Pixel 10 सीरीज के लॉन्च का असर, सस्ता हुआ Google का ये फोल्डिंग फोन, यहां मिलेगी डील

Google Pixel 9 Pro Fold पर अब जबरदस्त छूट मिल रही है। फ्लिपकार्ट पर यह फोल्डेबल फोन पूरे 43,000 का डिस्काउंट के साथ उपलब्ध है और HDFC कार्ड पर अतिरिक्त ऑफर भी मिल रहा है। जानें पूरी डिटेल्स।

Google Pixel 9 Pro fold

Credit- News 24 Graphics

विज्ञापन

Google Pixel 9 Pro Fold, जो पिछले साल पेश किया गया था, अब बड़ी छूट के साथ मिल रहा है। Pixel 10 सीरीज 20 अगस्त को लॉन्च हुई है। उसी समय कंपनी ने यह स्मार्टफोन खरीददारों के लिए और आकर्षक बना दिया है। फ्लिपकार्ट पर इस फोन पर पूरे 43,000 रुपये तक की बचत की जा सकती है। अगर आप लंबे समय से कोई फोल्डेबल फोन लेना चाहते थे लेकिन बजट वजह से रुक गए थे, तो यह ऑफर आपके लिए खास है।

पिछले साल हुआ था लॉन्च

Pixel 9 Pro Fold को Google ने पिछले साल Pixel 9, Pixel 9 Pro और Pixel 9 Pro XL के साथ बाजार में उतारा था। लॉन्च के समय यह कंपनी का सबसे प्रीमियम फोल्डेबल स्मार्टफोन माना गया था।

Advertisment

डील की डिटेल

भारत में इस फोन की शुरुआती कीमत 1,72,999 रुपये थी। फिलहाल फ्लिपकार्ट पर इसकी कीमत घटकर 1,29,999 रुपये हो गई है, यानी सीधे 33,000 रुपये की छूट। इसके अलावा, अगर ग्राहक HDFC बैंक क्रेडिट कार्ड से EMI पर पेमेंट करते हैं, तो उन्हें अतिरिक्त 10,000 का ऑफर भी मिलेगा। यानी कुल मिलाकर इस फोन पर भारी बचत हो रही है।

डिस्प्ले और डिजाइन

Pixel 9 Pro Fold में बाहर की तरफ 6.3-इंच की OLED स्क्रीन दी गई है। यह डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आती है। अंदर खुलने पर इसमें 8-इंच की बड़ी स्क्रीन मिलती है।

विज्ञापन

प्रोसेसर और परफॉर्मेंस

इस फोन में Google का लेटेस्ट Tensor G4 चिपसेट दिया गया है। यह प्रोसेसर स्मूथ परफॉर्मेंस और बेहतर AI फीचर्स के लिए खास तौर पर डिजाइन किया गया है।

कैमरा और बैटरी

इसमें ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मौजूद है। इसमें 48MP का मेन कैमरा, 10.5MP का अल्ट्रावाइड लेंस और 10.8MP का टेलीफोटो कैमरा मिलता है। इसके अलावा, आउटर और इनर दोनों डिस्प्ले पर 10MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है। इसमें 4650mAh की बैटरी लगी है, जो 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। 

विज्ञापन

स्मार्ट AI फीचर्स

यह डिवाइस सिर्फ हार्डवेयर में ही नहीं बल्कि सॉफ्टवेयर में भी दमदार है। इसमें Add Me, Auto Frame, Pixel Weather ऐप, Magic List, Screenshot ऐप, Pixel Studio और Clear Calling जैसे कई स्मार्ट AI फीचर्स मिलते हैं। ये फीचर्स फोन को बाकी फोल्डेबल से अलग और खास बनाते हैं।

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ