Google Pixel 6a पर भारी छूट! 44 हजार नहीं 6 हजार रुपये में खरीदने का मौका!
Edited By Simran Singh
Edited By Simran Singh
Google Pixel 6a Smartphone Discount and Offers: अगर आप एक नया स्मार्टफोन खरीदने का सोच रहे हैं जो 10 हजार रुपये से कम में मिल जाए तो आप गूगल पिक्सल 6ए को खरीद सकते हैं। जी हां, गूगल का ये प्रीमियम स्मार्टफोन अपनी कीमत से काफी में मिल रहा है।
इस फोन पर कई डिस्काउंट और ऑफर्स दिए जा रहे हैं जिसके बाद गूगल का प्रीमियम स्मार्टफोन पिक्सल 6ए आपके लिए 44 हजार रुपये की जगह सिर्फ 5,999 रुपये (Smartphone under 10000) का पड़ सकता है। आइए इस पर मिल रहे ऑफर्स के बारे में जानते हैं।
फ्लिपकार्ट पर (Flipkart) गूगल पिक्सल 6ए को छूट के साथ बेचा जा रहा है। इसका 6GB RAM + 128GB स्टोरेज वैरिएंट अपनी असल कीमत 43,999 रुपये की जगह 29,999 रुपये में मिल रहा है। इसकी कीमत पर 31 प्रतिशत छूट दी जा रही है।
फ्लिपकार्ट पर गूगल पिक्सल 6ए बैंक ऑफर के साथ भी उपलब्ध है। अगर आप एचएसबीसी क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करते हैं तो इसकी कीमत पर 2999 रुपये तक की छूट मिलेगी। ऐसे में फोन की कीमत 26,999 रुपये हो जाएगी। हालांकि, एक्सचेंज ऑफर के बाद इसकी कीमत और कम हो सकती है।
फ्लिपकार्ट पर गूगल पिक्सल 6ए को एक्सचेंज डिस्काउंट के साथ भी बेचा जा रहा है। इस फोन पर 18,500 रुपये का डिस्काउंट दिया जा रहा है। फोन पर 21,000 रुपये तक का एक्सचेंज डिस्काउंट दिया जा रहा है। इसके लिए एक अच्छे कंडिशन का फोन चेंज करना होगा लेटेस्ट मॉडल लिस्ट में आता हो। ऐसे में आप एक्सचेंज ऑफर का पूरा लाभ पा सकेंगे।
अगर आप एक्सचेंज ऑफर के तहत मिलने वाला पूरा 21000 का छूट पाने में कामयाब रहे और साथ में एचएसबीसी क्रेडिट कार्ड पर मिल रही छूट 2999 रुपये का फायदा उठा सके, तो आपके लिए गूगल पिक्सल 6ए की कीमत सिर्फ 5,999 रुपये हो सकती है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: