गलत नंबर पर हो गया मोबाइल रिचार्ज? घबराने की नहीं, पैसे वापस पाने का भी है तरीका

मोबाइल रिचार्ज करते समय अगर गलती से किसी दूसरे नंबर पर चला जाए तो क्या करना चाहिए? क्या इसका रिफंड मिलता है आइए जानते हैं.

Recharge

Wrong Recharge हो गया? इन स्टेप्स को फॉलो करेंगे तो वापस मिल सकते हैं आपके पैसे. (Photo-AI)

आज के टाइम में ज्यादातर लोग अपने मोबाइल रिचार्ज खुद ऑनलाइन करते हैं. Google Pay, PhonePe, Paytm, UPI या नेट बैंकिंग की मदद से कुछ ही सेकंड में रिचार्ज हो जाता है. लेकिन कई बार जल्दबाजी में एक डिजिट गलत हो जाता है और रिचार्ज किसी दूसरे नंबर पर हो जाता है. ऐसे में अकस्र लोग सोचते हैं कि अब उनके पैसे वापस नहीं मिलेंगे, जबकि ऐसा नहीं है. अगर समय रहते सही कदम उठाए जाएं तो कई मामलों में रिफंड मिल सकता है.

विज्ञापन

सबसे पहले ये काम करें

अगर गलती से किसी दूसरे नंबर पर रिचार्ज हो गया है तो सबसे पहले उस ट्रांजेक्शन की रसीद या SMS संभालर रखें. इसमें ट्रांजैक्शन आईडी, रिचार्ज की रकम, तारीख, समय और जिस नंबर पर रिचार्ज हुआ है उसकी पूरी जानकारी होती है. ये जानकारी शिकायत के समय काम आती है.

विज्ञापन

तुरंत कस्टमर केयर से करें संपर्क

रिचार्ज गलत नंबर पर होते ही बिना देर किए अपनी टेलीकॉम कंपनी के कस्टमर केयर से संपर्ककरें. Airtel और Jio के गार्हक 198 या 199 पर कॉल करके शिकायत करें. जितनी जल्दी शिकायत दर्ज होगी रिफंड की संभावना उतनी ही ज्यादा रहेगी. अगर सामने वाले व्यक्ति ने रिचार्ज का इस्तेमाल नहीं किया है तो प्रोसेस आसान हो सकती है.

ईमेल और ऐप के जरिए भी कर सकते हैं शिकायत

अगर कॉल करने के बाद भी समाधान न हो तो आप कंपनी के ऑफिशियल ईमेल पर शिकायत भेज सकते हैं. एयरटेल यूजर  net@airtel.com और जियो यूजर care@jio.com पर मेल कर सकते हैं. 

विज्ञापन

इसके अलावा Airtel Thanks App और MyJio App के हेल्प और सपोर्ट सेक्शन में भी शिकायत दर्ज करा सकते हैं. अगर रिचार्ज उसी कंपनी के किसी दूसरे नंबर पर हुआ है तो कंपनी जरूरत पड़ने पर बैलेंस रिवर्स करके सही नंबर पर ट्रांसफर कर सकती है या रिफंड प्रोसेस कर सकती है.

विज्ञापन

UPI ऐप से किया है रिचार्ज तो क्या करें?

अगर आपने Google Pay, PhonePe, Paytm या Amazon Pay जैसे यूपीआई ऐप से रिचार्ज किया है तो उस ऐप के सपोर्ट सेक्शन में जाकर Wrong Recharge Issue की शिकायत करें. कई बार पेमेंट ऐप सीधे टेलीकॉम कंपनी से संपर्क करके रिवर्सल की प्रक्रिया शुरू कर देते हैं.

कहीं से मदद न मिले तो यहां करें शिकायत

अगर टेलीकॉम कंपनी और पेमेंट ऐप दोनों की तरफ से कोई हल न मिले तो आप दूरसंचार विभाग के संचार साथी पोर्टल पर भी शिकायत दर्ज का सकते हैं. वहां अपनी समस्या और ट्रांजैक्शन से जुड़ी पूरी जानकारी देने पर मामले की जांच की जा सकती है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Mikita Acharya

Mikita Acharya

मिकिता आचार्य News24 में ऑटो एंड टेक राइटर हैं. पत्रकारिता में उन्हें 6 साल से ज्यादा का अनुभव है. मूल रूप से मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले की रहने वाली मिकिता ने इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के स्कूल और जर्नलिज्म एंड मास कम्यनिकेशन (SJMC, DAVV) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म किया है. वहीं श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, इंदौर से बीएससी की डिग्री ली है. अपने करियर की शुरुआत मिकिता ने 2019 में ईटीवी भारत, हैदराबाद से की, जहां उन्होंने कई ऑटो, टेक के अलावा न्यूज के लिए कॉटेंट लिखा. इसके बाद दैनिक भास्कर सब-एडिटर के तौर पर उन्होंने न्यूज के साथ इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म के लिए भी काम किया. साइंस बैकग्राउंड होने की वजह से ऑटोमोबाइल और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरें लिखने में मिकिता की गहरी रूचि है. News24 में इस पद पर रहते हुए वे ऑटो और टेक्नोलॉजी से जुड़ी प्रोडक्ट लॉन्च, इंडस्ट्री ट्रेंड्स और रिव्यूज पर रोजाना लेख लिख रही हैं. मिकिता ने ऑटो और टेक से जुड़े कई बड़े इवेंट में ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है. वह ऑटो और टेक इंडस्ट्री से जुड़े एक्सपर्ट्स के संपर्क में रहती हैं. कितने साल का अनुभव: 6+ योग्यता : SJMC, DAVV से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में बीएससी पिछला अनुभव: दैनिक भास्कर, ETV भारत
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ