Google के नए फीचर से मिलेगी सुरक्षा, इमरजेंसी कॉल पर भेज सकेंगे लाइव वीडियो और लोकेशन, जानें कैसे

Google ने Android यूजर्स के लिए Emergency Live Video फीचर लॉन्च किया है, जिसकी मदद से यूजर इमरजेंसी कॉल या टेक्स्ट के दौरान अपनी लाइव वीडियो और सटीक लोकेशन इमरजेंसी सर्विसेज के साथ शेयर कर सकते हैं.

Emergency Live Video

Android में आया Emergency Live Video फीचर. (Photo-Google)

विज्ञापन

Emergency Live Video: Google ने Android यूजर्स की सेफ्टी को अगले स्तर पर ले जाने के लिए एक बड़ा कदम उठाया है. कंपनी ने Emergency Live Video नाम का नया फीचर पेश किया है, जिसकी मदद से इमरजेंसी के समय यूजर अपनी लाइव वीडियो सीधे इमरजेंसी सर्विसेज को भेज सकेंगे. इसका सबसे बड़ा फायदा यह है कि फर्स्ट रिस्पॉन्डर्स को तुरंत सही जानकारी मिलेगी और वे बिना देर किए मदद के लिए पहुंच सकेंगे. यह फीचर लोकेशन टेक्नोलॉजी और लाइव वीडियो- दोनों को मिलाकर एक तेज और सटीक सुरक्षा समाधान तैयार करता है.

Emergency Live Video क्या है और कैसे काम करता है?

Advertisment

यह फीचर Android की Emergency Location Services (ELS) पर बेस्ड है. जैसे ही कोई व्यक्ति इमरजेंसी कॉल करता है या टेक्स्ट भेजता है, डिस्पैचर उसके फोन से लाइव वीडियो की रिक्वेस्ट कर सकता है. फोन स्क्रीन पर तुरंत एक प्रॉम्प्ट आता है, और यूजर एक टैप में वीडियो स्ट्रीमिंग शुरू कर सकता है. इससे मौके की स्थिति साफ-साफ दिखाई देती है और बचाव दल तुरंत कार्रवाई कर पाता है.

पूरी तरह सेफ्टी और एन्क्रिप्टेड फीचर

Emergency Live Video पूरी तरह एन्क्रिप्टेड है, यानी वीडियो केवल इमरजेंसी सर्विसेज़ ही देख सकती हैं. यूजर चाहे तो वीडियो कभी भी रोक सकता है. यह प्राइवेसी और सुरक्षा को ध्यान में रखकर बनाया गया फीचर है, ताकि किसी भी जानकारी का दुरुपयोग न हो.

विज्ञापन

इस फीचर की तकनीक कैसे काम करती है?

Google ने इस फीचर में Android Fused Location Provider और ऑन-डिवाइस लोकेशन कैलकुलेशन का इस्तेमाल किया है. GPS, मोबाइल नेटवर्क, Wi-Fi और फोन के सेंसर इन सभी के सिग्नल मिलकर यूजर की सटीक लोकेशन तय करते हैं. जब यह सटीक लोकेशन लाइव कैमरा फीड के साथ जुड़ती है, तो इमरजेंसी टीम को स्थिति की पूरी तस्वीर साफ दिख जाती है और सही निर्णय लेना आसान हो जाता है.

विज्ञापन

कोई सेटअप की जरूरत नहीं

इस फीचर को इस्तेमाल करने के लिए यूजर को फोन में कोई सेटिंग बदलने की जरूरत नहीं है. इमरजेंसी कॉल या टेक्स्ट करते ही यह फीचर अपने आप एक्टिव हो जाता है और केवल एक बटन दबाकर वीडियो भेजी जा सकती है. क्रिटिकल समय में यह सरल तरीका बेहद कारगर साबित होगा.

विज्ञापन

किन डिवाइसों पर मिलेगा यह फीचर?

Google ने शुरुआत में यह फीचर Android 8 या उससे ऊपर के स्मार्टफोन्स में उपलब्ध कराया है, बशर्ते उनमें Google Play Services हो. Emergency Live Video फिलहाल अमेरिका, जर्मनी के कुछ हिस्सों और मैक्सिको में उपलब्ध है. यह Android के उन सुरक्षा फीचर्स में शामिल हो गया है, जैसे Car Crash Detection, Fall Detection, Satellite SOS और Emergency Location Service. आने वाले समय में Google इसे और देशों में भी लॉन्च करेगा.

विज्ञापन

विज्ञापन
Tags:

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Mikita Acharya

Mikita Acharya

मिकिता आचार्य News24 में ऑटो एंड टेक राइटर हैं. पत्रकारिता में उन्हें 6 साल से ज्यादा का अनुभव है. मूल रूप से मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले की रहने वाली मिकिता ने इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के स्कूल और जर्नलिज्म एंड मास कम्यनिकेशन (SJMC, DAVV) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म किया है. वहीं श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, इंदौर से बीएससी की डिग्री ली है. अपने करियर की शुरुआत मिकिता ने 2019 में ईटीवी भारत, हैदराबाद से की, जहां उन्होंने कई ऑटो, टेक के अलावा न्यूज के लिए कॉटेंट लिखा. इसके बाद दैनिक भास्कर सब-एडिटर के तौर पर उन्होंने न्यूज के साथ इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म के लिए भी काम किया. साइंस बैकग्राउंड होने की वजह से ऑटोमोबाइल और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरें लिखने में मिकिता की गहरी रूचि है. News24 में इस पद पर रहते हुए वे ऑटो और टेक्नोलॉजी से जुड़ी प्रोडक्ट लॉन्च, इंडस्ट्री ट्रेंड्स और रिव्यूज पर रोजाना लेख लिख रही हैं. मिकिता ने ऑटो और टेक से जुड़े कई बड़े इवेंट में ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है. वह ऑटो और टेक इंडस्ट्री से जुड़े एक्सपर्ट्स के संपर्क में रहती हैं. कितने साल का अनुभव: 6+ योग्यता : SJMC, DAVV से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में बीएससी पिछला अनुभव: दैनिक भास्कर, ETV भारत
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ