हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB

आपके सिस्टम में बिना बताए 4GB का फाइल डाउनलोड कर रहा Google Chrome, ये सेटिंग कर रोकें

क्या आपके लैपटॉप की स्टोरेज अचानक कम हो रही है? रिपोर्ट्स के मुताबिक Google Chrome चुपचाप 4GB की AI फाइल डाउनलोड कर रहा है. जानिए यह फाइल क्या है, कहां सेव होती है और इसे हमेशा के लिए कैसे डिलीट किया जा सकता है.

विज्ञापन
Chrome चुपचाप डाउनलोड कर रहा 4GB की फाइल! (AI Generated Image)

Google Chrome AI File Downloading: गूगल क्रोम को दुनिया का सबसे ज्यादा इस्तेमाल होने वाला ब्राउजर माना जाता है, लेकिन हाल ही में इससे जुड़ी एक रिपोर्ट ने कई यूजर्स की चिंता बढ़ा दी है. रिपोर्ट में दावा किया गया कि क्रोम चुपचाप डिवाइस में करीब 4GB की एक बड़ी AI फाइल डाउनलोड कर रहा है. खास बात यह है कि ज्यादातर यूजर्स को इसकी जानकारी तक नहीं मिलती. अगर आपके लैपटॉप या कंप्यूटर की स्टोरेज अचानक कम हो रही है, तो इसके पीछे यही फाइल वजह हो सकती है. अच्छी बात यह है कि चाहें तो आप इसे डिलीट भी कर सकते हैं.

कौन-सी है ये 4GB वाली फाइल?

रिपोर्ट्स के मुताबिक इस फाइल का नाम weights.bin है. बताया जा रहा है कि यह फाइल गूगल के Gemini Nano ऑन-डिवाइस AI मॉडल से जुड़ी हुई है. यह AI मॉडल फोन या कंप्यूटर में ही काम करता है और “Help Me Write”, ऑटोफिल सुझाव और स्कैम डिटेक्शन जैसे फीचर्स को सपोर्ट करता है. इसकी वजह से कई AI फीचर्स इंटरनेट के बिना भी काम कर पाते हैं.

कम स्टोरेज वाले यूजर्स की बढ़ी परेशानी

यह फाइल उन लोगों के लिए ज्यादा परेशानी बन सकती है जिनके डिवाइस में स्टोरेज और RAM कम है. करीब 4GB की यह फाइल सिस्टम में काफी जगह घेर लेती है. कई यूजर्स को पता भी नहीं चलता और उनकी स्टोरेज धीरे-धीरे भरने लगती है. हालांकि अगर आप चाहें तो इस फाइल को हटाकर स्टोरेज खाली कर सकते हैं.

विज्ञापन

आखिर इस फाइल में क्या होता है?

दरअसल weights.bin फाइल Gemini Nano AI सिस्टम का हिस्सा मानी जा रही है. गूगल इसे कुछ AI फीचर्स को लोकली रन कराने के लिए इस्तेमाल करता है. रिपोर्ट्स में कहा गया है कि यह फाइल Chrome के एप्लिकेशन डेटा फोल्डर में सेव होती है और नया Chrome वर्जन अपडेट होने के बाद दिखाई देती है. सबसे बड़ी बात यह है कि इसे डाउनलोड करने से पहले यूजर को किसी तरह का अलर्ट नहीं मिलता.

MacBook यूजर्स ऐसे करें चेक

अगर आप MacBook इस्तेमाल करते हैं, तो सबसे पहले Application Support सेक्शन खोलें. इसके बाद Google फोल्डर में जाएं और फिर Chrome सेक्शन ओपन करें. अब Default ऑप्शन में जाकर “OptGuideOnDeviceModel” नाम का फोल्डर खोजें. अगर वहां weights.bin फाइल दिखती है, तो इसका मतलब यह फाइल आपके सिस्टम में डाउनलोड हो चुकी है.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- हैकर्स के निशाने पर Google Chrome यूजर्स, सरकार ने दी चेतावनी, जानें कैसे बचें

Windows यूजर्स कैसे ढूंढें फाइल?

Windows यूजर्स को File Explorer ओपन करना होगा. इसके बाद एड्रेस बार में “%LOCALAPPDATA%\Google\Chrome\User Data” पेस्ट करें. यहां आपको “OptGuideOnDeviceModel” नाम का फोल्डर मिलेगा. इसी फोल्डर के अंदर weights.bin फाइल मौजूद रहती है.

विज्ञापन

सिर्फ डिलीट करने से नहीं बनेगी बात

अगर आप केवल फाइल डिलीट कर देंगे, तो Chrome इसे दोबारा डाउनलोड कर सकता है. इसलिए इसे रोकने के लिए Chrome के On-device AI फीचर को बंद करना जरूरी है. इसके लिए Chrome Settings में जाएं और On-device AI ऑप्शन को डिसेबल कर दें. इसके बाद आप weights.bin फाइल को डिलीट कर सकते हैं.

स्टोरेज बचाने का आसान तरीका

अगर आपके डिवाइस में कम स्टोरेज है और आप AI फीचर्स इस्तेमाल नहीं करते, तो इस फाइल को हटाना आपके लिए फायदेमंद हो सकता है. इससे सिस्टम की स्टोरेज खाली होगी और कई मामलों में डिवाइस की परफॉर्मेंस भी बेहतर महसूस हो सकती है.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- Instagram Instant: इंस्टाग्राम पर आया Snapchat जैसा फीचर,अब फोटो खुद हो जाएगी डिलीट

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

Sponsored Links by Taboola