आज के समय में Gmail केवल एक ईमेल सेवा नहीं रहा, बल्कि यह हमारी डिजिटल पहचान बन चुका है। इसमें हमारी निजी जानकारी, ऑफिस से जुड़े डाटा, बैंकिंग ट्रांजैक्शन, क्लाउड फाइलें और यहां तक कि सोशल मीडिया अकाउंट्स तक जुड़ जाते हैं। ऐसे में अगर यह अकाउंट खतरे में पड़ जाए तो नुकसान बहुत बड़ा हो सकता है। हाल ही में Google ने इसी खतरे को लेकर एक गंभीर चेतावनी जारी की है।
AI-पावर्ड स्कैम्स
Google ने बताया है कि अब हैकर्स AI-पावर्ड फिशिंग और व्हाट्सफिशिंग (Voice Phishing) का इस्तेमाल कर रहे हैं। ये स्कैम पारंपरिक फिशिंग से कहीं ज्यादा खतरनाक हैं, क्योंकि इसमें हैकर्स AI की मदद से ऐसे मैसेज और कॉल तैयार करते हैं जो असली जैसे लगते हैं। इन कॉल्स और ईमेल्स में अक्सर यूजर का नाम और हाल की गतिविधियां शामिल होती हैं, जिससे यूजर उन्हें सच मान लेता है।
डेटा लीक का खतरा
कुछ रिपोर्ट्स के मुताबिक, करीब 1.8 से 2.5 अरब Gmail अकाउंट्स इस तरह के हमलों की जद में आ सकते हैं। यानी हर यूजर को अब पहले से ज्यादा सतर्क रहना होगा।
ये भी पढ़ें- क्या आपके WhatsApp पर सेव नंबर फोन में नहीं दिख रहे? यहां जानें आसान सेटिंग!
कैसे काम करते हैं ये AI स्कैम?
AI तकनीक की मदद से स्कैमर्स ऐसे ईमेल और वॉइस कॉल्स तैयार करते हैं, जो बिल्कुल Google की ओर से भेजे गए लगते हैं। कई बार एक कॉल पर AI-जनरेटेड आवाज यूजर से कहती है कि उसका अकाउंट हैक हो गया है और तुरंत पासवर्ड या OTP बताना जरूरी है। कुछ मामलों में Gmail का Gemini AI Assistant ही indirect prompt injection तकनीक से धोखा खा सकता है और नकली सिस्टम नोटिफिकेशन दिखा सकता है।
बचाव के आसान तरीके
- दो-फैक्टर ऑथेंटिकेशन (2FA) चालू करें – यह Gmail अकाउंट सुरक्षित रखने का सबसे आसान तरीका है।
- कॉल या ईमेल तुरंत वेरीफाई करें – अगर कोई अलर्ट या कॉल मिले तो सीधे Gmail में लॉगइन कर जांचें।
- AI summary पर भरोसा न करें – Gemini या AI की दिखाई चेतावनी को हमेशा मैन्युअल चेक करें।
- मजबूत और यूनिक पासवर्ड बनाएं – हर अकाउंट का अलग और कठिन पासवर्ड रखें।
- सुरक्षा सेटिंग्स चेक करते रहें – Google Security Checkup और रीसेंट एक्टिविटी की समय-समय पर जांच करें।
ये भी पढ़ें- iPhone 17: सामने आई लॉन्चिंग की फाइनल डेट, कंपनी CEO ने बताया कब होगा इवेंट
संबंधित खबरें
सरकार ने Apple यूजर्स को चेताया! iPhone, iPad और MacBook तुरंत करें अपडेट
4 hrs agoपानी गर्म करने के लिए रॉड सही या गीजर? किससे आएगा ज्यादा बिजली बिल
6 hrs agoसर्दियों में AC जितना बिल बना देगा गीजर, बिल्कुल न करें ये गलतियां
23 hrs agoApple ने जारी किया iOS 27.2 अपडेट, जानें किन iPhones पर करेगा सपोर्ट?
1 day agoफिर Jio ने Airtel को पछाड़ा, सितंबर में जुड़े सबसे ज्यादा नए मोबाइल ग्राहक
1 day agoApple का नया MacBook Pro हुआ लॉन्च, इतनी है कीमत
1 day agoस्विच ऑफ होने पर भी क्या ट्रैक हो सकता है मोबाइल? लोकेशन पता करने के तरीके
1 day agoYouTube की टक्कर में Instagram! अपलोड कर सकेंगे 90 मिनट तक का वीडियो
1 day agoखराबी वाले iPhone Duo को बदलकर नया फोन देगा Apple, जानें कैसे?
2 days agoGmail में ऐसे सेट करें ऑटो रिप्लाई, अपने आप जाएगा ईमेल का जवाब
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines