Google layoffs 1000 Employees Will be Affected: पिछले साल कई बड़ी टेक कंपनियों ने अपने कर्मचारियों को नौकरी से निकाला था। 2024 में भी यह सिलसिला रुकने का नाम नहीं ले रहा है। गूगल, अमेजन, फ्लिपकार्ट और पेटीएम जैसी कई बड़ी दिग्गज कंपनियां पहले ही अपने हजारों कर्मचारियों को नौकरी से निकाल चुकी हैं। यहां तक कि गूगल ने नौकरी में कटौती के अब एक और दौर का खुलासा किया है, जिससे लगभग 1,000 कर्मचारी प्रभावित होंगे।
यह छंटनी Google के हार्डवेयर, सेंट्रल इंजीनियरिंग टीम और Google Assistant सहित विभिन्न डिपार्टमेंट में होने जा रही है। साथ ही अब कंपनी कर्मचारियों को ईमेल कर रही है। जिसमें कंपनी ने कहा है कि इस चल्लेंजिंग डिसीजन पर हमें खेद है। हालांकि कंपनी ने कहा है कि पात्र कर्मचारियों को Severance Pay भी मिलेगा।
फिर से कर सकते हैं अप्लाई?
प्राप्त जानकारी के मुताबिक, टेक दिग्गज कंपनी के कर्मचारियों को विभिन्न विभागों में उपलब्ध पदों के लिए दोबारा आवेदन करने का भी मौका दे रहा है। हालांकि, इस दौरान अगर किसी का सिलेक्शन नहीं हुआ तो उसे अप्रैल में नौकरी को छोड़ना होगा। साथ ही ईमेल में यह भी कहा गया है कि नौकरी से निकाले गए व्यक्तियों को डिस्प्लेसमेंट सर्विसेज और स्टेट Unemployment असिस्टेंस पर जानकारी मिलती रहेगी।
ये भी पढ़ें- Social Media जरूरत है या लत? जानें फायदे और नुकसान
पहले भी हुई थी छंटनी
इससे पिछले हफ्ते में भी Google ने हार्डवेयर, कोर इंजीनियरिंग और Google असिस्टेंट टीम में लगभग 100 लोगों को नौकरी से निकला था। जिसके बाद गूगल के एक एक्स एंप्लॉय ने X पर अपना एक्सपीरियंस शेयर किया। हालांकि नौकरी से निकाले जाने पर एंप्लॉय ने इस कदम को सही बताया। कंपनी में 19 साल काम करने के बाद केविन बॉरिलियन ने बताया कि वह इस बदलाव से काफी खुश है।
पिछले साल भी हुई थी छंटनी
यह पहली बार नहीं है जब Google ने कर्मचारियों की छंटनी की है। पिछले साल जनवरी में, कंपनी ने 12,000 एंप्लॉयस को नौकरियों से निकला था, जिससे कंपनी के लगभग 6% कर्मचारी प्रभावित हुए थे।
संबंधित खबरें
सर्दियों में AC जितना बिल बना देगा गीजर, बिल्कुल न करें ये गलतियां
11 mins agoApple ने जारी किया iOS 27.2 अपडेट, जानें किन iPhones पर करेगा सपोर्ट?
4 hrs agoफिर Jio ने Airtel को पछाड़ा, सितंबर में जुड़े सबसे ज्यादा नए मोबाइल ग्राहक
6 hrs agoApple का नया MacBook Pro हुआ लॉन्च, इतनी है कीमत
7 hrs agoस्विच ऑफ होने पर भी क्या ट्रैक हो सकता है मोबाइल? लोकेशन पता करने के तरीके
7 hrs agoYouTube की टक्कर में Instagram! अपलोड कर सकेंगे 90 मिनट तक का वीडियो
1 day agoखराबी वाले iPhone Duo को बदलकर नया फोन देगा Apple, जानें कैसे?
1 day agoGmail में ऐसे सेट करें ऑटो रिप्लाई, अपने आप जाएगा ईमेल का जवाब
1 day agoApple ने लॉन्च किया नया iPad mini, जानें कीमत और फीचर्स
1 day agoदिवाली से पहले स्मार्टफोन पर बंपर ऑफर्स! सस्ते मिल रहे इन कंपनी के फोन
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines