Google Pixel 6A पर बंपर ऑफर्स, सिर्फ 3 हजार रुपये में खरीदने का मौका! जानिए कैसे?
Edited By Simran Singh
Edited By Simran Singh
Google Pixel 6A Price Cut Offers: क्या आप एक नया फ्लैगशिप स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं? अगर हां, तो आप एक शानदार मौके का फायदा उठा सकते हैं। इसके तहत गूगल पिक्सल 6ए को कीमत से कम में खरीदने का मौका मिल रहा है।
जी हां, दमदार फीचर्स का गूगल पिक्सल 6ए ऑफर्स के तहत सस्ते में मिल रहा है। आप इस फोन को 13000 रुपये तक की छूट के साथ ले सकते हैं। आइए पिक्सल 6ए पर मिल रहे ऑफर्स के बारे में जानते हैं।
फ्लिपकार्ट पर फोन को कीमत से कम में बेचा जा रहा है। यहां पर गूगल पिक्सल 6ए अपनी असली कीमत 43,999 रुपये से कम में मिल रहा है। इसकी कीमत पर 29 प्रतिशत छूट दी जा रही है जिसके बाद इसकी कीमत 30,999 रुपये हो गई है। फोन पर बैंक ऑफर्स और एक्सचेंज ऑफर्स भी उपलब्ध है।
बैंक ऑफर्स की बात करें तो इसमें- एक्सिस, एचडीएफसी, आईसीआईसीआई, अमेरिकन एक्सप्रेस और एसबीआई क्रेडिट और डेबिट कार्ड पर 1000 रुपये के डिस्काउंट का फायदा मिल रहा है। इसके अलावा अगर आप फोन का पूरा भुगतान एक बार में नहीं करना चाहते हैं तो आप इस ईएमआई विकल्प पर बी खरीद सकते हैं। क्रेडिट और डेबिट कार्ड के ऑफर के बाद इस फोन की कीमत 30,000 रुपये रह गई है।
फ्लिपकार्ट इस स्मार्टफोन पर ग्राहकों की सुविधा के लिए 28,000 रुपये का एक्सचेंज ऑफर दे रही है। अगर आप एक्सचेंज वैल्यू का पूरा फायदा उठाते हैं तो आपको ये फोन 2,000 रुपये में भी कम मिल सकता है। हालांकि, ये तभी मुमकीन हो सकेगा जब आप एक अच्छे कंडिशन और लेटेस्ट मॉडल में आने वाले पुराने फोन को चेंज करेंगे।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: