हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Pixel 11 खरीदने वालों को बड़ा झटका! लॉन्च से पहले Google ने बताया कितनी बढ़ सकती है कीमत

Pixel 11 खरीदने का इंतजार कर रहे लोगों को कंपनी ने झटका दिया है. लॉन्च से पहले गूगल ने खुद बताया कि इस बार Pixel 11 सीरीज पहले से महंगी होगी.

विज्ञापन
लॉन्च से पहले Google ने बताया कितनी बढ़ सकती है Pixel 11 की कीमत.

Google अपनी नई Pixel 11 सीरीज को 12 अगस्त को होने वाले Made by Google 2026 इवेंट में लॉन्च करने जा रही है. लॉन्च से पहले कंपनी ने एक जरूरी जानकारी दी है कि जिसने नए पिक्सल फोन खरीदने वालों को झटका दिया है. कंपनी पुष्टि की है कि इस बार Pixel 11 सरीज की कीमत पहले के मुकाबले ज्यादा होगी. 

12 अगस्त को लॉन्च होगी Pixel 11 सीरीज

गूगल 12 अगस्त को न्यूयॉर्क में Made by Google 2026 इवेंट करेगी. इस इवेंट में कंपनी अपनी नई Pixel 11 सीरीज को दुनिया के सामने लॉन्च करेगी. कंपनी ने लॉन्च से पहले ही गूगल ने साफ कर दिया है कि इस बार नए Pixel फोन की कीमत पिछले मॉडल से ज्यादा रहने वाली है.

मेमोरी चिप संकट से बढ़ी लागत

गूगल के डिवाइसे एंड सर्विसेज के वाइस प्रेसिडेट शाकिल बरकत ने बताया कि दुनियाभर में चल रहे मेमोरी चिप संकट की वजह से स्मार्टफोन बनाने की लागत काफी बढ़ गई है. उन्होंने कहा कि कंपनी अब इस एक्स्ट्रा खर्च को खुद नहीं उठा सकती. उनके मुताबिक 1 जीबी रैम की कीमत 2025 में 2.80 डॉलर थी जो अब बढ़कर 12 डॉलर तक पहुंच गई है. कंपनी ने लंबे समय तक ग्राहकों पर इसका असर नहींं पड़ने दिया, लेकिन अब कीमत बढ़ाना जरूरी हो गया है.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें-क्या 25 अगस्त से भारत में बंद हो जाएगा Instagram? जानिए वायरल दावे की पूरी सच्चाई

Pixel 11 की कीमत कितनी बढ़ सकती है?

रिपोर्ट्स के मुताबिक Pixel 11 सीरीज की कीमत Pixel 10 के मुकाबले करीब 100 डॉलर यानी 9500 से 10000 रुपए तक ज्यादा हो सकती है. हालांकि कंपनी ने अभी अलग-अलग मॉडल की ऑफिशियल कीमतों का खुलासा नही किया है.

विज्ञापन

Pixel 11 सीरीज में मिल सकते हैं ये फीचर्स

लीक्स के मुताबिक, Pixel 11 में 12 जीबी रैम, 256 जीबी स्टोरेज और 4,985mAh की बैटरी मिल सकती है. वहीं Pixel 11 Pro XL में 5,115mAh की बैटरी और Pixel 11 Pro Fold में 4,750mAh की बैटरी दिए जाने की उम्मीद है. माना जा रहा है कि पूरी पिक्सल 11 सीरीज  Android 17 के साथ आएगी.

क्या डिजाइन में होंगे बदलाव

गूगल की ओर से जारी टीजर इमेंज में गोल्डन मेटल फ्रेम देखने को मिला है, जिससे फोन के डिजाइन में बदलाव के साइन मिले हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक Pixel 9 और Pixel 10 में मिलने वाला टेंपरेचर सेंसर इस बार हटाया जा सकता है. इसके अलावा कंपनी Pixel Glow नाम का नया फिजिकल नोटिफिकेश इंडिकेटर भी दे सकती है.

विज्ञापन

इस नई फोन सीरीज के साथ गूगगल अपने दूसरे हार्डवेयर प्रोडक्ट्स भी लॉन्च कर सकती है. रिपोर्ट्स के मुताबिक इवेंट में  Pixel Watch 5 और Pixel Buds Pro 2 के भी लॉन्च होने की उम्मीद है.

ये भी पढ़ें- Fast Charging से जल्दी खराब हो जाती है बैटरी? जानिए सच क्या है और किन गलतियों से घटती है फोन की लाइफ

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Mikita Acharya

मिकिता आचार्य News24 में ऑटो एंड टेक राइटर हैं. पत्रकारिता में उन्हें 6 साल से ज्यादा का अनुभव है. मूल रूप से मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले की रहने वाली मिकिता ने इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के स्कूल और जर्नलिज्म एंड मास कम्यनिकेशन (SJMC, DAVV) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म किया है. वहीं श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, इंदौर से बीएससी की डिग्री ली है. अपने करियर की शुरुआत मिकिता ने 2019 में ईटीवी भारत, हैदराबाद से की, जहां उन्होंने कई ऑटो, टेक के अलावा न्यूज के लिए कॉटेंट लिखा. इसके बाद दैनिक भास्कर सब-एडिटर के तौर पर उन्होंने न्यूज के साथ इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म के लिए भी काम किया. साइंस बैकग्राउंड होने की वजह से ऑटोमोबाइल और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरें लिखने में मिकिता की गहरी रूचि है. News24 में इस पद पर रहते हुए वे ऑटो और टेक्नोलॉजी से जुड़ी प्रोडक्ट लॉन्च, इंडस्ट्री ट्रेंड्स और रिव्यूज पर रोजाना लेख लिख रही हैं. मिकिता ने ऑटो और टेक से जुड़े कई बड़े इवेंट में ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है. वह ऑटो और टेक इंडस्ट्री से जुड़े एक्सपर्ट्स के संपर्क में रहती हैं. कितने साल का अनुभव: 6+ योग्यता : SJMC, DAVV से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में बीएससी पिछला अनुभव: दैनिक भास्कर, ETV भारत
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola