पोर्टेन्ट पहल है। हिंदी भारत में सबसे ज्यादा बोली जाने वाली भाषा है, और इसे ध्यान में रखते हुए Google ने हिंदी में AI Overviews और टेक्स्ट-टू-स्पीच फीचर को लॉन्च किया है। यह फीचर न सिर्फ बड़े शहरों में, बल्कि छोटे गांवों और कस्बों में भी लोगों के लिए इंटरनेट का यूज और ज्यादा आसान बनाएगा।
AI और हिंदी का Confluence
इस नए फीचर से यह साबित होता है कि Google भारत के विशाल और डाइवर्सिटी से भरे बाजार को ध्यान में रखते हुए अपने प्रोडक्टस और सेवाओं को बेहतर बना रहा है। AI Overviews का हिंदी में आना, टेक्नोलॉजी और भाषा के ताल मेल का एक बेहतरीन उदाहरण है, जिससे देश के हर कोने में रहने वाले लोगों को तकनीक का फायदा मिलेगा।
संबंधित खबरें
कौन-सा ऐप इस्तेमाल कर रहा आपका कैमरा और माइक? ऐसे करें चेक
23 hrs agoक्या आप भी वेबसाइट खोलते ही Cookies पर करते हैं Accept All? तो ये जान लें
1 day agoएप्पल-सैमसंग को टक्कर देने भारत बनाएगा अपना स्मार्टफोन ब्रांड!
1 day agoअब नोटिफिकेशन में नहीं दिखेगा OTP? TRAI ला रहा नया ये सिस्टम
1 day agoफोन में हमेशा Battery Saver ऑन रखने पर क्या होता है? ये हो सकते हैं नुकसान
1 day agoस्मार्टफोन चार्ज नहीं हो रहा? खराब बैटरी समझने से पहले चेक करें ये चीजें
1 day ago30 हजार से कम में खरीदें ये 5 धांसू स्मार्टफोन, मिलेंगे शानदार कैमरा ऑप्शन
2 days agoiPhone Duo की बिक्री शुरू, खरीदने से पहले जान लें ये ऑफर्स
2 days agoDark.ai क्या है? दीपिंदर गोयल का नया AI प्रोजेक्ट क्यों है चर्चा में
2 days agoWhatsApp- Telegram पर सरकार का नया नियम, फोन में SIM रखना होगा जरूरी!
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines