क्या आपने यूज किया Google का Hidden Weather App? प्लेस्टोर से नहीं ऐसे होगा इंस्टॉल
Google Hidden Weather App: क्या आप जानते हैं कि गूगल का अपना खुद का एक Hidden Weather App भी है। हालांकि ये प्ले स्टोर पर उपलब्ध है।
Edited By Sameer Saini

Edited By Sameer Saini

जब भी Weather ऐप्स की बात आती है, तो एंड्रॉइड यूजर्स के पास इस वक्त बहुत से ऑप्शन मौजूद हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि गूगल का अपना खुद का एक Hidden Weather App भी है जिसका आप यूज कर सकते हैं। इस ऐप को हाल ही में मटेरियल यू डिजाइन के साथ अपडेट किया गया है जो इसे अधिक अट्रैक्टिव और यूजर फ्रेंडली बनाता है। हालांकि, आप इसे प्ले स्टोर से डाउनलोड नहीं कर सकेंगे, क्योंकि यह एक स्टैंडअलोन ऐप नहीं है, बल्कि Google ऐप का एक हिस्सा है। आप भी सोच अगर ऐप प्ले स्टोर पर नहीं है तो कैसे इंस्टॉल होगा। चिंता न करें, क्योंकि इसे फोन पर इंस्टॉल करने का एक आसान तरीका है।
आपने Google का Weather विजेट तो पहले भी देखा होगा। इसका एक सिंपल और इंफॉर्मेटिव यूजर इंटरफेस है जिसका यूज करना काफी आसान है। इसी विजेट को अब आप एक ऐप की तरह भी यूज कर सकते हैं। इसे स्टार्ट करने के लिए, आपको पहले Google ऐप इंस्टॉल करना होगा। कुछ फोन्स में ये ऐप पहले से ही इंस्टॉल होता है, लेकिन अगर आपके फोन में ऐप नहीं है, तो आप इसे Google Play Store से इंस्टॉल कर सकते हैं।
वीडियो से भी जानें इसके बारे में
एक बार ऐप इंस्टॉल होने के बाद Google का मौसम ऐप इंस्टॉल करना काफी आसान हो जाता है। आपको इसके लिए कुछ आसान स्टेप्स को फॉलो करना होगा।
वीडियो से जानें गूगल के 3 सीक्रेट ऐप्स
इतना करते ही अब आपके फोन पर Google का मौसम ऐप इंस्टॉल हो जाएगा। आप इसे नार्मल ऐप की तरह यूज कर सकते हैं और ये Weather ऐप रोजाना, प्रति घंटा पूर्वानुमान, 10-दिन का पूर्वानुमान और अन्य डिटेल्स दिखाता है।
ऐप को हटाना भी आसान है क्योंकि यह एक रियल ऐप नहीं बल्कि एक शॉर्टकट है, इसलिए आप इसे अपने इंस्टॉल किए गए ऐप्स की लिस्ट में भी नहीं देख पाएंगे। इसके बजाय, आपको इसे हटाने के लिए बस वेदर ऐप आइकन को लॉन्ग प्रेस करना होगा। यहां आपको इसे हटाने का ऑप्शन मिलेगा।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: