Google Chrome यूजर्स के लिए बुरी खबर! अब देखने पड़ सकते हैं विज्ञापन; जानें क्यों

Google Chrome New Update: गूगल क्रोम यूजर्स के लिए बुरी खबर है। दरअसल कंपनी ने अपने एक्सटेंशन फ्रेमवर्क को अपडेट किया है जिसके बाद अब कई पुराने एक्सटेंशन बंद हो गए हैं। इसका सबसे ज्यादा असर Ad ब्लॉकर एक्सटेंशन पर देखने को मिला है। चलिए इसके बारे में जानें…

Google Chrome

Google Chrome

विज्ञापन

Google Chrome New Update: गूगल के लेटेस्ट क्रोम अपडेट ने uBlock Origin सहित कई Ad ब्लॉकर्स एक्सटेंशन को ब्लॉक कर दिया है। यह बदलाव सर्च दिग्गज द्वारा एक नए एक्सटेंशन फ्रेमवर्क, Manifest V3 पर जाने के बाद हुआ है। सिक्योरिटी और प्राइवेसी में सुधार के लिए इस अपडेट को रोल आउट किया जा रहा है, लेकिन इसने उन फंक्शनैलिटीज को भी हटा दिया है जिन पर Ad ब्लॉकर डिपेंड करते हैं। ऐसे में अगर आप भी कोई Ad ब्लॉकर यूज कर रहे थे तो अब आपको कई जगह विज्ञापन देखने को मिल सकते हैं। चलिए इसके बारे में विस्तार से जानें…

पुराने एक्सटेंशन किए ब्लॉक

Reddit और X पर लोगों ने क्रोम द्वारा पुराने एक्सटेंशन को ब्लॉक करने की सूचना दी है। ब्राउजर के टास्कबार में एक्सटेंशन टैब के अंदर एक नोटिस दिखाई देता है, जो यूजर्स को सूचित करती है कि ऐड-ऑन को बंद कर दिया गया है और अब ब्राउजर इसका सपोर्ट नहीं करता है।

Advertisment

Google Chrome Update

Google का नया एक्सटेंशन फ्रेमवर्क

Manifest V3 क्रोम एक्सटेंशन के लिए Google का अपडेट है। इसका उद्देश्य Security, Privacy और Performance में सुधार करना है। कंपनी का कहना है कि इस बदलाव का उद्देश्य मालिसियस एक्सटेंशन के जोखिमों को कम करना और संभावित डेटा दुरुपयोग को लिमिटेड करना है।

विज्ञापन

ये एक्सटेंशन हुआ ब्लॉक

वर्ज की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि जैसे-जैसे गूगल मैनिफेस्ट V2 को स्टेप बाय स्टेप बंद कर रहा है, क्रोम यूजर्स देख रहे हैं कि uBlock Origin सहित पॉपुलर एक्सटेंशन बंद हो गए हैं। कोई भी एक्सटेंशन जो मैनिफेस्ट V3 में कंवर्ट नहीं हुआ है या नहीं हो सकता है, उसे बंद किया जा रहा है, जिससे यूजर्स के पास लिमिटेड ऑप्शन रह गए हैं।

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ