हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

अरे वाह! अब Google Maps का ये नया फीचर ट्रिप का मजा कर देगा डबल, जानें कैसे करेगा काम

Google Maps New Feature: गूगल मैप्स पर कंपनी ने एक नया फीचर ऐड किया है जो ट्रिप का मजा डबल कर देगा। इस फीचर की मदद से आप ब्यूटीफुल व्यू पॉइंट का मजा अपनी ट्रिप के दौरान ले सकते हैं। चलिए जानें कैसे

विज्ञापन

Google Maps New Feature: गाड़ियां अब केवल एक जगह से दूसरी जगह जाने का साधन भर नहीं हैं, वे दुनिया को खोजने का जरिया भी बन गई हैं। Google Maps ने iOS और Android दोनों पर “Explore along your Route” नाम का नया फीचर पेश किया है, जिससे यात्रा और भी दिलचस्प हो जाती है। आइये इस फीचर के बारे में विस्तार से जानते हैं…

खास स्टॉप का देगा सजेशन

Google Maps का नया “Explore along your Route” फीचर आपकी यात्रा को खास बनाने के लिए रास्ते में आपके लिए सबसे खास स्टॉप का सजेशन देता है। यह कैफे, ब्यूटीफुल व्यू पॉइंट या ऐतिहासिक स्थानों को रास्ते में ऐड कर देता है, जिससे आपकी ड्राइव और भी मजेदार हो जाती है। इस सुविधा का इस्तेमाल बेहद आसान है। बस अपने डेस्टिनेशन को डालें और “Add Stop” पर टैप करें। इसके बाद आप पॉपुलर रेस्टोरेंट, लैंडमार्क और नेचुरल व्यूज के लिए सजेशन देख सकते हैं और अपनी पसंद के अनुसार उन्हें अपनी यात्रा में ऐड कर सकते हैं।

कैसे करता है यह काम?

  • डेस्टिनेशन एंटर करें: जैसे ही आप अपने डेस्टिनेशन को चुनते हैं, Google Maps आपके मार्ग में खास स्टॉप का सजेशन देने लगता है।
  • ऐड स्टॉप पर टैप करें: इसके बाद ऐड स्टॉप पर टैप करें और यहां से आप खास रेस्टोरेंट, लैंडमार्क और नेचुरल व्यूज का रास्ते में मजा लेते हुए जा सकते हैं।
  • सेलेक्ट Categories: नीचे से ऊपर की ओर स्वाइप करके, आप विशेष रूप से कैफे, भोजन, या दृश्य जैसे विकल्प चुन सकते हैं।
  • Personalized Information: सजेशन का आप प्रीव्यू देख सकते हैं और एक टैप में उन्हें अपनी यात्रा में जोड़ सकते हैं।

ये भी पढ़ें : न बैटरी खत्म होगी, न फोटो ब्लर होगी…Vivo सबकी बजा देगा ‘पुंगी’; आ रहे हैं 3 नए फोन

शुरू की ये खास सर्विस

बता दें कि इससे पहले गूगल ने करोड़ों श्रद्धालुओं के लिए महाकुंभ मेले के लिए इस बार खास नेविगेशन सर्विस की शुरुआत की है। आसान शब्दों में कहें तो अब श्रद्धालु अपने फोन या टैबलेट पर गूगल मैप्स का यूज करके आसानी से मेले के अलग अलग जगह, घात, अखाड़ों और यहां तक कि साधु-संतों की लोकेशन तक भी एक क्लिक में पहुंच सकते हैं।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें