Gmail Tips and Tricks: पिछले कुछ सालों से ऑनलाइन फ्रॉड (Online Fraud) के मामले काफी देखने को मिल रहे हैं। अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर हैकर्स एक्टीव हो गए हैं। इनमें से एक प्लेटफॉर्म जीमेल (Gmail) भी है जिससे जुड़े फ्रॉड के मामले देखे जा रहे हैं। ये एक ऐसा प्लेटफॉर्म है जो ऑफिशियल वर्क के लिए खासतौर पर इस्तेमाल किया जाता है।
अभी पढ़ें – Noise ने लॉन्च की तगड़े फीचर की Vision 2 Buzz Smartwatch, जानिए कीमत और खासियत
जीमेल पर स्पैम ई-मेल (Spam Email) या फिशिंग मेल्स (Phishing Mails) से हैकर्स धोखाधड़ी जैसी वारदात को अंजाम दे रहे हैं। अगर आप भी जीमेल (Gmail Spam Email Tips) का यूज करते हैं तो आपको कुछ बातों का खास ध्यान रखना चाहिए और टिप्स को अपनाकर ऑनलाइन फ्रोड से बच सकते हैं। आइए जीमेल के टिप्स एंड ट्रिक्स (Gmail Tips and Tricks in Hindi) बताते हैं।
स्पैम ईमेल (Spam Email)
फ्रॉडस्टर से बचने के लिए जरूरी है कि आपको स्पैम ईमेल की पहचान हो। जीमेल पर स्पैम ईमेल की पहचान करने या उसे हटाने के लिए आप फिल्टर का यूज कर सकते हैं। इसके लिए आप जीमेल सर्च में unsubscribe टाइप कर दें। इसके बाद आपको अनसब्सक्राइब और स्पैम मेल की पूरी लिस्ट शो हो जाएगी। इन्हें आप सिलेक्ट कर डिलीट कर सकते हैं। इससे पहले एक बार जरूर ध्यान दें कि इसमें कोई जरूरी मेल तो नहीं है।
दो ईमेल आईडी का करें यूज (use Two Email ID)
ऑनलाइन फ्रॉड से बचने के आप अलग-अलग दो ईमेल आईडी का यूज कर सकते हैं। इसमें अपनी एक ईमेल को आप प्राइमरी और दूसरे को सेकेंडरी बना सकते हैं। अपनी सेकेंडरी ईमेल आईडी का यूज आप शॉपिंग, टिकट बुकिंग आदि अन्य कामों के लिए कर सकते हैं। वहीं, प्राइमरी ईमेल का यूज आप बैंक, स्मार्टफोन समेत अन्य ऑफिशियल काम के लिए किया जा सकता है। ऐसे में आप काफी हद तक फ्रॉड से बचकर रह सकेंगे।
अभी पढ़ें – Apple की Watch Ultra ने बचाई एक शख्स की जान, जानिए कैसे?
ईमेल करें अनसब्सक्राइब (How to unsubscribe Email)
अगर आपके मेल पर एक ही ईमेल बार-बार आ रहा है तो ऐसे में आप अनसब्सक्राइब कर सकते हैं। ऐसे में आपको इन अकाउंट से मेल नहीं आएंगे। अगर आप अनसब्सक्राइब करना चाहते हैं तो इसके लिए ईमेल को सिलेक्ट करें और फिर डिलीट के साइड में Report spam and unsubscribe विकल्प को चुन लें। इसके बाद आपके पास अनसब्सक्राइब की ओर से मेल आने बंद हो जाएंगे।
अभी पढ़ें – गैजेट्स से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
Airtel के 348 और 349 वाले प्लान में कौन बेहतर? अंतर सिर्फ 1 रुपये का!
5 hrs agoGoogle Fitbit Air या Fitbit Edge कौन-सा फिटनेस ट्रैकर है आपके लिए बेहतर?
7 hrs agoApple ने लॉन्च किए तीन नए धांसू प्रोडक्ट्स, जानें कीमत और फीचर्स
9 hrs agoसर्दियों में कौन-सा रूम हीटर रहेगा बेस्ट? खरीदने में न करें ये गलती
1 day agoAC और फ्रिज चलाने के बाद भी कम आएगा बिजली बिल! बदल लें ये 3 आदतें
1 day agoWhatsApp में मिलेगा Schedule Message का धांसू फीचर, जानें कब कर सकेंगे यूज
1 day agoApple का Welcome Home इवेंट आज, लॉन्च होंगे ये 3 नए डिवाइस!
1 day agoसेल में AC पर बंपर ऑफर, सिर्फ 27,490 से शुरू है कीमत, देखें डील्स
1 day agoiPhone Air 2 पर सामने आया बड़ा अपडेट, जानें कब होगा लॉन्च
1 day agoApple के फेस्टिव ऑफर में ₹15,000 तक की छूट, नए AirPods भी लॉन्च
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines