Gmail Automatic Reply AI: दुनियाभर में तेजी से डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लोगों का रूख बढ़ता जा रहा है। साथ ही अब आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (Artifical Intelligence) यानी एआई (AI) को लेकर भी लोगों का क्रेज बढ़ रहा है। इसके जरिए लोगों के कई काम आसान हो रहे हैं। अपनी टेक्नोलॉजी की मदद से एआई बड़े-बड़े कामों को मिनटों में कर देता है।
एआई की पहुंच सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट, राइटिंग, डाटा एनालिसिस और एजुकेशन जैसे क्षेत्रों में बढ़ती जा रही है। लोगों के बीच एआई का क्रेज देखते हुए गूगल ने भी इस रेस में भाग ले लिया है। गूगल ने अपने वार्षिक इवेंट में जीमेल के लिए एआई फीचर का ऐलान किया है।
ये भी पढ़ेंः Google Pixel Fold: गूगल का पहला फोल्डेबल फोन लॉन्च, जानिए कीमत से लेकर फीचर्स
इवेंट में गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई (Sundar Pichai) ने कई नई घोषणाओं के बीच एआई फीचर्स से भी लोगों को रूबरू करवाया। गूगल के सीईओ ने गूगल बार्ड को अधिक सुरक्षित बनाने के लिए जेनरेटिव आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (Generative Artificial Intelligence) पर अधिक जोर दिया है।
जेनरेटिव आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर गूगल का अधिक जोर
गूगल के मुताबिक जेनरेटिव आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का यूज गूगल फोटोज, जीमेल और गूगल मैप के लिए किया जा सकता है। इसके जरिए यूजर्स के कई काम आसान हो सकते हैं। फिलहाल, गूगल इसे 180 देशों में लॉन्च कर रहा है।
फोटो को एडिट करने का मिलेगा ऑप्शन
गूगल ने ऐलान किया है कि यूजर्स अब एआई AI का इस्तेमाल करके फोटो के साथ कैप्शन जनरेट कर सकते हैं। इसके अलावा एआई की मदद से जीमेल पर किसी को मेल करना भी आसान हो सकता है। एआई से कांटेक्ट को जनरेट करके ईमेल का प्रोसेस आसान हो सकेगा।
ये भी पढ़ेंः Realme ने Narzo N53 को भारत में आधिकारिक तौर पर किया टीज, जल्द हो सकता है लॉन्च
गूगल मैप पर आया इमर्सिव व्यू
गूगल मैप पर बेहतरीन अनुभव के लिए इमर्सिव व्यू फीचर को पेश किया गया है। इसके तहत यूजर्स मैप में 3D व्यू मिलता है, जिसे चुनिंदा 15 शहरों में लॉन्च किया गया है। मैप्स पर रूट्स के लिए आपको 3D व्यू के साथ लोकेशन दिखेगी। फिलहाल फोन को दुनियाभर के यूजर्स के लिए रोलआउट नहीं किया गया है। आईओएस और एंड्रोइड यूजर्स के लिए इस फीचर को शुरू किया गया है।
ये भी पढ़ेंः गैजेट्स से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ेंं
संबंधित खबरें
सर्दियों में AC जितना बिल बना देगा गीजर, बिल्कुल न करें ये गलतियां
13 hrs agoApple ने जारी किया iOS 27.2 अपडेट, जानें किन iPhones पर करेगा सपोर्ट?
17 hrs agoफिर Jio ने Airtel को पछाड़ा, सितंबर में जुड़े सबसे ज्यादा नए मोबाइल ग्राहक
19 hrs agoApple का नया MacBook Pro हुआ लॉन्च, इतनी है कीमत
20 hrs agoस्विच ऑफ होने पर भी क्या ट्रैक हो सकता है मोबाइल? लोकेशन पता करने के तरीके
21 hrs agoYouTube की टक्कर में Instagram! अपलोड कर सकेंगे 90 मिनट तक का वीडियो
1 day agoखराबी वाले iPhone Duo को बदलकर नया फोन देगा Apple, जानें कैसे?
1 day agoGmail में ऐसे सेट करें ऑटो रिप्लाई, अपने आप जाएगा ईमेल का जवाब
1 day agoApple ने लॉन्च किया नया iPad mini, जानें कीमत और फीचर्स
1 day agoदिवाली से पहले स्मार्टफोन पर बंपर ऑफर्स! सस्ते मिल रहे इन कंपनी के फोन
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines