Google Maps Feature Shutting Down: कहीं घूमने जाना हो और रास्ता पता न हो ऐसे में गूगल मैप हमारी काफी ज्यादा मदद करता है। कंपनी भी इसमें अब तक कई फीचर्स को ऐड कर चुकी है, जिससे यूजर एक्सपीरियंस काफी स्मूथ हो गया है। वहीं, अब कंपनी गूगल मैप्स यूजर्स की प्राइवेसी का खास ख्याल रखते हुए एक फीचर को बंद करने जा रही है। घबराने की जरूरत नहीं है दरअसल ये फीचर अब तक आपके डेटा को अपने पास स्टोर कर रहा था जिसमें अब कंपनी बदलाव करने जा रही है। चलिए इसके बारे में जानते हैं आखिर ये फीचर कौन-सा है और कैसे काम करता है..
यूजर्स के डिवाइस पर सेव होगी हिस्ट्री
हाल ही में आई रिपोर्ट्स के मुताबिक, गूगल यूजर्स के लोकेशन डेटा को हैंडल करने के तरीके में बदलाव कर रहा है। पहले, एप्लीकेशन लोकेशन हिस्ट्री को गूगल के सर्वर पर स्टोर करता था, लेकिन इस बदलाव के बाद, सारी लोकेशन हिस्ट्री यूजर्स के डिवाइस पर सेव हो जाएगी। गूगल मैप्स ने लोकेशन हिस्ट्री फीचर का नाम बदलकर टाइमलाइन कर दिया है। ऐसा लगता है कि गूगल कुछ यूजर्स के लिए धीरे-धीरे इस फीचर को रोल आउट कर रहा है, लेकिन कंपनी ने इसकी डेडलाइन 1 दिसंबर, 2024 तय की है।
ये भी पढ़ें : पुलिस ने किया फोन…तुम्हारे पार्सल में ड्रग्स हैं और गवां दिए 1.2 करोड़ रुपये; जानें लें क्या है ये नया स्कैम
गूगल मैप्स का टाइमलाइन डेटा
कंपनी का कहना है कि ये फीचर यूजर्स के डेटा को सिक्योर कर देगा। यूजर्स को अब क्लाउड सर्वर पर डिपेंड नहीं रहना पड़ेगा। गूगल आपके Android या आईओएस डिवाइस पर लोकेशन हिस्ट्री का सारा डेटा लोकल सेव कर देगा, जिसमें आप जिस भी रेस्टोरेंट में गए हैं, वह भी शामिल होगा। डेटा को और ज्यादा सिक्योर करने के लिए कंपनी ने इसमें एंड-टू-एंड एन्क्रिप्टेड क्लाउड बैकअप भी ऐड कर दिया है। जिसके बाद सिर्फ यूजर ही इस बैकअप को एक्सेस कर सकता है, जिससे सिक्योरिटी की एक और लेयर जुड़ जाती है।
सिर्फ ऐप में हुआ बदलाव
यह फीचर केवल ऐप यूजर्स के लिए शुरू किया जा रहा है। टाइमलाइन का वेब वर्जन वेब पर उपलब्ध नहीं होगा। यूजर्स वेब इंटरफेस के जरिए अपने लोकेशन हिस्ट्री तक पहुंच सकते थे, लेकिन इस बदलाव के साथ, यह अब डेस्कटॉप के लिए मैप्स पर उपलब्ध नहीं होगा। हालांकि, यह सुविधा Android और iOS के लिए Google मैप्स पर काम करेगी।
संबंधित खबरें
कौन-सा ऐप इस्तेमाल कर रहा आपका कैमरा और माइक? ऐसे करें चेक
1 day agoक्या आप भी वेबसाइट खोलते ही Cookies पर करते हैं Accept All? तो ये जान लें
1 day agoएप्पल-सैमसंग को टक्कर देने भारत बनाएगा अपना स्मार्टफोन ब्रांड!
1 day agoअब नोटिफिकेशन में नहीं दिखेगा OTP? TRAI ला रहा नया ये सिस्टम
1 day agoफोन में हमेशा Battery Saver ऑन रखने पर क्या होता है? ये हो सकते हैं नुकसान
1 day agoस्मार्टफोन चार्ज नहीं हो रहा? खराब बैटरी समझने से पहले चेक करें ये चीजें
2 days ago30 हजार से कम में खरीदें ये 5 धांसू स्मार्टफोन, मिलेंगे शानदार कैमरा ऑप्शन
2 days agoiPhone Duo की बिक्री शुरू, खरीदने से पहले जान लें ये ऑफर्स
2 days agoDark.ai क्या है? दीपिंदर गोयल का नया AI प्रोजेक्ट क्यों है चर्चा में
2 days agoWhatsApp- Telegram पर सरकार का नया नियम, फोन में SIM रखना होगा जरूरी!
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines