Google pixel 8 Sale Starts In India: गूगल ने हाल ही में अपने पिक्सल 8 स्मार्टफोन को भारत में पेश किया था, जो अब बिक्री के लिए उपलब्ध हो गया है। इस नए मॉडल को Pixel 7 के उत्तराधिकारी और नए चिपसेट, AI फीचर्स, फास्ट चार्जिंग सपोर्ट, बेहतर कैमरे और कई अपडेट के साथ लॉन्च किया है। पिक्सल 8 की शुरुआती कीमत 75,999 रुपये है। नीचे गूगल पिक्सल 8 के स्पेसिफिकेशन्स, कीमत सहित सभी जानकारी दिए गए हैं।
Pixel 8 की भारत में कीमत
अगर आप गूगल का पिक्सल 8 स्मार्टफोन को खरीदने की सोच रहे हैं तो आपको यह डिवाइस 75,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर मिल सकता है। यह कीमत इस फोन के 6GB+128GB वेरिएंट की है। वहीं, गूगल पिक्सल 8 के 256 जीबी वेरिएंट की कीमत 82,999 रुपये है। हालांकि, ग्राहक फ्लिपकार्ट से चुनिंदा बैंक कार्ड का इस्तेमाल कर के और भी कम दाम में खरीद सकते हैं। आपको बता दें कि पिक्सल 8 में प्रो वेरिएंट भी आता है।
Pixel 8 क्यों खरीदें?
गूगल ने अपने पिक्सल 8 स्मार्टफोन को कई नए अपडेट के साथ पेश किया है। इसमें कैमरे से लेकर बैटरी तक सभी पावरफुल है, जो ग्राहकों को आकर्षित करता है। सबसे पहले कैमरे की बात करें तो इस फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलता है, जिसमें 50MP के प्राइमरी कैमरा के साथ एक 12MP का अल्ट्रावाइड एंगल कैमरा शामिल है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए गूगल के इस फोन में 10.5MP का फ्रंट कैमरा है।
यह स्मार्टफोन Tensor G3 Processor द्वारा संचालित है, जिसे 8 जीबी रैम और 256 तक के स्टोरेज के साथ जोड़ता है। डिवाइस बिना किसी लैक के दमदार परफॉर्मेंस प्रदान करता है। सबसे खास बात ये है कि Pixel 8 सीरीज को सात साल का सॉफ्टवेयर सपोर्ट मिलेगा, जिसका मतलब है कि Google नए Pixel फोन के लिए Android 21 OS संस्करण जारी करेगा।
यह भी पढ़ेंः सबसे पहले इन फोन्स में मिल सकता है Google का AI असिस्टेंट
पिक्सल 8 में 6.2 inch का Full HD+ Display मिलता है, जो 120Hz के रिफ्रेश सपोर्ट के साथ आता है। इस फोन की एक और खासियत ये है कि यह पुराने मॉडल पिक्सल 7 की तुलना में हल्का है।
संबंधित खबरें
iPhone की वारंटी खत्म हो गई या एक्टिव है? ऐसे करें चेक
3 hrs agoJio, Airtel या Vi 200 रुपये के कम में किसका प्रीपेड प्लान सबसे फायदेमंद?
5 hrs agoWhatsApp में नंबर बदलने से पहले इन 5 बातों का रखें ध्यान, वरना...
2 days agoAndroid फोन हो गया स्लो? ये छिपी सेटिंग बदलते ही पहले से तेज चलेगा फोन!
3 days agoWhatsApp पर बच्चे क्या कर रहे हैं, अब पैरेंट्स कर सकेंगे कंट्रोल
3 days agoApple का बड़ा धमाका! 13 अक्टूबर को लॉन्च होंगे ये 3 नए डिवाइस
4 days agoविराट कोहली यूज करते हैं कौन-सा फोन? एक सेल्फी से खुला राज
4 days agoयूजर्स की मौज! Jio के इस ऑफर में फ्री मिल रहा 6 महीने का रिचार्ज
4 days agoAmazon या Flipkart किस सेल में ज्यादा सस्ता मिलेगा iPhone?
4 days agoअक्टूबर में लॉन्च होंगे ये शानदार फोन्स, देखें लिस्ट में कौन से नाम शामिल
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines