Google Gemini 3.5 Flash Low: गूगल ने अपने AI कोडिंग प्लेटफॉर्म Antigravity के यूजर्स के लिए नया Gemini 3.5 Flash Low मॉडल लॉन्च किया है. पिछले कुछ समय से यूजर्स लगातार शिकायत कर रहे थे कि छोटे छोटे कामों में भी टोकन बहुत तेजी से खत्म हो रहे हैं, जिससे प्रोजेक्ट बीच में रुकने लगे थे. अब कंपनी ने इस परेशानी को कम करने के लिए ऐसा मॉडल पेश किया है, जो कम टोकन खर्च करेगा और लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सकेगा.
हाल ही में गूगल ने अपने AI प्लेटफॉर्म पर मैसेज बेस्ड सिस्टम हटाकर कंप्यूट बेस्ड यूसेज सिस्टम लागू किया था. इसके बाद कई यूजर्स ने शिकायत की कि सामान्य कोडिंग टास्क में भी जरूरत से ज्यादा टोकन खर्च हो रहे हैं. इसका असर खासतौर पर उन लोगों पर पड़ा जो रोजाना AI टूल्स का ज्यादा इस्तेमाल करते हैं.
यूजर्स की शिकायत के बाद आया नया मॉडल
गूगल डीपमाइंड में Antigravity प्रोजेक्ट को संभाल रहे वरुण मोहन ने एक्स पर जानकारी देते हुए बताया कि यूजर्स की परेशानियों को देखते हुए Gemini 3.5 Flash Low मॉडल तैयार किया गया है. कंपनी के मुताबिक यह नया मॉडल आउटपुट के दौरान लगभग 45 प्रतिशत कम टोकन इस्तेमाल करता है.
कम टोकन खर्च, लेकिन परफॉर्मेंस वही
गूगल का दावा है कि टोकन कम खर्च होने के बावजूद मॉडल की परफॉर्मेंस में कोई कमी नहीं आएगी. खासकर सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग और कोडिंग टास्क में यह पहले की तरह बेहतर रिजल्ट देगा. कंपनी का कहना है कि इससे यूजर्स लंबे समय तक अपने प्रोजेक्ट बिना रुकावट जारी रख सकेंगे.
अब तीन हिस्सों में बांटा गया Flash मॉडल
कंपनी ने अपने Gemini 3.5 Flash मॉडल को अब तीन अलग अलग वेरिएंट में बांट दिया है. पहले वाला मॉडल अब Gemini 3.5 Flash Medium कहलाएगा. इसके अलावा एक High वेरिएंट भी रखा गया है, जिसे भारी और जटिल टास्क के लिए डिजाइन किया गया है. नया Low वेरिएंट रोजमर्रा के साधारण कामों के लिए बेहतर माना जा रहा है.
ये भी पढ़ें-पहली सेल में सस्ता हुआ HMD Vibe 2 5G! 6000mAh बैटरी और 50MP कैमरे वाला फोन अब 9499 रुपये में
फ्री यूजर्स को भी मिला फायदा
गूगल ने सिर्फ नया मॉडल लॉन्च नहीं किया, बल्कि इस हफ्ते सभी प्लान्स का Gemini कोटा भी रीसेट कर दिया है. इसका फायदा फ्री यूजर्स को भी मिलेगा. कंपनी चाहती है कि यूजर्स को AI प्रोजेक्ट्स के दौरान बार बार लिमिट खत्म होने की समस्या का सामना न करना पड़े.
इमेज जनरेशन लिमिट पर भी उठे सवाल
इस बीच कुछ यूजर्स ने इमेज जनरेशन लिमिट को लेकर भी शिकायत की. एक यूजर ने कहा कि Codex पर 1000 तक इमेज बनाई जा सकती हैं, लेकिन Antigravity के Ultra प्लान में सिर्फ 24 इमेज जनरेट करने की अनुमति मिल रही है. इस पर वरुण मोहन ने माना कि मौजूदा लिमिट काफी कम है और इसे बढ़ाने की जरूरत है.
हालांकि कंपनी की तरफ से अभी यह साफ नहीं किया गया है कि इमेज जनरेशन लिमिट कब और कितनी बढ़ाई जाएगी. लेकिन गूगल ने संकेत दिए हैं कि आने वाले समय में यूजर्स को बेहतर एक्सपीरियंस देने के लिए और बदलाव किए जा सकते हैं.
ये भी पढ़ें- AC फिल्टर को कितने दिनों में साफ करना चाहिए? जान लेंगे तो नहीं होगा बड़ा खर्चा
संबंधित खबरें
फेस्टिव सेल में स्मार्ट टीवी खरीदते समय इन 4 बातों का रखें ध्यान
11 hrs agoटेलीकॉम कंपनियों के लिए AI पर नए नियम, TRAI ने जारी किया ड्राफ्ट
11 hrs ago54,990 रुपये में मिल रहा iPhone 17 Pro! यहां मिल रही iPhones पर धांसू डील
14 hrs agoiPhone Air 2 को लेकर सामने आया अपडेट, जानें कब होगा लॉन्च
17 hrs agoWi-Fi Router बार-बार हो रहा है गर्म? कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलतियां
1 day agoमोबाइल यूजर्स के लिए 1 नवंबर से लागू होगा नया नियम, जानें क्या बदलेगा?
1 day agoJio का धांसू प्लान, मिलता है 3GB डेली डेटा और 84 दिन की वैलिडिटी
1 day agoWhatsApp पर आया धासूं फीचर, Status में हुई छोटी गलती अब ऐसे होगी ठीक
1 day agoसरकार ने Apple यूजर्स को चेताया! iPhone, iPad और MacBook तुरंत करें अपडेट
2 days agoपानी गर्म करने के लिए रॉड सही या गीजर? किससे आएगा ज्यादा बिजली बिल
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines