Google ने अपनी अगली फ्लैगशिप स्मार्टफोन सीरीज Pixel 11 का पहला ऑफिशियल टीजर जारी कर दिया है. इसके साथ ही कंपनी ने लॉन्च डेट भी कन्फर्म कर दी है. Pixel 11 सीरीज 12 अगस्त को होने वाले इंवेंट Made By Google में पेश की जाएगी. इस बार Google ने टीचर में एक नए Pixel Glow फीचर की भी झलक दिखाई है, जो अब तक सिर्फ लीक्म में ही देखने को मिला था. साथ ही कंपनी ने ये भी साफ किया है कि लॉन्च वाले दिन से नए स्मार्टफोन्स की बुकिंग शुरू हो जाएगी.
पहली बार दिखा Pixel 11 का डिजाइन
गूगल स्टोर के होमपेज पर जारी किए गए टीजर वीडियो में गोल्ड कलर का Pixel स्मार्टफोन दिखाया गया है. इस वीडियो के जरिए कंपनी ने पहले बारर ऑफिशियल तौर पर पुष्टि की कि उसके नए फोन Pixel 11 नाम से ही लॉन्च होंगे.
क्या है नया Pixel Glow फीचर?
गूगल ने टीजर के जरिए Pixel Glow नाम के फीचर का भी खुलासा किया है. ये कोई अलग LED स्ट्रिप नहीं है, बल्कि कैमरा बार के पास फ्लैश वाले गोल हिस्से में दिया गया एक लाइटिंग एलिमेंट है.वीडियो में ये कई अलग ये कई रंगों में चमकता दिखाई देता है. हालांकि कंपनी ने अभी यह नहीं बताया है कि यह फीचर किस काम आएगा या यूजर्स इसे किस तरह कस्टमाइज कर सकेंगे. कंपनी ने पुष्टि की है कि पिक्सल 11 सीरीज की बुकिंग 12 अगस्त से ही शुरू हो जाएगी.
ये भी पढ़ें- जल्दी खत्म हो जाता है मोबाइल डेटा? जानिए फोन में कौन-सा App खर्च करता है सबसे ज्यादा इंटरनेट
Made by Google इवेंट में होंगे कई बड़े लॉन्च
गूगल पहले ही घोषणा कर चुका है कि उसका साला Made By Google इवेंट 12 अगस्त को न्यूयॉर्क सिटी में होगा. इस इवेंट में Pixel 11, Pixel 11 Pro, Pixel 11 Pro XL और Pixel 11 Pro Fold लॉन्च किए जाने की उम्मीद है. कंपनी इसमें Gemini Intelligence के नए फीचर्स पेश करने का भी जिक्र किया है.
Pixel 11 सीरीज में मिल सकते हैं ये फीचर्स
अब तक सामने आई रिपोर्टस् के मुताबिक पिक्सल 11 सीरीज में Samsung M16 OLED डिस्प्ले दिए जा सकते हैं. इसके अलावा इसमें गूगल का नया Tensor G6 प्रोसेसर मिल सकता है, जिसे 2nm प्रोसे पर तैयार किया गया है. फोन में फोन में MediaTek M90 मॉडेम, Titan M3 सिक्योरिटी चिप, बेहतर कैमरा सिस्टम और पहले से ज्यादा बेस स्टोरेज मिलने की भी उम्मीद है.
Pixel Watch 5 भी हो सकती है लॉन्च
गूगल के इवेंट में Pixel Watch 5 सीरीज भी पेश हो सकती है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ये स्मार्टवॉच दो अलग-अलग साइज ऑप्शन्स में लॉन्च की जा सकती है. हालांकि इस सभी डिवाइस की पूरी जानकारी 12 अगस्त के लॉन्च इवेंट में सामने आएगी.
ये भी पढ़ें- माउस के नीचे लाल लाइट ही क्यों जलती है? नीली, हरी या पीली क्यों नहीं, 99% लोग नहीं जानते
संबंधित खबरें
Google Maps को ऐसे करें Offline डाउनलोड, बिना इंटरनेट भी मिलेगा रास्ता
11 hrs agoDebit या Credit कार्ड खो जाए तो सबसे पहले क्या करें?
14 hrs agoजंतर-मंतर पर दिल्ली पुलिस की वर्दी पर लगे ये छोटे कैमरे क्या हैं?
15 hrs agoक्या है Instagram पर आया MUSE? जानिए कैसे और क्या-क्या करेगा काम
17 hrs agoफोटो असली है या AI से बनी? Google के इस टूल से खुलेगा पूरा राज
1 day agoJioHotstar पर आने वाले Ads से हैं परेशान? एक बार ट्राई करें ये ट्रिक
1 day agoसिर्फ 56,990 में iPhone 17 Pro और 45,599 में खरीदें iPhone 17, जानें कैसे?
1 day agoसेल में जरा संभलकर! एक गलती और खाली हो सकता है बैंक अकाउंट
1 day agoWhatsApp में आने वाला है बड़ा बदलाव, आ रहा ये कमाल का फीचर
2 days agoसर्दियों में गीजर चलाने से पहले कर लें ये 7 काम, वरना होगी परेशानी
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines