Instagram Instant: इंस्टाग्राम पर आया Snapchat जैसा फीचर,अब फोटो खुद हो जाएगी डिलीट

Instagram ने Snapchat को टक्कर देने के लिए नया Instants फीचर लॉन्च किया है. अब यूजर्स बिना एडिट की गई रियल टाइम फोटो दोस्तों को भेज सकेंगे, जो देखने के बाद अपने आप गायब हो जाएगी.

INstagram (6)

Instagram Instants लॉन्च! बिना एडिट फोटो भेजो.

विज्ञापन

Instagram Instants: इंस्टाग्राम अब सिर्फ फोटो और रील्स शेयर करने का प्लेटफॉर्म नहीं रह गया है, बल्कि यह लगातार ऐसे फीचर्स ला रहा है जो यूजर्स के एक्सपीरियंस को और मजेदार बना दें. अब कंपनी ने एक नया फीचर लॉन्च किया है, जिसका नाम Instants है. यह फीचर खास तौर पर उन लोगों के लिए लाया गया है जो बिना ज्यादा एडिटिंग और फिल्टर के अपनी रियल लाइफ मोमेंट्स दोस्तों के साथ शेयर करना पसंद करते हैं. खास बात यह है कि इसमें भेजी गई फोटो कुछ समय बाद अपने आप गायब भी हो जाएगी.

Instants फीचर क्या है?

मेटा के स्वामित्व वाले इंस्टाग्राम ने अपने यूजर्स के लिए Instants नाम का नया फीचर पेश किया है. इसकी मदद से यूजर्स बिना एडिट की गई फोटो सीधे अपने क्लोज फ्रेंड्स के साथ शेयर कर पाएंगे. यह फीचर स्नैपचैट की तरह काम करता है, जहां फोटो देखने के बाद अपने-आप गायब हो जाती है.

विज्ञापन

रियल टाइम में फोटो शेयर करने की सुविधा

कंपनी के मुताबिक Instants फीचर का मकसद लोगों को उसी समय की असली और नैचुरल तस्वीरें शेयर करने का अनुभव देना है. इसमें यूजर्स सिर्फ उसी वक्त क्लिक की गई फोटो भेज पाएंगे. यानी इसमें पुरानी फोटो या पहले से सेव तस्वीरें शेयर नहीं की जा सकेंगी.

Photo-Instagram

24 घंटे में गायब हो जाएगी फोटो

Meta ने बताया कि इस फीचर के जरिए भेजी गई तस्वीरें देखने के बाद या फिर 24 घंटे के अंदर अपने आप डिलीट हो जाएंगी. कंपनी का कहना है कि यह फीचर परफेक्ट और एडिटेड पोस्ट के बजाय अचानक से शेयर किए गए असली मोमेंट्स पर ज्यादा फोकस करता है.

विज्ञापन

GenZ को ध्यान में रखकर लाया गया फीचर

कंपनी के अनुसार आजकल ज्यादातर GenZ पब्लिक पोस्ट की बजाय प्राइवेट मैसेजिंग को ज्यादा पसंद कर रहे हैं. ऐसे में Instants फीचर उन्हें अपने खास दोस्तों के साथ तुरंत फोटो शेयर करने का नया तरीका देगा.

Photo-Instagram

गैलरी से फोटो अपलोड नहीं कर पाएंगे

इस फीचर में यूजर्स को सिर्फ उसी समय फोटो क्लिक करके भेजने का ऑप्शन मिलेगा. फोन की गैलरी से कोई भी पुरानी फोटो अपलोड नहीं की जा सकेगी. फोटो भेजने से पहले यूजर्स सिर्फ उसमें कैप्शन जोड़ पाएंगे.

विज्ञापन

रिएक्शन और रिप्लाई की सुविधा भी मिलेगी

फोटो देखने वाले यूजर्स उस पर इमोजी रिएक्शन भेज सकते हैं. इसके अलावा वे रिप्लाई भी कर पाएंगे और Instants को आगे शेयर भी कर सकेंगे. सभी जवाब Instagram DM में दिखाई देंगे.

Photo-Meta

फीचर में दी गई हैं कई लिमिटेशन

Instants फीचर में फोटो एडिट करने का विकल्प नहीं दिया गया है. इसके अलावा स्क्रीनशॉट या स्क्रीन रिकॉर्डिंग जैसी सुविधा भी इसमें मौजूद नहीं होगी. अगर सामने वाला यूजर फोटो देख लेता है, तो उसे वापस Undo भी नहीं किया जा सकेगा.
हालांकि फोटो यूजर को दिखाई नहीं देगी, लेकिन कंपनी के मुताबिक सभी Instants एक प्राइवेट आर्काइव में एक साल तक सेव रहेंगे. इससे जरूरत पड़ने पर यूजर बाद में उन्हें एक्सेस कर सकता है.

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Mikita Acharya

Mikita Acharya

मिकिता आचार्य News24 में ऑटो एंड टेक राइटर हैं. पत्रकारिता में उन्हें 6 साल से ज्यादा का अनुभव है. मूल रूप से मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले की रहने वाली मिकिता ने इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के स्कूल और जर्नलिज्म एंड मास कम्यनिकेशन (SJMC, DAVV) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म किया है. वहीं श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, इंदौर से बीएससी की डिग्री ली है. अपने करियर की शुरुआत मिकिता ने 2019 में ईटीवी भारत, हैदराबाद से की, जहां उन्होंने कई ऑटो, टेक के अलावा न्यूज के लिए कॉटेंट लिखा. इसके बाद दैनिक भास्कर सब-एडिटर के तौर पर उन्होंने न्यूज के साथ इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म के लिए भी काम किया. साइंस बैकग्राउंड होने की वजह से ऑटोमोबाइल और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरें लिखने में मिकिता की गहरी रूचि है. News24 में इस पद पर रहते हुए वे ऑटो और टेक्नोलॉजी से जुड़ी प्रोडक्ट लॉन्च, इंडस्ट्री ट्रेंड्स और रिव्यूज पर रोजाना लेख लिख रही हैं. मिकिता ने ऑटो और टेक से जुड़े कई बड़े इवेंट में ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है. वह ऑटो और टेक इंडस्ट्री से जुड़े एक्सपर्ट्स के संपर्क में रहती हैं. कितने साल का अनुभव: 6+ योग्यता : SJMC, DAVV से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में बीएससी पिछला अनुभव: दैनिक भास्कर, ETV भारत
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ