क्या आपके फ्रिज पर भी बिछा है कवर? कंपनियां क्यों देती हैं ऐसा न करने की सलाह

अगर आप भी फ्रिज के ऊपर कपड़ा या प्लास्टिक का कवर बिछाते हैं तो पहले जान लें की ऐसा करना सही है या नहीं और फ्रिज कंपनियां इस पर क्या कहती हैं.

fridge
1 / 7

भारत के लगभग घर में फ्रिज के ऊपर कपड़ या प्लास्टिक का कवर बिछाना आम बात है. लोग इसे धूल से बचाने और फ्रिज को साफ सुथरा रखने के लिए इस्तेमाल करते हैं, लेकिन कई  रेफ्रिजरेटर कंपनियां ऐसा करने की सलाह नहीं देतीं.

विज्ञापन

फ्रिज को क्यों चाहिए खुली हवा?

फ्रिज को क्यों चाहिए खुली हवा?2 / 7

फ्रिज का कंप्रोसर लगातार गर्मी पैदा करता है. इस गर्मी को बाह निकालने के लिए ऊपर और पीछे की तरफ हवा का सही तरीके से गुजरना जरूरी होता है. अगर ऊपर मोटा कवर खा हो तो गर्मी आसानी से बाहर नहीं निकल पाती और फ्रिज पर प्रेशर पड़ सकता है.

विज्ञापन

बढ़ सकता है बिजली का बिल

बढ़ सकता है बिजली का बिल3 / 7

जब गर्मी बाहर नहीं निकल पाती तो कंप्रेसर को ज्यादा देर तक काम करना पड़ता है. इसका सीधा असर बिजली की खपत पर पड़ता है यानी सिर्फ एक मोटा कवर भी आपके बिजली बिल बढ़ने की वजह बन सकता है.

कूलिंग पर पड़ सकता है असर

कूलिंग पर पड़ सकता है असर4 / 7

अगर फ्रिज लगातार गर्म रहता है तो उसकी कूलिंग पावर भी प्रभावित हो सती है. कई बार लोगों को लगत है कि फ्रिज पहले जैसे ठंडक नहीं दे रहा जबकि उसकी वजह ऊपर रखा कवर या अतिरिक्त सामान भी हो सकता हैं.

विज्ञापन

फ्रिज की उम्र भी हो सकती है कम

फ्रिज की उम्र भी हो सकती है कम5 / 7

लंबे समय तक कंप्रेसर पर ज्यादा दबाव पड़ने से उसके खराब होने का खतरा बढ़ जाता है. कंप्रेसर फ्रिज का सबसे महंगा हिस्सा होता है और इसके खराब होने पर मरम्मत में खासा खर्च आ सकता है.

क्या फ्रिज पर कवर लगाना सही है?

क्या फ्रिज पर कवर लगाना सही है?6 / 7

अगर सिर्फ धूल से बचाने कि लिए कवर लगाना चाहते हैं तो बहुत हल्का और पतला फैब्रिक इस्तेमाल करें. ध्यान रखें कि कवर वेंटिलेशन वाले हिस्सों को बिल्कुल ढके और हवा पास होने में कोई रुकावट न आए.

विज्ञापन

फ्रिज इस्तेमाल करते समय इन बातों का रखें ध्यान

फ्रिज इस्तेमाल करते समय इन बातों का रखें ध्यान7 / 7

फ्रिज के पीछे और दोनों किनारों पर पर्याप्त खाली जगह छोड़ें. ऊपर भारी सामान, माइक्रोवेव या बड़े डिब्बे रखने से बचें. वेंटिलेशन ग्रिल को कभी न ढकें और समय-समय पर फ्रिज के पीछे जमी धूल साफ करते रहें.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Mikita Acharya

Mikita Acharya

मिकिता आचार्य News24 में ऑटो एंड टेक राइटर हैं. पत्रकारिता में उन्हें 6 साल से ज्यादा का अनुभव है. मूल रूप से मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले की रहने वाली मिकिता ने इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के स्कूल और जर्नलिज्म एंड मास कम्यनिकेशन (SJMC, DAVV) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म किया है. वहीं श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, इंदौर से बीएससी की डिग्री ली है. अपने करियर की शुरुआत मिकिता ने 2019 में ईटीवी भारत, हैदराबाद से की, जहां उन्होंने कई ऑटो, टेक के अलावा न्यूज के लिए कॉटेंट लिखा. इसके बाद दैनिक भास्कर सब-एडिटर के तौर पर उन्होंने न्यूज के साथ इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म के लिए भी काम किया. साइंस बैकग्राउंड होने की वजह से ऑटोमोबाइल और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरें लिखने में मिकिता की गहरी रूचि है. News24 में इस पद पर रहते हुए वे ऑटो और टेक्नोलॉजी से जुड़ी प्रोडक्ट लॉन्च, इंडस्ट्री ट्रेंड्स और रिव्यूज पर रोजाना लेख लिख रही हैं. मिकिता ने ऑटो और टेक से जुड़े कई बड़े इवेंट में ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है. वह ऑटो और टेक इंडस्ट्री से जुड़े एक्सपर्ट्स के संपर्क में रहती हैं. कितने साल का अनुभव: 6+ योग्यता : SJMC, DAVV से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में बीएससी पिछला अनुभव: दैनिक भास्कर, ETV भारत
... और पढ़ें
विज्ञापन