पहली सेल में सस्ता हुआ HMD Vibe 2 5G! 6000mAh बैटरी और 50MP कैमरे वाला फोन अब 9499 रुपये में

10 हजार रुपये से कम कीमत में लॉन्च हुआ HMD का नया 5G फोन पहली सेल में धमाल मचा सकता है. 6000mAh बैटरी, 50MP कैमरा और 120Hz डिस्प्ले जैसे फीचर्स के साथ भारी बैंक डिस्काउंट मिल रहा है, जानते हैं इसके डिटेल्स

HMD
1 / 9

 

HMD का नया बजट 5G स्मार्टफोन HMD Vibe 2 5G आज 26 मई को पहली बार सेल में उपलब्ध होने जा रहा है. ग्राहक इस फोन को Flipkart से दोपहर 12 बजे खरीद सकेंगे. कंपनी ने इस डिवाइस को खासतौर पर उन यूजर्स के लिए पेश किया है जो कम कीमत में बड़ा डिस्प्ले, लंबी बैटरी और 5G कनेक्टिविटी चाहते हैं.

विज्ञापन

दो स्टोरेज वेरिएंट में लॉन्च हुआ फोन

दो स्टोरेज वेरिएंट में लॉन्च हुआ फोन2 / 9

HMD Vibe 2 5G को भारत में दो स्टोरेज ऑप्शन में उतारा गया है. इसका 4GB RAM + 64GB स्टोरेज मॉडल 10,999 रुपये में लॉन्च हुआ है. वहीं 4GB RAM + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 11,999 रुपये रखी गई है.

विज्ञापन

मिलेंगे तीन आकर्षक कलर ऑप्शन

मिलेंगे तीन आकर्षक कलर ऑप्शन3 / 9

यह नया स्मार्टफोन Cosmic Lavender, Nordic Blue और Peach Pink जैसे शानदार कलर ऑप्शन में खरीदा जा सकेगा. कंपनी ने फोन का डिजाइन भी काफी प्रीमियम रखा है, जिसमें पतले बेजल्स देखने को मिलते हैं.

पहली सेल में मिलेगा बैंक डिस्काउंट

पहली सेल में मिलेगा बैंक डिस्काउंट4 / 9

HMD Vibe 2 5G की पहली सेल में ग्राहकों को खास बैंक ऑफर्स भी दिए जा रहे हैं. अगर ग्राहक Axis Bank, HDFC Bank, ICICI Bank या SBI कार्ड से पेमेंट करते हैं, तो उन्हें 1,500 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा. इस ऑफर के बाद फोन की शुरुआती कीमत घटकर 9,499 रुपये रह जाएगी.

विज्ञापन

डिस्प्ले और प्रोसेसर

डिस्प्ले और प्रोसेसर5 / 9

फोन में 6.7 इंच का बड़ा FHD+ डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है. इससे स्क्रॉलिंग और वीडियो देखने का अनुभव काफी स्मूद हो जाता है. HMD Vibe 2 5G में Qualcomm Snapdragon ऑक्टा कोर प्रोसेसर दिया गया है. यह प्रोसेसर रोजमर्रा के काम, मल्टीटास्किंग और नॉर्मल गेमिंग को आसानी से संभाल सकता है. फोन Android 15 पर चलता है और इसमें क्लीन यूजर इंटरफेस मिलता है.

50MP कैमरा और 16MP सेल्फी कैमरा

50MP कैमरा और 16MP सेल्फी कैमरा6 / 9

फोटोग्राफी के लिए इस स्मार्टफोन में 50 मेगापिक्सल का AI सपोर्ट वाला प्राइमरी कैमरा दिया गया है. यह लो लाइट और पोर्ट्रेट फोटोग्राफी को बेहतर बनाने में मदद करता है. वहीं वीडियो कॉलिंग और सेल्फी के लिए 16MP का फ्रंट कैमरा मिलता है.

विज्ञापन

6000mAh बैटरी बनेगी सबसे बड़ी ताकत

6000mAh बैटरी बनेगी सबसे बड़ी ताकत7 / 9

फोन में 6000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जिसे इसकी सबसे बड़ी खासियत माना जा रहा है. कंपनी का दावा है कि यह बैटरी लंबे समय तक बैकअप देने में सक्षम है. साथ ही इसमें 18W वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट भी मिलता है.

स्टोरेज और कनेक्टिविटी फीचर्स

स्टोरेज और कनेक्टिविटी फीचर्स8 / 9

फोन में 8GB RAM और 128GB इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट मिलता है. जरूरत पड़ने पर माइक्रोSD कार्ड की मदद से स्टोरेज बढ़ाया भी जा सकता है. कनेक्टिविटी के लिए इसमें 5G, Wi Fi, Bluetooth, USB Type C पोर्ट और 3.5mm हेडफोन जैक जैसे फीचर्स दिए गए हैं.

विज्ञापन

सिक्योरिटी फीचर्स भी हैं मौजूद

सिक्योरिटी फीचर्स भी हैं मौजूद9 / 9

सिक्योरिटी के लिए HMD Vibe 2 5G में Side Mounted Fingerprint Sensor और Face Unlock सपोर्ट दिया गया है. कम कीमत में मिलने वाले ये फीचर्स इसे बजट 5G सेगमेंट में एक मजबूत विकल्प बना सकते हैं.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Mikita Acharya

Mikita Acharya

मिकिता आचार्य News24 में ऑटो एंड टेक राइटर हैं. पत्रकारिता में उन्हें 6 साल से ज्यादा का अनुभव है. मूल रूप से मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले की रहने वाली मिकिता ने इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के स्कूल और जर्नलिज्म एंड मास कम्यनिकेशन (SJMC, DAVV) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म किया है. वहीं श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, इंदौर से बीएससी की डिग्री ली है. अपने करियर की शुरुआत मिकिता ने 2019 में ईटीवी भारत, हैदराबाद से की, जहां उन्होंने कई ऑटो, टेक के अलावा न्यूज के लिए कॉटेंट लिखा. इसके बाद दैनिक भास्कर सब-एडिटर के तौर पर उन्होंने न्यूज के साथ इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म के लिए भी काम किया. साइंस बैकग्राउंड होने की वजह से ऑटोमोबाइल और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरें लिखने में मिकिता की गहरी रूचि है. News24 में इस पद पर रहते हुए वे ऑटो और टेक्नोलॉजी से जुड़ी प्रोडक्ट लॉन्च, इंडस्ट्री ट्रेंड्स और रिव्यूज पर रोजाना लेख लिख रही हैं. मिकिता ने ऑटो और टेक से जुड़े कई बड़े इवेंट में ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है. वह ऑटो और टेक इंडस्ट्री से जुड़े एक्सपर्ट्स के संपर्क में रहती हैं. कितने साल का अनुभव: 6+ योग्यता : SJMC, DAVV से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में बीएससी पिछला अनुभव: दैनिक भास्कर, ETV भारत
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन