---विज्ञापन---

गैजेट्स

इंटरनेट बंद? लो नेटवर्क? ऐसे करें ऑफलाइन UPI पेमेंट, बस 30 सेकंड में ट्रांजैक्शन पूरा, जानें तरीका

क्या आप जानते हैं अब आप बिना इंटरनेट या ऑफलाइन भी UPI पेमेंट कर सकते हैं. इस फीचर से लो नेटवर्क एरिया, या अचानक डेटा खत्म होने पर पेमेंट नहीं करने जैसी परेशानियां खत्म हो जाएंगी. जानते हैं क्या है इसका तरीका.

Offline UPI Payment: आज के समय में UPI पेमेंट हमारी हर रोज की जरूर बन चुका है, लेकिन कई बार ऐसी कंडिशन आ जाती है जब इंटरनेट नहीं होता- जैसे लो नेटवर्क एरिया, मोबाइल डेटा खत्म होना या फिर नॉर्मल फीचर फोन इस्तेमाल करना. ऐसे समय में भी अगर आपको तुरंत पैसे भेजने हों, तो इसका समाधान है ऑफलाइन UPI पेमेंट.

यह सुविधा *99# सर्विस के जरिए चलती है और इसमें इंटरनेट की जरूरत नहीं पड़ती. नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) ने इसे खास तौर पर उन यूजर्स के लिए शुरू किया था जिन्हें बेसिक फोन से भी बैंकिंग सुविधाएं मिल सकें. आइए जानते हैं ऑफलाइन UPI क्या है, कैसे सेटअप होता है और कैसे इसका इस्तेमाल करके पेमेंट किया जाता है.

---विज्ञापन---

ऑफलाइन UPI क्या है?

ऑफलाइन UPI एक USSD बेस्ड सर्विस है जो *99# डायल करने पर काम करती है. यह किसी भी बैंक से रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर चलती है और इसमें इंटरनेट या वाई-फाई की जरूरत नहीं होती.

  • 83 बैंकों और 4 टेलिकॉम कंपनियों पर उपलब्ध
  • 13 भाषाओं में सर्विस उपलब्ध
  • हर लेनदेन लिमिट: 5,000 रुपये
  • प्रत्येक ट्रांजैक्शन पर 0.50 का सर्विस चार्ज

ऑफलाइन UPI कैसे सेट करें?

---विज्ञापन---

इस सुविधा का इस्तेमाल करने से पहले इसे रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक्टिवेट करना जरूरी है. नीचे दिए स्टेप्स फॉलो करें-

स्टेप 1: अपने फोन से *99# डायल करें.
स्टेप 2: स्क्रीन पर दिख रही 13 भाषाओं में से अपनी पसंद की भाषा चुनें.
स्टेप 3: अब अपने बैंक का IFSC कोड दर्ज करें.
स्टेप 4: जिस बैंक अकाउंट को लिंक करना है, उसके सामने दिए नंबर (1, 2, आदि) को चुनें.
स्टेप 5: वेरिफिकेशन के लिए डेबिट कार्ड के आखिरी 6 डिजिट और उसकी expiry date डालें.
स्टेप 6: डिटेल्स वेरिफाई होते ही ऑफलाइन UPI फीचर आपके नंबर पर एक्टिवेट हो जाएगा.

---विज्ञापन---

ऑफलाइन UPI पेमेंट कैसे करें?

स्टेप 1: रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से *99# डायल करें.
स्टेप 2: मेन्यू से “1” दबाकर “Send Money” चुनें.
स्टेप 3: रिसीवर की डिटेल भरें- UPI ID, UPI मोबाइल नंबर या बैंक अकाउंट + IFSC
स्टेप 4: जितनी रकम भेजनी है, वह दर्ज करें (5,000 से ज्यादा नहीं).
स्टेप 5: अंत में अपनी UPI PIN डालकर ट्रांजैक्शन पूरा करें.

---विज्ञापन---

क्या ध्यान रखना जरूरी है?

  • यह सुविधा सिर्फ बैंक से रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर ही काम करती है.
  • एक ट्रांजैक्शन की लिमिट 5,000 है.
  • हर ट्रांजैक्शन पर 0.50 शुल्क लगता है.
  • यह 13 भाषाओं में उपलब्ध है.
  • इंटरनेट की कोई जरूरत नहीं.
  • सर्विस बंद करनी हो तो *99# डायल करके मेन्यू से ऑप्शन चुनें.

ऑफलाइन UPI क्यों है फायदेमंद?

---विज्ञापन---
  • लो नेटवर्क एरिया में भी पेमेंट हो जाता है.
  • फीचर फोन पर भी UPI चलती है.
  • इमरजेंसी हालात में काफी उपयोगी.
  • इंटरनेट पर निर्भरता कम करता है.

ये भी पढ़ें- WhatsApp पर स्पैम और अनचाहे नंबरों को ऐसे करें ब्लॉक, सबसे आसान तरीका

First published on: Dec 11, 2025 11:18 AM

End of Article

About the Author

Mikita Acharya

Mikita Acharya (मिकिता आचार्य): इन्होंने पत्रकारिता की डिग्री देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर के स्कूल ऑफ जर्नालिज्म से 2019 में पूरी की। इसी साल अपने करियर की शुरुआत ETV Bharat के स्टेट डेस्क से की। मिकिता ने दैनिक भास्कर में 3 साल से ज्यादा समय तक काम करते हुए जमीनी रिपोर्टिंग से लेकर डिजिटल प्लेटफॉर्म तक अपनी मजबूत पकड़ बनाई। बाद में उन्होंने पंजाब केसरी ग्रुप के साथ भी काम किया। पत्रकारिता में 5.5 साल के अनुभव के साथ वर्तमान में ये News 24 में सीनियर कॉन्टेंट राइटर हैं और यहां ऑटो व टेक बीट को कवर करती हैं। तेज रफ्तार ऑटोमोबाइल दुनिया और बदलती टेक्नोलॉजी को सरल भाषा में पेश करना इनकी खासियत है।

Read More

Mikita Acharya

Mikita Acharya (मिकिता आचार्य): इन्होंने पत्रकारिता की डिग्री देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर के स्कूल ऑफ जर्नालिज्म से 2019 में पूरी की। इसी साल अपने करियर की शुरुआत ETV Bharat के स्टेट डेस्क से की। मिकिता ने दैनिक भास्कर में 3 साल से ज्यादा समय तक काम करते हुए जमीनी रिपोर्टिंग से लेकर डिजिटल प्लेटफॉर्म तक अपनी मजबूत पकड़ बनाई। बाद में उन्होंने पंजाब केसरी ग्रुप के साथ भी काम किया। पत्रकारिता में 5.5 साल के अनुभव के साथ वर्तमान में ये News 24 में सीनियर कॉन्टेंट राइटर हैं और यहां ऑटो व टेक बीट को कवर करती हैं। तेज रफ्तार ऑटोमोबाइल दुनिया और बदलती टेक्नोलॉजी को सरल भाषा में पेश करना इनकी खासियत है।

Read More
संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.
Sponsored Links by Taboola