गूगल की अगली फ्लैगशिप स्मार्टफोन सीरीज Pixel 11 की ऑफिशियल लॉन्चिंग से पहले ही इसके लगभग सभी बड़े फीचर्स और संभावित कीमतें लीक होने का दावा किया गया है. रिपोर्ट के मुताबिक इस बार कंपनी 4 नईे मॉडल लॉन्च कर सकती है. इसमें दमदार कैमरा, नया चिपसेट, 120 Hz डिस्प्ले, बड़ी बैटरी और कई स्टोरोज ऑप्शन मिलने की संभावना है. हालांकि कंपनी ने अभी तक इन जानकारियों की पुष्टि नहीं की है.
इनती हो सकती है संभावित कीमत
एंड्रॉयड हेडलाइंस की रिपोर्ट के अनुसार, Google Pixel 11 की शुरुआती कीमत अमेरिका में 899 डॉलर और यूरोप में 999 यूरो हो सकती है. ऐसे में मौजूदा एक्सचेंज रेट के हिसाब से इसकी कीमत भारत में करीब 77,000 से 87,000 रुपये के आसपास बैठती है. वहीं Pixel 11 Pro की शुरुआती कीमत अमेरिका में 1,099 डॉलर और यूरोप में 1,199 यूरो हो सकती है, जो भारतीय रुपये में लगभग 95,000 रुपये से 1.04 लाख रुपये के बराबर है.
रिपोर्ट में दावा है कि Pixel 11 Pro XL अमेरिका में 1,299 डॉलर से शुरू हो सकता है, जबकि यूरोप में इसकी शुरुआती कीमत 1199 यूरो हो सकती है. वहीं भारतीय करेंसी में इसकी कीमत 1.04 लाख रुपये से 1.12 लाख के आसपास हो सकती है.
वहीं सबसे मंहगा मॉडल Pixel 11 Pro Fold हो सकता है, जिसकी शुरुआती कीमत अमेरिका में 1899 डॉलर और यूरोप में 1999 यूरो रहने की उम्मीद है. एक्सचेंज रेट के हिसाब से इसकी कीमत भारत में करीब 1.64 लाख रुपये से 1.74 लाख रुपये हो सकती है. हालांकि भारत में लॉन्च के समय टैक्स और बाकी फीस जुड़ने के कार कीमत अलग हो सकती है.
Pixel 11 में मिल सकते हैं ये फीचर्स
रिपोर्ट्स के मुताबिक Google Pixel 11 में 6.3 इंच की Actua OLED डिस्प्ले दी जा सकती है. इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट 3000 निट्स पीक ब्राइटनेस और Corning Gorilla Glass Victus 2 की सुरक्षा मिलने की संभावना है. फोन में Tensor G6 चिप और Titan M3 सिक्योरिटी को प्रोसेसर दिया जा सकता है. ये 12जीबी और 16 जीबी रैम के साथ 256 जीबी और 512 जीबी स्टोरोड ऑप्शन में आ सकता है.
ये भी पढ़ें- गलत नंबर पर हो गया मोबाइल रिचार्ज? घबराने की नहीं, पैसे वापस पाने का भी है तरीका
कैमरा की बात करें तो इसमें 48 एमपी का प्राइमरी कैमरा, 13 एमपी का अल्ट्रावाइड कैमरा और 10.5 एमपी का फ्रंट का फैमरा मिलने की संभावना है. इसके अलावा 4,985mAh बैटरी, 30W वायर्ड चार्जिंग, Qi2 वायरलेस चार्जिंग, Android 17, जैसे फीचर्स भी मिल सकते हैं.
Pixel 11 Pro और Pro XL में कैमरे पर रहेगा खास फोकस
रिपोर्ट में बताया गया है कि Pixel 11 Pro में 6.3 इंच की Super Actua LTPO OLED डिस्प्ले मिल सकती है. इसमें Tensor G6 चिप, 16GB तक रैम और 512GB तक स्टोरेज मिलने की संभावना है. कैमरा सेटअप 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा, 48 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइट कैमरा, 48 मेगा पिक्सल का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा 5x आॉप्टिकल जून 120x Pro Zoom और 42MP का सेल्फी कैमरा दिया जा सकता है.
वहीं Pixel 11 Pro XL में 1TB तक स्टोरेज का विकल्प मिलने की संभावना है.
Pixel 11 Pro Fold में मिल सकती है बड़ी फोल्डेबल स्क्रीन
रिपोर्ट के अनुसार, Pixel 11 Pro Fold में इंच की फोल्डेबल OLED इनर डिस्प्ले और 6.4 इंच की कवर डिस्प्ले दी जा सकती है. इस फोन में Tensor G6 प्रोसेसर, Titan M3 को-प्रोसेसर, 16GB तक रैम और 1TB तक स्टोरेज मिलने की उम्मीद है. कैमरा सेटअप में 48 मेगापिक्सल का मुख्य कैमरा, 10.5 का अल्ट्रा वाइड कैमरा, 10.8 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा, 5x ऑप्टिकल जूम और 30x सुपर जूम दिया जा सकता है. इसके अलावा फोन में दो 10 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरे 4,806mAh बैटरी, 30W वायर्ड चार्जिंग, Qi2 वायरलेस चार्जिंग और साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर मिलने की संभावना है.
12 अगस्त को हो सकती है लॉन्चिंग
जानकारी के मुताबिक गूगल 12 अगस्त को Made by Google इवेंट में Pixel 11 सीरीज से पर्दा उठाने वाला है. इसी कार्यक्रम में कंपनी नई Pixel Watch और Pixel buds भी लॉन्च कर सकती है.
ये भी पढ़ें- क्या आपके फ्रिज पर भी बिछा है कवर? कंपनियां क्यों देती हैं ऐसा न करने की सलाह
संबंधित खबरें
अनजान नंबर से कॉल आने पर दिखेगा कॉलर का नाम, 1 नवंबर से नियम लागू
8 hrs agoफेस्टिव सेल में स्मार्ट टीवी खरीदते समय इन 4 बातों का रखें ध्यान
1 day agoटेलीकॉम कंपनियों के लिए AI पर नए नियम, TRAI ने जारी किया ड्राफ्ट
1 day ago54,990 रुपये में मिल रहा iPhone 17 Pro! यहां मिल रही iPhones पर धांसू डील
1 day agoiPhone Air 2 को लेकर सामने आया अपडेट, जानें कब होगा लॉन्च
1 day agoWi-Fi Router बार-बार हो रहा है गर्म? कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलतियां
2 days agoमोबाइल यूजर्स के लिए 1 नवंबर से लागू होगा नया नियम, जानें क्या बदलेगा?
2 days agoJio का धांसू प्लान, मिलता है 3GB डेली डेटा और 84 दिन की वैलिडिटी
2 days agoWhatsApp पर आया धासूं फीचर, Status में हुई छोटी गलती अब ऐसे होगी ठीक
2 days agoसरकार ने Apple यूजर्स को चेताया! iPhone, iPad और MacBook तुरंत करें अपडेट
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines