Google's Birthday Today: 27 साल का हुआ सबसे बड़ा सर्च इंजन, खास डूडल से किया स्पेशल थैंक्स 

आज गूगल का 27वां बर्थ-डे है. आइए जानते हैं गैराज से शुरू होकर टेक दिग्गज बनने तक का सफर, पहले डूडल की हिस्ट्री.

27 साल का गूगल

27 साल का गूगल. (News 24 GFX)

विज्ञापन

Google’s Birthday Today: आज दुनिया का सबसे बड़ा सर्च इंजन गूगल अपना 27वां बर्थ-डे मना रहा है. इस खास मौके पर गूगल ने अपने होमपेज पर एक खास डूडल लगाया है, जिसमें उसकी पहली पुरानी लोगो दिखाई गई है. ये डूडल केवल एक लोगो नहीं, बल्कि उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद है जिन्होंने सालों से गूगल पर भरोसा किया.

क्यों 27 सितंबर को ही मनाता है गूगल अपना जन्मदिन?

शायद आपको यह जानकर हैरानी हो कि गूगल की सरकारी शुरुआत यानी उसका रजिस्ट्रेशन 4 सितंबर 1998 को हुआ था. लेकिन अब गूगल हर साल 27 सितंबर को ही अपना जन्मदिन मनाता है. इसकी वजह ये है कि गूगल ने पहली बार इसी तारीख को एक डूडल के जरिए अपनी सालगिरह मनाई थी. तब से यही दिन उसकी पहचान बन गया.

Advertisment

एक गैराज से शुरुआत और बना दुनिया का टेक लीडर

गूगल की शुरुआत दो स्टूडेंट्स लैरी पेज और सर्गे ब्रिन ने स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी में एक रिसर्च प्रोजेक्ट के रूप में की थी. उनका सपना था दुनिया की सारी जानकारी को व्यवस्थित करके सबके लिए उपयोगी बनाना. एक छोटे से गैराज से शुरू हुई यह कंपनी आज एक बड़ी टेक्नोलॉजी कंपनी बन चुकी है. 

गूगल अब नहीं रहा सिर्फ सर्च इंजन 

आज गूगल सिर्फ एक सर्च इंजन नहीं है. यह कई क्षेत्रों में काम कर रहा है- जैसे कि क्लाउड कंप्यूटिंग, ऑनलाइन विज्ञापन, यूट्यूब, एंड्रॉइड, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और बहुत कुछ. गूगल की पैरेंट कंपनी Alphabet Inc. के तहत, यह लगातार नई तकनीकों की खोज कर रहा है.

सुंदर पिचाई की लीडरशिप 

भारतीय मूल के सुंदर पिचाई की लीडरशिप में गूगल ने क्वांटम कंप्यूटिंग, मशीन लर्निंग और ई-कॉमर्स जैसे क्षेत्रों में भी अपने कदम मजबूत किए हैं. कंपनी अब केवल जानकारी देने वाली संस्था नहीं रही, बल्कि टेक्नोलॉजी की दिशा तय करने वाला नेता बन गई है.

विज्ञापन

Google Doodle

पहला गूगल डूडल 1998 में Burning Man Festival के लिए बनाया गया था. तब से अब तक हजारों डूडल बनाए गए हैं, जो वैज्ञानिकों, कलाकारों, त्योहारों और ऐतिहासिक घटनाओं को सम्मान देते हैं.

विज्ञापन

इस साल का डूडल- Nostalgia

गूगल के 27वें जन्मदिन पर जो डूडल बनाया गया है, वह हमें 1998 की पहली लोगो की याद दिलाता है. यह डूडल हमें बताता है कि कैसे एक छोटा आइडिया समय के साथ दुनिया की सबसे बड़ी कंपनियों में बदल गया. यह डूडल एक तरह से गूगल की उस यात्रा का प्रतीक है, जिसमें उसके उपयोगकर्ता ही असली हीरो हैं.

Google Pay ने दिखाई 4.1 करोड़ बार ठगी की चेतावनी

इस बीच, गूगल पे ने अपने यूजर्स की सुरक्षा के लिए बड़ा कदम उठाया है. कंपनी के अनुसार, इस साल अब तक 4.1 करोड़ बार ऐसे ट्रांजैक्शनों पर चेतावनी दी गई है जो ठगी की आशंका वाले थे. यह दिखाता है कि गूगल सिर्फ नई टेक्नोलॉजी नहीं ला रहा, बल्कि अपने यूजर्स की सेफ्टी को भी उतनी ही अहमियत दे रहा है.

विज्ञापन

गूगल के कुछ फैक्ट

  • स्थापना: 4 सितंबर 1998
  • पहला डूडल: 1998, Burning Man Festival
  • पैरेंट कंपनी: Alphabet Inc. (2015 से)
  • CEO: सुंदर पिचाई
  • हेडक्वार्टर: माउंटेन व्यू, कैलिफोर्निया
  • Google: Global Organization of Oriented Group Language of Earth

‘एक धन्यवाद’

27 साल पहले एक साधारण से आइडिया के साथ शुरू हुआ गूगल, आज करोड़ों लोगों की जिंदगी का अहम हिस्सा बन चुका है. चाहे पढ़ाई हो, काम हो, या जीवन के सवाल- गूगल हर जगह हमारे साथ है. इस मौके पर गूगल ने अपने डूडल के जरिए हम सभी को एक ही बात कही- ‘सालों से हमारे साथ खोज करने के लिए धन्यवाद.’

विज्ञापन
Tags:

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Mikita Acharya

Mikita Acharya

मिकिता आचार्य News24 में ऑटो एंड टेक राइटर हैं. पत्रकारिता में उन्हें 6 साल से ज्यादा का अनुभव है. मूल रूप से मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले की रहने वाली मिकिता ने इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के स्कूल और जर्नलिज्म एंड मास कम्यनिकेशन (SJMC, DAVV) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म किया है. वहीं श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, इंदौर से बीएससी की डिग्री ली है. अपने करियर की शुरुआत मिकिता ने 2019 में ईटीवी भारत, हैदराबाद से की, जहां उन्होंने कई ऑटो, टेक के अलावा न्यूज के लिए कॉटेंट लिखा. इसके बाद दैनिक भास्कर सब-एडिटर के तौर पर उन्होंने न्यूज के साथ इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म के लिए भी काम किया. साइंस बैकग्राउंड होने की वजह से ऑटोमोबाइल और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरें लिखने में मिकिता की गहरी रूचि है. News24 में इस पद पर रहते हुए वे ऑटो और टेक्नोलॉजी से जुड़ी प्रोडक्ट लॉन्च, इंडस्ट्री ट्रेंड्स और रिव्यूज पर रोजाना लेख लिख रही हैं. मिकिता ने ऑटो और टेक से जुड़े कई बड़े इवेंट में ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है. वह ऑटो और टेक इंडस्ट्री से जुड़े एक्सपर्ट्स के संपर्क में रहती हैं. कितने साल का अनुभव: 6+ योग्यता : SJMC, DAVV से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में बीएससी पिछला अनुभव: दैनिक भास्कर, ETV भारत
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ