Google Pixel 11 का पहला टीजर जारी, Pixel Glow फीचर से उठाया पर्दा, इस दिन होगा लॉन्च

गूगल ने Pixel 11 सीरीज का पहले ऑफिशियल टीजर जारी कर दिया है. इसमें पहली बार नए Pixel Glow फीचर की झलक देखने को मिली है. जानते हैं इसकी डिटेल्स.

Google pixel 11

Google ने अपनी अगली फ्लैगशिप स्मार्टफोन सीरीज Pixel 11 का पहला ऑफिशियल टीजर जारी कर दिया है. इसके साथ ही कंपनी ने लॉन्च डेट भी कन्फर्म कर दी है. Pixel 11 सीरीज 12 अगस्त को होने वाले इंवेंट Made By Google में पेश की जाएगी. इस बार Google ने टीचर में एक नए  Pixel Glow फीचर की भी झलक दिखाई है, जो अब तक सिर्फ लीक्म में ही देखने को मिला था. साथ ही कंपनी ने ये भी साफ किया है कि लॉन्च वाले दिन से नए स्मार्टफोन्स की बुकिंग शुरू हो जाएगी.

विज्ञापन

पहली बार दिखा Pixel 11 का डिजाइन

गूगल स्टोर के होमपेज पर जारी किए गए टीजर वीडियो में गोल्ड कलर का Pixel स्मार्टफोन दिखाया गया है. इस वीडियो के जरिए कंपनी ने पहले बारर ऑफिशियल तौर पर पुष्टि की कि उसके नए फोन Pixel 11 नाम से ही लॉन्च होंगे.

विज्ञापन

क्या है नया Pixel Glow फीचर?

गूगल ने टीजर के जरिए Pixel Glow नाम के फीचर का भी खुलासा किया है. ये कोई अलग LED स्ट्रिप नहीं है, बल्कि कैमरा बार के पास फ्लैश वाले गोल हिस्से में दिया गया एक लाइटिंग एलिमेंट है.वीडियो में ये कई अलग ये कई रंगों में चमकता दिखाई देता है. हालांकि कंपनी ने अभी यह नहीं बताया है कि यह फीचर किस काम आएगा या यूजर्स इसे किस तरह कस्टमाइज कर सकेंगे. कंपनी ने पुष्टि की है कि पिक्सल 11 सीरीज की बुकिंग 12 अगस्त से ही शुरू हो जाएगी.

विज्ञापन

Made by Google इवेंट में होंगे कई बड़े लॉन्च

गूगल पहले ही घोषणा कर चुका है कि उसका साला Made By Google इवेंट 12 अगस्त को न्यूयॉर्क सिटी में होगा. इस इवेंट में Pixel 11, Pixel 11 Pro, Pixel 11 Pro XL और Pixel 11 Pro Fold लॉन्च किए जाने की उम्मीद है. कंपनी इसमें Gemini Intelligence के नए फीचर्स पेश करने का भी जिक्र किया है.

Pixel 11 सीरीज में मिल सकते हैं ये फीचर्स

अब तक सामने आई रिपोर्टस् के मुताबिक पिक्सल 11 सीरीज में Samsung M16 OLED डिस्प्ले दिए जा सकते हैं. इसके अलावा इसमें गूगल का नया Tensor G6 प्रोसेसर मिल सकता है, जिसे 2nm प्रोसे पर तैयार किया गया है. फोन में फोन में MediaTek M90 मॉडेम, Titan M3 सिक्योरिटी चिप, बेहतर कैमरा सिस्टम और पहले से ज्यादा बेस स्टोरेज मिलने की भी उम्मीद है.

विज्ञापन

Pixel Watch 5 भी हो सकती है लॉन्च

गूगल के इवेंट में Pixel Watch 5 सीरीज भी पेश हो सकती है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ये स्मार्टवॉच दो अलग-अलग साइज ऑप्शन्स में लॉन्च की जा सकती है. हालांकि इस सभी डिवाइस की पूरी जानकारी 12 अगस्त के लॉन्च इवेंट में सामने आएगी.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Mikita Acharya

Mikita Acharya

मिकिता आचार्य News24 में ऑटो एंड टेक राइटर हैं. पत्रकारिता में उन्हें 6 साल से ज्यादा का अनुभव है. मूल रूप से मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले की रहने वाली मिकिता ने इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के स्कूल और जर्नलिज्म एंड मास कम्यनिकेशन (SJMC, DAVV) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म किया है. वहीं श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, इंदौर से बीएससी की डिग्री ली है. अपने करियर की शुरुआत मिकिता ने 2019 में ईटीवी भारत, हैदराबाद से की, जहां उन्होंने कई ऑटो, टेक के अलावा न्यूज के लिए कॉटेंट लिखा. इसके बाद दैनिक भास्कर सब-एडिटर के तौर पर उन्होंने न्यूज के साथ इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म के लिए भी काम किया. साइंस बैकग्राउंड होने की वजह से ऑटोमोबाइल और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरें लिखने में मिकिता की गहरी रूचि है. News24 में इस पद पर रहते हुए वे ऑटो और टेक्नोलॉजी से जुड़ी प्रोडक्ट लॉन्च, इंडस्ट्री ट्रेंड्स और रिव्यूज पर रोजाना लेख लिख रही हैं. मिकिता ने ऑटो और टेक से जुड़े कई बड़े इवेंट में ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है. वह ऑटो और टेक इंडस्ट्री से जुड़े एक्सपर्ट्स के संपर्क में रहती हैं. कितने साल का अनुभव: 6+ योग्यता : SJMC, DAVV से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में बीएससी पिछला अनुभव: दैनिक भास्कर, ETV भारत
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ