Google October Event 2022: गूगल का लॉन्च इवेंट जल्द ही शुरू होने वाला है। इस दौरान कंपनी गूगल अपने पिक्सल 7 (Google Pixel 7) और पिक्सल 7 प्रो (Google Pixel 7 Pro) और अपनी पहली Pixel Watch को पेश करेगी। ये इवेंट (Google October Event) 6 अक्टबूर को रात 9.30 बजे होगा, जिसके बारे में कंपनी ने ट्वीट कर पुष्टी की है।
गूगल 7 अक्टूबर को पिक्सल 7 सीरीज (Google Pixel 7 Series), पिक्सल वॉच को लॉन्च करेगी। इस दौरान अपना नया नेस्ट स्मार्ट होम पोर्टफोलियो (Google Nest Smart Home Portfolio) की भी शुरुआत करेगी।
कब खरीदने के लिए उपलब्ध होंगे ये डिवाइस
गूगल अपने इन डिवाइसों को GoogleStore.com पर खरीदने के लिए उपलब्ध करेगा। इन सभी डिवाइसों को Google October Event में लॉन्च करने के अलगे दिन से खरीदने के लिए उपलब्ध कर दिया जा सकता है।हालांकि, इसे न्यूयॉर्क शहर में रहने वालों के लिए उपलब्ध किया जाएगा।
अभी पढ़ें – Electricity Bill Reduce Tips: आधे से भी कम आएगा बिल! ले आएं ये गैजेट्स
Google Pixel 7 के स्पेसिफिकेशन
- गूगल पिक्सल 7 में 6.3 इंच का Full-HD+ डिस्प्ले होगा।
- इसकी स्क्रीन 90Hz का रिफ्रेश रेट होगा।
- इसमें 50MP और 12MP का रियर कैमरा मिलेगा।
- इसमें गूगल Tensor G2 chipset के साथ 8GB तक रैम होगा।
- गूगल पिक्सल 7 में 4,700mAh की बैटरी होगी।
गूगल पिक्सल 7 की कीमत (Google Pixel 7 Price)
बात करें कीमत की तो गूगल पिक्सल 7 को 599 डॉलर (करीब 49000 रुपये) हो सकती है। इसमें 128GB तक स्टोरेज मिलेगा। भारत में इस स्मार्टफोन को अमेजन पर लिस्ट किया जाएगा। पिक्सल 6 की तरह पिक्सल 7 की कीमत हो सकती है।
अभी पढ़ें – Smartphone Buying Tips: मोबाइल फोन खरीदने से पहले ध्यान रखें ये बातें, जानिए
Google Pixel 7 Pro के स्पेसिफिकेशन
- गूगल पिक्सल 7 प्रो में 6.7 इंच OLED डिस्प्ले है।
- इसमें QHD+ रेजोल्यूशन और 120Hz रिफ्रेस रेट है।
- फोन में Google Tensor G2 चिपसेट है।
- गूगल पिक्सल 7 प्रो Android 13 पर काम करेगा।
- इसमें 12GB तक रैम और 256GB तक इंटरनल स्टोरेज हो सकता है।
- इसमें 50MP + 12MP + 48MP कैमरा है।
- इसके फ्रंट में 11MP का सेल्फी कैमरा है।
- इसमें 5000mAh की बैटरी है, जो 30W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ है।
गूगल पिक्सल 7 प्रो की कीमत (Google Pixel 7 Pro Price)
बात करें कीमत की तो गूगल पिक्सल 7 प्रो की कीमत 50 हजार रुपये के आसपास हो सकती है। इसे भी अमेजन पर लिस्ट किया जाएगा।
अभी पढ़ें – गैजेट्स से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
WhatsApp यूजर्स के लिए काम की खबर, स्कैम चैट का तुरंत मिलेगा अलर्ट
12 hrs agoiPhone की वारंटी खत्म हो गई या एक्टिव है? ऐसे करें चेक
17 hrs agoJio, Airtel या Vi 200 रुपये के कम में किसका प्रीपेड प्लान सबसे फायदेमंद?
19 hrs agoWhatsApp में नंबर बदलने से पहले इन 5 बातों का रखें ध्यान, वरना...
2 days agoAndroid फोन हो गया स्लो? ये छिपी सेटिंग बदलते ही पहले से तेज चलेगा फोन!
3 days agoWhatsApp पर बच्चे क्या कर रहे हैं, अब पैरेंट्स कर सकेंगे कंट्रोल
4 days agoApple का बड़ा धमाका! 13 अक्टूबर को लॉन्च होंगे ये 3 नए डिवाइस
4 days agoविराट कोहली यूज करते हैं कौन-सा फोन? एक सेल्फी से खुला राज
4 days agoयूजर्स की मौज! Jio के इस ऑफर में फ्री मिल रहा 6 महीने का रिचार्ज
4 days agoAmazon या Flipkart किस सेल में ज्यादा सस्ता मिलेगा iPhone?
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines